संतोष श्रीवास्तव/न्यूज़ 11भारत
पलामू/डेस्क: हेमंत सरकार द्वारा अभ्यर्थियों व कार्यकर्ताओं पर किए गए बर्बर लाठीचार्ज के विरोध में भारतीय जनता पार्टी ने 'संपूर्ण झारखंड बंद' का महा-आह्वान किया गया, जिसका पलामू जिले में व्यापक असर देखने को मिला. डालटनगंज के छः मुहान और रेड्मा चौक पर कार्यकर्ताओं ने पूरी तरह चक्का जाम कर सरकार के खिलाफ जोरदार प्रदर्शन किया.
प्रदर्शन के दौरान भाजपा पलामू जिलाध्यक्ष अमित तिवारी ने हेमंत सरकार पर तीखा हमला बोलते हुए कहा कि राज्य की भ्रष्ट सरकार ने JPSC और JSSC जैसी नौकरी देने वाली सभी संस्थाओं को नीलाम कर दिया है और युवाओं के सपनों को बेचने का काम किया है. जब छात्र संवैधानिक तरीके से अपने अधिकारों के लिए आंदोलन करते हैं, तो सरकार भ्रष्टाचारियों को संरक्षण देकर निहत्थे छात्रों पर लाठीचार्ज, आंसू गैस और वाटर कैनन का इस्तेमाल कर उनके सपनों पर बुलडोजर चला देती है. उन्होंने मांग की कि परीक्षाओं में हुई धांधली की सीबीआई जांच कराई जाए और छात्र विरोधी इस भ्रष्ट सरकार के मुख्यमंत्री तुरंत अपने पद से इस्तीफा दें.
इस बंद में सभी जनप्रतिनिधियों, प्रदेश व जिला पदाधिकारियों, मोर्चा पदाधिकारियों, मंडल अध्यक्षों और कार्यकर्ताओं ने एकजुट होकर हिस्सा लिया और आम जनता के स्वतःस्फूर्त समर्थन के साथ चक्का जाम कर
यह भी पढ़ें: CJP फाउंडर अभिजीत दीपके ने सदर अस्पताल में भर्ती देवेंद्र नाथ महतो से की बातचीत