एसआईआर

मतदाता सूची पुनरीक्षण को लेकर बीएलए 2 की राजनीतिक दलों के साथ बैठक संपन्न

त्रुटिरहित मतदाता सूची बनाने के उद्देश्य से बुलाई गई बैठक

By : Pramod Kumar , News11 Bharat
मतदाता सूची पुनरीक्षण को लेकर बीएलए 2 की राजनीतिक दलों के साथ बैठक संपन्न

न्यूज11  भारत

मनोहरपुर/डेस्क: मनोहरपुर सारंडा सभागार में बुधवार को सभी राजनीतिक दलों के बीएलए (Booth Level Agent) की बैठक आयोजित की गई. बैठक में बीडीओ शक्ति कुंज ने आगामी मतदाता सूची पुनरीक्षण (SIR) को लेकर विस्तृत चर्चा की गई. उन्होंने कहा कि मतदाता सूची को पारदर्शी और त्रुटिरहित बनाने के उद्देश्य से यह बैठक आयोजित किया गया है. उन्होंने बताया कि BLA-2 कार्यकर्ता क्षेत्र के बीएलओ (Booth Level Officer) के साथ समन्वय स्थापित कर मतदाता सूची के पुनरीक्षण कार्य में सहयोग करेंगे. उन्होंने कहा कि विशेष गहन पुनरीक्षण (SIR) के दौरान मतदाता सूची में शामिल ऐसे लोगों की पहचान की जाएगी जो क्षेत्र के वास्तविक निवासी नहीं हैं. वहीं, जो लोग वर्षों से यहां रह रहे हैं और वैध रूप से मतदाता बनने के हकदार हैं, उनका नाम सूची में सुनिश्चित कराने में भी BLA-2 की महत्वपूर्ण भूमिका होगी.

उन्होंने राजनीतिक दलों के प्रतिनिधियों से अपील करते हुए कहा कि लोकतंत्र की मजबूती के लिए शुद्ध और सही मतदाता सूची आवश्यक है. इसलिए सभी बीएलओ और बीएलए 2 घर-घर जाकर लोगों को जागरूक करें तथा किसी भी पात्र व्यक्ति का नाम छूटने न दें.बैठक में झामुमो के रंजीत यादव, कांग्रेस के सीताराम गोप,भाजपा के बहनू तिर्की, भाआपा के  सुशील बारला  समेत बीएलए 2 के सदस्य उपस्थित रहे.

यह भी पढ़ें: सड़क सुरक्षा को लेकर नुक्कड़ नाटक और जागरूकता अभियान का आयोजन

संबंधित सामग्री

रामगढ़ में जमीन अधिग्रहण का मुआवजा बढ़ा, हाईकोर्ट ने 3,740 से बढ़ाकर 99,300 रुपये प्रति डिसमिल किया

रामगढ़ में जमीन अधिग्रहण का मुआवजा बढ़ा, हाईकोर्ट ने 3,740 से बढ़ाकर 99,300 रुपये प्रति डिसमिल किया

झारखंड हाईकोर्ट ने रामगढ़ के गांदके गांव में नेशनल हाईवे के चौड़ीकरण के लिए अधिग्रहित जमीन के मुआवजे को लेकर बड़ा फैसला सुनाया है.

अभिलाष साहू के निलंबन मुक्ति के निर्णय से झारखंड कांग्रेस प्रभारी के राजू असंतुष्ट, निलंबन मुक्त होल्ड करने का निर्देश

अभिलाष साहू के निलंबन मुक्ति के निर्णय से झारखंड कांग्रेस प्रभारी के राजू असंतुष्ट, निलंबन मुक्त होल्ड करने का निर्देश

कांग्रेस प्रदेश उपाध्यक्ष अभिलाष साहू को निलंबन मुक्त किए जाने के निर्णय से झारखंड कांग्रेस प्रभारी के राजू असंतुष्ट हैं.

CCL में अनुकंपा नियुक्ति पर झारखंड हाई कोर्ट का बड़ा फैसला, NCWA-XI के तहत अविवाहित बहन को भी मिलेगी नौकरी

CCL में अनुकंपा नियुक्ति पर झारखंड हाई कोर्ट का बड़ा फैसला, NCWA-XI के तहत अविवाहित बहन को भी मिलेगी नौकरी

झारखंड हाई कोर्ट ने सेंट्रल कोलफील्ड्स लिमिटेड (CCL) में अनुकंपा के आधार पर नौकरी को लेकर एक बेहद महत्वपूर्ण और संवेदनशील फैसला सुनाया है.

बिना कारण बताओ नोटिस कर्मचारी की बर्खास्तगी गैर-कानूनी, कोर्ट जाने पर सजा देने की प्रथा तुरंत बंद हो: हाई कोर्ट

बिना कारण बताओ नोटिस कर्मचारी की बर्खास्तगी गैर-कानूनी, कोर्ट जाने पर सजा देने की प्रथा तुरंत बंद हो: हाई कोर्ट

झारखंड हाईकोर्ट ने स्वास्थ्य विभाग के इंजीनियरिंग सेल में लंबे समय तक संविदा पर काम करने वाले नौ कर्मचारियों को बड़ी राहत दी है.

पुरानी सूची में नाम से नहीं मिलेगी सरकारी नौकरी, झारखंड हाईकोर्ट ने 35 सुपरवाइजरों की मांग ठुकराई

पुरानी सूची में नाम से नहीं मिलेगी सरकारी नौकरी, झारखंड हाईकोर्ट ने 35 सुपरवाइजरों की मांग ठुकराई

झारखंड हाईकोर्ट ने गैर-औपचारिक शिक्षा योजना में काम कर चुके 35 सुपरवाइजरों को झारखंड सरकार की नियमित सेवा में शामिल करने की मांग खारिज कर दी है.