BJYM की प्रेस कॉन्फ्रेंस

JPSC-JSSC मुद्दे को लेकर BJYM की प्रेस कॉन्फ्रेंस, शशांक राज ने कहा- यह अब आर-पार की लड़ाई

JPSC-JSSC परीक्षा और छात्रों की मांगों को लेकर भाजयुमो ने प्रेस कॉन्फ्रेंस कर राज्य सरकार पर छात्रों की समस्याओं के समाधान के बजाय आंदोलन को कमजोर करने का प्रयास करने का आरोप लगाया.

By : Ark Sahuliyar
JPSC-JSSC मुद्दे को लेकर BJYM की प्रेस कॉन्फ्रेंस, शशांक राज ने कहा- यह अब आर-पार की लड़ाई

न्यूज़11 भारत 
रांची/डेस्क:
JPSC-JSSC परीक्षा और छात्रों की मांगों को लेकर भारतीय जनता युवा मोर्चा (भाजयुमो) ने प्रेस कॉन्फ्रेंस कर राज्य सरकार पर छात्रों की समस्याओं के समाधान के बजाय आंदोलन को कमजोर करने का प्रयास करने का आरोप लगाया. भाजयुमो के प्रदेश अध्यक्ष शशांक राज ने कहा कि जयपाल सिंह मुंडा स्टेडियम में भारी बारिश के बावजूद छात्र अपने हक की लड़ाई के लिए डटे हुए हैं. उन्होंने आरोप लगाया कि सरकार छात्रों की समस्याओं को सुलझाने के बजाय आंदोलन को अटकाने और भटकाने का प्रयास कर रही है.

उन्होंने कहा कि यह आंदोलन अब आर-पार की लड़ाई बन चुका है. सरकार द्वारा छात्रों के बीच फूट डालने की कोशिश की जा रही है. अलग-अलग छात्र संगठनों से अलग-अलग बातचीत कर आंदोलन को कमजोर करने का प्रयास किया जा रहा है. शशांक राज ने कहा कि यदि सरकार ने पहले ही सभी पक्षों को साथ लेकर बातचीत की होती, तो राज्य में कथित “नौकरी घोटाले” जैसी स्थिति उत्पन्न नहीं होती. उन्होंने मुख्यमंत्री पर भी निशाना साधते हुए कहा कि मुख्यमंत्री आवास आंदोलन स्थल से महज तीन किलोमीटर की दूरी पर है, बावजूद इसके अब तक मुख्यमंत्री छात्रों से मिलने नहीं पहुंचे हैं. इससे सरकार की संवेदनहीनता स्पष्ट होती है.

भाजयुमो प्रदेश अध्यक्ष ने आरोप लगाया कि राज्य में सॉल्वर गैंग, वसूली गैंग और अन्य नेटवर्क सक्रिय रहे हैं, लेकिन पूरे मामले की निष्पक्ष जांच नहीं हो पाई है. उन्होंने परीक्षा रद्द करने, परीक्षा प्रक्रिया में आवश्यक सुधार करने और पूरे मामले की निष्पक्ष जांच कराने की मांग की. उन्होंने कहा कि 10 अगस्त को होने वाले विधानसभा घेराव का भाजयुमो समर्थन करता है. साथ ही उन्होंने राज्यभर के युवाओं और छात्रों से अपील की कि वे दलगत राजनीति से ऊपर उठकर इस आंदोलन में शामिल हों. शशांक राज ने कहा कि यह सिर्फ एक आंदोलन नहीं, बल्कि झारखंड में युवाओं की नौकरी बचाने की लड़ाई है.

संबंधित सामग्री

रामगढ़ में जमीन अधिग्रहण का मुआवजा बढ़ा, हाईकोर्ट ने 3,740 से बढ़ाकर 99,300 रुपये प्रति डिसमिल किया

रामगढ़ में जमीन अधिग्रहण का मुआवजा बढ़ा, हाईकोर्ट ने 3,740 से बढ़ाकर 99,300 रुपये प्रति डिसमिल किया

झारखंड हाईकोर्ट ने रामगढ़ के गांदके गांव में नेशनल हाईवे के चौड़ीकरण के लिए अधिग्रहित जमीन के मुआवजे को लेकर बड़ा फैसला सुनाया है.

अभिलाष साहू के निलंबन मुक्ति के निर्णय से झारखंड कांग्रेस प्रभारी के राजू असंतुष्ट, निलंबन मुक्त होल्ड करने का निर्देश

अभिलाष साहू के निलंबन मुक्ति के निर्णय से झारखंड कांग्रेस प्रभारी के राजू असंतुष्ट, निलंबन मुक्त होल्ड करने का निर्देश

कांग्रेस प्रदेश उपाध्यक्ष अभिलाष साहू को निलंबन मुक्त किए जाने के निर्णय से झारखंड कांग्रेस प्रभारी के राजू असंतुष्ट हैं.

CCL में अनुकंपा नियुक्ति पर झारखंड हाई कोर्ट का बड़ा फैसला, NCWA-XI के तहत अविवाहित बहन को भी मिलेगी नौकरी

CCL में अनुकंपा नियुक्ति पर झारखंड हाई कोर्ट का बड़ा फैसला, NCWA-XI के तहत अविवाहित बहन को भी मिलेगी नौकरी

झारखंड हाई कोर्ट ने सेंट्रल कोलफील्ड्स लिमिटेड (CCL) में अनुकंपा के आधार पर नौकरी को लेकर एक बेहद महत्वपूर्ण और संवेदनशील फैसला सुनाया है.

बिना कारण बताओ नोटिस कर्मचारी की बर्खास्तगी गैर-कानूनी, कोर्ट जाने पर सजा देने की प्रथा तुरंत बंद हो: हाई कोर्ट

बिना कारण बताओ नोटिस कर्मचारी की बर्खास्तगी गैर-कानूनी, कोर्ट जाने पर सजा देने की प्रथा तुरंत बंद हो: हाई कोर्ट

झारखंड हाईकोर्ट ने स्वास्थ्य विभाग के इंजीनियरिंग सेल में लंबे समय तक संविदा पर काम करने वाले नौ कर्मचारियों को बड़ी राहत दी है.

पुरानी सूची में नाम से नहीं मिलेगी सरकारी नौकरी, झारखंड हाईकोर्ट ने 35 सुपरवाइजरों की मांग ठुकराई

पुरानी सूची में नाम से नहीं मिलेगी सरकारी नौकरी, झारखंड हाईकोर्ट ने 35 सुपरवाइजरों की मांग ठुकराई

झारखंड हाईकोर्ट ने गैर-औपचारिक शिक्षा योजना में काम कर चुके 35 सुपरवाइजरों को झारखंड सरकार की नियमित सेवा में शामिल करने की मांग खारिज कर दी है.