न्यूज़11 भारत
रांची/डेस्क: राजधानी रांची के तुपुदाना थाना क्षेत्र के बाल सिरिंग स्थित ब्लू पॉन्ड में कल शनिवार को एक युवक के डूबने की खबर से इलाके में हड़कंप मच गया. युवक का नाम शाहिल कच्छप बताया गया है. कल युवक के डूबने की सूचना मिलने के बाद से ही लगातार सर्च अभियान चलाया जा रहा है. आज रविवार को भी युवक की तलाश करने NDRF की टीम पहुंची, लेकिन आज दूसरे दिन भी युवक का कोई सुराग नहीं मिला. तलाशी अभियान लगातार जारी है. घटनास्थल से एक स्कॉर्पियो, चप्पल और मोबाइल फोन बरामद किया गया है.
बताया जा रहा है कि शाहिल के पिता आरपीएफ में पदस्थापित हैं फिलहाल एनडीआरएफ की टीम युवक की तलाश में सर्च ऑपरेशन चला रही है. मालूम हो ब्लू पॉन्ड में डूबने से यह कोई पहले घटना नहीं है. इससे पूर्व भी यहां कई बड़े हादसे हो चुके है.
इसे भी पढ़ें: रांची में बिना लाइसेंस चल रहे 20 कोचिंग संस्थानों को नगर निगम का नोटिस