जेपीएससी कार्यालय घेराव

22 जुलाई को रांची में प्रस्तावित JPSC कार्यालय घेराव को लेकर भाजयुमो पलामू की जिला योजना बैठक संपन्न

सभी पदधारियों-कार्यकर्ताओं से आह्वान- अधिक से अधिक संख्या में रांची पहुँचकर कार्यक्रम को सफल बनाएं

By : Pramod Kumar , News11 Bharat
22 जुलाई को रांची में प्रस्तावित JPSC कार्यालय घेराव को लेकर भाजयुमो पलामू की जिला योजना बैठक संपन्न

न्यूज11  भारत

रांची/डेस्क: भारतीय जनता युवा मोर्चा पलामू के जिला अध्यक्ष डॉ विपुल गुप्ता द्वारा आज जिला कार्यालय, मेदिनीनगर में 22 जुलाई 2026 को रांची स्थित झारखंड लोक सेवा आयोग (JPSC) कार्यालय के प्रस्तावित घेराव कार्यक्रम की सफलता को लेकर जिला योजना बैठक आयोजित की गई.

बैठक में कार्यक्रम की रूपरेखा, कार्यकर्ताओं की भागीदारी, आवागमन, संगठनात्मक दायित्वों तथा विभिन्न मंडलों से अधिकाधिक संख्या में युवाओं की सहभागिता सुनिश्चित करने पर विस्तार से चर्चा की गई. जिला के सभी पदधारियों एवं कार्यकर्ताओं से आह्वान किया गया कि वे अधिक से अधिक संख्या में रांची पहुँचकर कार्यक्रम को सफल बनाएं.

बैठक में कहा गया कि युवा वर्ग की अपेक्षाओं एवं प्रतियोगी छात्रों से जुड़े मुद्दों को लोकतांत्रिक एवं शांतिपूर्ण तरीके से उठाने के उद्देश्य से यह कार्यक्रम आयोजित किया जा रहा है. संगठन ने सभी कार्यकर्ताओं से अनुशासन, संगठन की गरिमा तथा शांतिपूर्ण सहभागिता बनाए रखने का आग्रह किया.

बैठक में उपस्थित सभी पदाधिकारियों ने 22 जुलाई के कार्यक्रम को ऐतिहासिक एवं सफल बनाने का संकल्प लिया तथा इसकी तैयारियों में पूरी ताकत से जुटने का निर्णय लिया.

कार्यक्रम मुख्य रूप से भारतीय जनता पार्टी के जिला अध्यक्ष अमित तिवारी जी पूर्व जिला अध्यक्ष विजयनंद पाठक जी, कार्यक्रम के जिला के प्रभारी रघुवीर यादव जी,प्रदेश मंत्री विश्वजीत पाठक जी प्रदेश आईटी सेल आशीष भारद्वाज जी, किसान मोर्चा के कार्यक्रम समन्वयक जितेंद्र तिवारी जी, युवा मोर्चा के पूर्व जिला अध्यक्ष प्रियरंजन शर्मा जी, जिला महामंत्री अजय सिंह जी,लाल यादव जी, नितेश सिंह जी, गोपाल सोनी जी, रंजीत पासवान जी, राजीव रंजन जी, प्रधान सक्सेना जी, प्रकाश राय जी, सैकड़ो की संख्या में या मोर्चा के कार्यकर्ता साथी उपस्थित रहे कार्यक्रम का सफल संचालन भारतीय जनता पार्टी युवा मोर्चा के जिले का उपाध्यक्ष राजीव रंजन ने की

यह भी पढ़ें: बरवाडीह में आंगनबाड़ी सेविका संघ का हुआ पुनर्गठन, शशि भूषण तिवारी बने प्रखंड अध्यक्ष

संबंधित सामग्री

रामगढ़ में जमीन अधिग्रहण का मुआवजा बढ़ा, हाईकोर्ट ने 3,740 से बढ़ाकर 99,300 रुपये प्रति डिसमिल किया

रामगढ़ में जमीन अधिग्रहण का मुआवजा बढ़ा, हाईकोर्ट ने 3,740 से बढ़ाकर 99,300 रुपये प्रति डिसमिल किया

झारखंड हाईकोर्ट ने रामगढ़ के गांदके गांव में नेशनल हाईवे के चौड़ीकरण के लिए अधिग्रहित जमीन के मुआवजे को लेकर बड़ा फैसला सुनाया है.

अभिलाष साहू के निलंबन मुक्ति के निर्णय से झारखंड कांग्रेस प्रभारी के राजू असंतुष्ट, निलंबन मुक्त होल्ड करने का निर्देश

अभिलाष साहू के निलंबन मुक्ति के निर्णय से झारखंड कांग्रेस प्रभारी के राजू असंतुष्ट, निलंबन मुक्त होल्ड करने का निर्देश

कांग्रेस प्रदेश उपाध्यक्ष अभिलाष साहू को निलंबन मुक्त किए जाने के निर्णय से झारखंड कांग्रेस प्रभारी के राजू असंतुष्ट हैं.

CCL में अनुकंपा नियुक्ति पर झारखंड हाई कोर्ट का बड़ा फैसला, NCWA-XI के तहत अविवाहित बहन को भी मिलेगी नौकरी

CCL में अनुकंपा नियुक्ति पर झारखंड हाई कोर्ट का बड़ा फैसला, NCWA-XI के तहत अविवाहित बहन को भी मिलेगी नौकरी

झारखंड हाई कोर्ट ने सेंट्रल कोलफील्ड्स लिमिटेड (CCL) में अनुकंपा के आधार पर नौकरी को लेकर एक बेहद महत्वपूर्ण और संवेदनशील फैसला सुनाया है.

बिना कारण बताओ नोटिस कर्मचारी की बर्खास्तगी गैर-कानूनी, कोर्ट जाने पर सजा देने की प्रथा तुरंत बंद हो: हाई कोर्ट

बिना कारण बताओ नोटिस कर्मचारी की बर्खास्तगी गैर-कानूनी, कोर्ट जाने पर सजा देने की प्रथा तुरंत बंद हो: हाई कोर्ट

झारखंड हाईकोर्ट ने स्वास्थ्य विभाग के इंजीनियरिंग सेल में लंबे समय तक संविदा पर काम करने वाले नौ कर्मचारियों को बड़ी राहत दी है.

पुरानी सूची में नाम से नहीं मिलेगी सरकारी नौकरी, झारखंड हाईकोर्ट ने 35 सुपरवाइजरों की मांग ठुकराई

पुरानी सूची में नाम से नहीं मिलेगी सरकारी नौकरी, झारखंड हाईकोर्ट ने 35 सुपरवाइजरों की मांग ठुकराई

झारखंड हाईकोर्ट ने गैर-औपचारिक शिक्षा योजना में काम कर चुके 35 सुपरवाइजरों को झारखंड सरकार की नियमित सेवा में शामिल करने की मांग खारिज कर दी है.