तालाब में मिला शव

बरही अनुमंडल के सामने तालाब में मिला होटल संचालक का शव, इलाके में सनसनी

पुलिस पोस्टमार्टम रिपोर्ट का इंतजार कर रही है. रिपोर्ट आने के बाद ही मौत के असल कारणों का खुलासा हो पाएगा.

By : Dipali Kumari
बरही अनुमंडल के सामने तालाब में मिला होटल संचालक का शव, इलाके में सनसनी

वीरेन्द्र शर्मा/न्यूज़ 11 भारत
बरही/डेस्क:
बरही अनुमंडल के सामने स्थित तालाब में एक व्यक्ति का शव मिलने से इलाके में सनसनी फैल गई. मृतक की पहचान बरसोत गांव निवासी 50 वर्षीय प्रभु ठाकुर के रूप में हुई है. परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है. बताया जा रहा है कि प्रभु ठाकुर अनुमंडल परिसर के पास एक छोटा सा होटल चलाते थे.

आज रविवार सुबह तालाब में शव तैरता देख स्थानीय लोगों में हड़कंप मच गया. सूचना मिलते ही बरही पुलिस मौके पर पहुंची और शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए बरही भेज दिया.
मौत डूबने से हुई है या इसके पीछे कोई साजिश है, पुलिस हत्या और आत्महत्या दोनों पहलुओं पर बारीकी से जांच कर रही है. फिलहाल पुलिस पोस्टमार्टम रिपोर्ट का इंतजार कर रही है. रिपोर्ट आने के बाद ही मौत के असल कारणों का खुलासा हो पाएगा.

घटनास्थल पर झामुमो नेता विनोद विश्वकर्मा, बरसोत पंचायत के मुखिया मोतीलाल चौधरी और पूर्व मुखिया विष्णुधारी महतो भी पहुंचे और परिजनों को सांत्वना दी.

इसे भी पढ़ें: धनबाद: ज्वेलर्स दुकान में बड़ी चोरी, 3 लाख के जेवरात और नकदी ले उड़े चोर 

संबंधित सामग्री

सरकारी अस्पतालों में दवा खरीद में भारी गड़बड़ी का आरोप, भाजपा ने स्वास्थ्य मंत्री पर साधा निशाना

सरकारी अस्पतालों में दवा खरीद में भारी गड़बड़ी का आरोप, भाजपा ने स्वास्थ्य मंत्री पर साधा निशाना

'वोट चोरी' पर नौटंकी करने वाले मंत्री इरफान अंसारी दवाई चोरी पर दें जवाब - अजय साह

रांची: HEC जमीन पर अतिक्रमण हटाने के विरोध में कल प्रोजेक्ट भवन घेराव

रांची: HEC जमीन पर अतिक्रमण हटाने के विरोध में कल प्रोजेक्ट भवन घेराव

कल सुबह शहीद मैदान धुर्वा से स्थानीय लोग प्रोजेक्ट भवन की ओर रुख करेंगे.

ATM में कार्ड फंसाकर 45,700 रुपये की ठगी, फर्जी बैंक अधिकारी बनकर लगाया चूना

ATM में कार्ड फंसाकर 45,700 रुपये की ठगी, फर्जी बैंक अधिकारी बनकर लगाया चूना

खाते से 10-10 हजार रुपये करके चार बार में कुल 40 हजार रुपये निकाल लिए गए. इसके अलावा उनके कार्ड से 5 हजार 700 रुपये की शॉपिंग भी की गई.

धनबाद: ज्वेलर्स दुकान में बड़ी चोरी, 3 लाख के जेवरात और नकदी ले उड़े चोर 

धनबाद: ज्वेलर्स दुकान में बड़ी चोरी, 3 लाख के जेवरात और नकदी ले उड़े चोर 

सोनू वर्मा के मुताबिक चोरी गए सामान की कुल कीमत करीब 3 लाख रुपये है.

भ्रष्टाचार को लेकर बाबूलाल मरांडी का सीएम हेमंत सोरेन पर हमला, कहा- आत्मचिंतन कर व्यवस्था में सुधार कीजिए 

भ्रष्टाचार को लेकर बाबूलाल मरांडी का सीएम हेमंत सोरेन पर हमला, कहा- आत्मचिंतन कर व्यवस्था में सुधार कीजिए 

बाबूलाल मरांडी ने कहा कि आप चाहते तो अपने विश्वस्त लोगों और करीबी अधिकारियों को भ्रष्टाचार से रोक सकते थे, लेकिन सवाल यह है कि आपने ऐसा क्यों नहीं किया?