राहुल गांधी

राहुल गांधी की वर्चुअल बातचीत पर BJP का तंज, कहा- 'हबीबी राहुल, तुम कब आओगे?'

गुरुवार को कांग्रेस नेता सह लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी ने प्रदर्शन कर एह छात्रों से फोन पर बातचीत की.

By : Dipali Kumari
राहुल गांधी की वर्चुअल बातचीत पर BJP का तंज, कहा- 'हबीबी राहुल, तुम कब आओगे?'

न्यूज़11 भारत 
रांची/डेस्क: 
राजधानी रांची में JPSC-JSSC परीक्षा में हुई अनियमितताओं को लेकर छात्रों का आंदोलन जारी है. इस बीच अब तक विभिन्न दलों के कई नेता-मंत्री छात्रों से बातचीत करने पहुंचे हैं. वहीं कल गुरुवार को कांग्रेस नेता सह लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी ने प्रदर्शन कर एह छात्रों से फोन पर बातचीत की. राहुल गांधी के वर्चुअल माध्यम से छात्रों से बातचीत करने पर अब भाजपा की प्रतिक्रिया सामने आई है. 

झारखंड बीजेपी के मुख्य प्रवक्ता प्रतुल शाहदेव ने कहा कि छात्रों को राहुल गांधी के वर्चुअल सहानुभूति नहीं बल्कि उनके जमीनी समर्थन की उम्मीद है. प्रतुल ने कहा कि केंद्र में शिक्षा मंत्री का इस्तीफा मांगने वाले राहुल गांधी झारखंड के मुख्यमंत्री, जो खुद शिक्षा मंत्री भी है, उनके इस्तीफे की मांग को लेकर सीएम आवास के बाहर धरना पर कब बैठेंगे. जैसे उन्होंने शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान का इस्तीफा मांगा था, ठीक वैसे ही अब उन्हें मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन का भी इस्तीफा मांगा चाहिए. प्रतुल ने तंज कसते हुए कहा कि छात्र अभी भी पूछ रहे हैं "हबीबी राहुल तुम कब आओगे?"

इसे भी पढ़ें : राहुल गांधी ने रांची में आन्दोलनरत छात्रों से फोन पर की बातचीत, छात्रों की मांगों का किया समर्थन
 
संबंधित सामग्री

रामगढ़ में जमीन अधिग्रहण का मुआवजा बढ़ा, हाईकोर्ट ने 3,740 से बढ़ाकर 99,300 रुपये प्रति डिसमिल किया

रामगढ़ में जमीन अधिग्रहण का मुआवजा बढ़ा, हाईकोर्ट ने 3,740 से बढ़ाकर 99,300 रुपये प्रति डिसमिल किया

झारखंड हाईकोर्ट ने रामगढ़ के गांदके गांव में नेशनल हाईवे के चौड़ीकरण के लिए अधिग्रहित जमीन के मुआवजे को लेकर बड़ा फैसला सुनाया है.

अभिलाष साहू के निलंबन मुक्ति के निर्णय से झारखंड कांग्रेस प्रभारी के राजू असंतुष्ट, निलंबन मुक्त होल्ड करने का निर्देश

अभिलाष साहू के निलंबन मुक्ति के निर्णय से झारखंड कांग्रेस प्रभारी के राजू असंतुष्ट, निलंबन मुक्त होल्ड करने का निर्देश

कांग्रेस प्रदेश उपाध्यक्ष अभिलाष साहू को निलंबन मुक्त किए जाने के निर्णय से झारखंड कांग्रेस प्रभारी के राजू असंतुष्ट हैं.

CCL में अनुकंपा नियुक्ति पर झारखंड हाई कोर्ट का बड़ा फैसला, NCWA-XI के तहत अविवाहित बहन को भी मिलेगी नौकरी

CCL में अनुकंपा नियुक्ति पर झारखंड हाई कोर्ट का बड़ा फैसला, NCWA-XI के तहत अविवाहित बहन को भी मिलेगी नौकरी

झारखंड हाई कोर्ट ने सेंट्रल कोलफील्ड्स लिमिटेड (CCL) में अनुकंपा के आधार पर नौकरी को लेकर एक बेहद महत्वपूर्ण और संवेदनशील फैसला सुनाया है.

बिना कारण बताओ नोटिस कर्मचारी की बर्खास्तगी गैर-कानूनी, कोर्ट जाने पर सजा देने की प्रथा तुरंत बंद हो: हाई कोर्ट

बिना कारण बताओ नोटिस कर्मचारी की बर्खास्तगी गैर-कानूनी, कोर्ट जाने पर सजा देने की प्रथा तुरंत बंद हो: हाई कोर्ट

झारखंड हाईकोर्ट ने स्वास्थ्य विभाग के इंजीनियरिंग सेल में लंबे समय तक संविदा पर काम करने वाले नौ कर्मचारियों को बड़ी राहत दी है.

पुरानी सूची में नाम से नहीं मिलेगी सरकारी नौकरी, झारखंड हाईकोर्ट ने 35 सुपरवाइजरों की मांग ठुकराई

पुरानी सूची में नाम से नहीं मिलेगी सरकारी नौकरी, झारखंड हाईकोर्ट ने 35 सुपरवाइजरों की मांग ठुकराई

झारखंड हाईकोर्ट ने गैर-औपचारिक शिक्षा योजना में काम कर चुके 35 सुपरवाइजरों को झारखंड सरकार की नियमित सेवा में शामिल करने की मांग खारिज कर दी है.