तीन दिनों से लापता संजूम अंसारी का कुएं में तैरता मिला शव, जांच में जुटी बेंगाबाद पुलिस

By : Admin
तीन दिनों से लापता संजूम अंसारी का कुएं में तैरता मिला शव, जांच में जुटी बेंगाबाद पुलिस

मनीष मंडल/न्यूज11 भारत 
बेंगाबाद/डेस्क:
गिरिडीह जिले के बेंगाबाद प्रखंड अंतर्गत करणपुरा पंचायत के खुट्टाबांध गांव में रविवार की दोपहर उस वक्त हड़कंप मच गया, जब तीन दिनों से लापता 58 वर्षीय संजूम अंसारी का शव गांव के ही कुएं में तैरता हुआ मिला. शव दिखाई देते ही मौके पर लोगों की भीड़ में पड़ी और पूरे इलाके में सन्नाटा पसर गया. सूचना मिलते ही बेंगाबाद पुलिस अपने दल बल के साथ घटना स्थल पर पहुंची. पुलिस ने शव को कुएं से बाहर निकाला और उसे कागजी प्रक्रिया कर पोस्टमार्टम के लिए गिरिडीह सदर अस्पताल भेज दिया. वहीं इस संजूम अंसारी के परिजनों ने तीन दिन पूर्व बेंगाबाद थाना में गुमसुदगी का मामला दर्ज कराई थी और लगातार खोजबीन की जा रही थी लेकिन कोई सुराग नहीं मिल पाया. स्थानीय लोगों ने अनुसार रविवार की दोपहर गांव के ही कुएं में अंजुम अंसारी का शव तैरता देखा गया. वहीं शव के मिलने से परिजनों में रो-रो कर बुरा हाल हो गया और पूरे गांव में मातम पसर गया. इधर ग्रामीणों ने बताया जाता है कि उनकी मानसिक स्थिति ठीक नहीं थी पुलिस ने इसे गंभीरता से लेते हुए शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम हेतु गिरिडीह सदर अस्पताल भेज कर जांच पड़ताल में जुट गई है.

यह भी पढ़े: दानापुर नगर परिषद में भड़का गुस्सा: दैनिक मजदूरों ने गेट पर ताला जड़ा, आगजनी कर जताया विरोध
 
संबंधित सामग्री

यूक्रेन ने रूस पर किया अब तक का सबसे बड़ा हमला, 1600 अटैक से पहुंची भारी क्षति, रिफाइनरी को भी पहुंचा नुकसान

यूक्रेन ने रूस पर किया अब तक का सबसे बड़ा हमला, 1600 अटैक से पहुंची भारी क्षति, रिफाइनरी को भी पहुंचा नुकसान

मास्को में गिरे 450 ड्रोन से रिफाइनरी के साथ एक 21 मंजिला इमारत क को पहुंचा भारी नुकसान

पार्टी अनुशासन सर्वोपरि है! अनुशासन समिति ने पूर्व मंत्री योगेंद्र साव को कारण बताओ नोटिस किया जारी

पार्टी अनुशासन सर्वोपरि है! अनुशासन समिति ने पूर्व मंत्री योगेंद्र साव को कारण बताओ नोटिस किया जारी

पूर्व में भी पार्टी अनुशासन के उल्लंघन के कारण योगेंद्र साव को पार्टी से निष्कासित किया गया था

गांडेय में आंदोलनकारियों की बैठक, 29 को मशाल जुलूस व 30 को झारखंड बंद का निर्णय

गांडेय में आंदोलनकारियों की बैठक, 29 को मशाल जुलूस व 30 को झारखंड बंद का निर्णय

गांडेय प्रखंड के बुधुडीह हटिया मैदान में झारखंड आंदोलनकारी संघर्ष मोर्चा की बैठक में किया गया ऐलान