कांग्रेस कार्यालय का घेराव

रांची: आज कांग्रेस कार्यालय का घेराव करेगी भाजपा

भारतीय जनता पार्टी आज बुधवार को कांग्रेस प्रदेश कार्यालय का घेराव करेगी. 

By : News11 Bharat
रांची: आज कांग्रेस कार्यालय का घेराव करेगी भाजपा

न्यूज़11 भारत 
रांची डेस्क: 
14वीं JPSC परीक्षा में कथित अनियमितताओं एवं भ्रष्टाचार के खिलाफ आज भारतीय जनता युवा मोर्चा जेपीएससी कार्यालय घेराव करने वाले हैं. इसी बीच भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष आदित्य साहू ने एक बड़ी घोषणा की है. जेपीएससी कार्यालय घेराव के बाद भाजपा आज, 22 जुलाई को कांग्रेस प्रदेश कार्यालय का घेराव करेगी. 

इस संबंध में जानकारी देते हुए प्रदेश अध्यक्ष आदित्य साहू ने कहा कि कांग्रेस काफी नौटंकी कर रही है. उन्होंने कहा कि राज्य में अक्सर प्रतियोगी परीक्षाओं के प्रश्न पत्र लीक हो रहे हैं, युवा बेरोजगार बैठे हैं, लेकिन इसके बावजूद कांग्रेस नौटंकी दिखाने से पीछे नहीं हट रही हैं. इसी संबंध में आज कांग्रेस प्रदेश कार्यालय का घेराव किया जायेगा. आदित्य साहू ने युवाओं से बड़ी संख्या में शामिल होने की अपील की है. प्रदेश अध्यक्ष आदित्य साहू, नेता प्रतिपक्ष बाबूलाल मरांडी समेत कई प्रदेश स्तर के शीर्ष नेता कांग्रेस कार्यालय घेराव में उपस्थित रहेंगे.

इसे भी पढ़ें: आज JPSC कार्यालय घेराव: परीक्षा में कथित अनियमितताओं एवं भ्रष्टाचार के विरोध में सड़कों पर उतरेगा युवा

संबंधित सामग्री

रामगढ़ में जमीन अधिग्रहण का मुआवजा बढ़ा, हाईकोर्ट ने 3,740 से बढ़ाकर 99,300 रुपये प्रति डिसमिल किया

रामगढ़ में जमीन अधिग्रहण का मुआवजा बढ़ा, हाईकोर्ट ने 3,740 से बढ़ाकर 99,300 रुपये प्रति डिसमिल किया

झारखंड हाईकोर्ट ने रामगढ़ के गांदके गांव में नेशनल हाईवे के चौड़ीकरण के लिए अधिग्रहित जमीन के मुआवजे को लेकर बड़ा फैसला सुनाया है.

अभिलाष साहू के निलंबन मुक्ति के निर्णय से झारखंड कांग्रेस प्रभारी के राजू असंतुष्ट, निलंबन मुक्त होल्ड करने का निर्देश

अभिलाष साहू के निलंबन मुक्ति के निर्णय से झारखंड कांग्रेस प्रभारी के राजू असंतुष्ट, निलंबन मुक्त होल्ड करने का निर्देश

कांग्रेस प्रदेश उपाध्यक्ष अभिलाष साहू को निलंबन मुक्त किए जाने के निर्णय से झारखंड कांग्रेस प्रभारी के राजू असंतुष्ट हैं.

CCL में अनुकंपा नियुक्ति पर झारखंड हाई कोर्ट का बड़ा फैसला, NCWA-XI के तहत अविवाहित बहन को भी मिलेगी नौकरी

CCL में अनुकंपा नियुक्ति पर झारखंड हाई कोर्ट का बड़ा फैसला, NCWA-XI के तहत अविवाहित बहन को भी मिलेगी नौकरी

झारखंड हाई कोर्ट ने सेंट्रल कोलफील्ड्स लिमिटेड (CCL) में अनुकंपा के आधार पर नौकरी को लेकर एक बेहद महत्वपूर्ण और संवेदनशील फैसला सुनाया है.

बिना कारण बताओ नोटिस कर्मचारी की बर्खास्तगी गैर-कानूनी, कोर्ट जाने पर सजा देने की प्रथा तुरंत बंद हो: हाई कोर्ट

बिना कारण बताओ नोटिस कर्मचारी की बर्खास्तगी गैर-कानूनी, कोर्ट जाने पर सजा देने की प्रथा तुरंत बंद हो: हाई कोर्ट

झारखंड हाईकोर्ट ने स्वास्थ्य विभाग के इंजीनियरिंग सेल में लंबे समय तक संविदा पर काम करने वाले नौ कर्मचारियों को बड़ी राहत दी है.

पुरानी सूची में नाम से नहीं मिलेगी सरकारी नौकरी, झारखंड हाईकोर्ट ने 35 सुपरवाइजरों की मांग ठुकराई

पुरानी सूची में नाम से नहीं मिलेगी सरकारी नौकरी, झारखंड हाईकोर्ट ने 35 सुपरवाइजरों की मांग ठुकराई

झारखंड हाईकोर्ट ने गैर-औपचारिक शिक्षा योजना में काम कर चुके 35 सुपरवाइजरों को झारखंड सरकार की नियमित सेवा में शामिल करने की मांग खारिज कर दी है.