रिश्वत कांड

रिश्वत कांड: जेल में बंद राजस्वकर्मी राजेश किशोर रवि और गौतम किशोर रवि की जमानत याचिका पर 10 अगस्त को होगी सुनवाई

रिश्वत कांड मामले में जेल में बंद राजस्वकर्मी राजेश किशोर रवि और गौतम किशोर रवि की जमानत याचिका पर 10 अगस्त को विजिलेंस की विशेष कोर्ट में सुनवाई होगी.

By : Ark Sahuliyar
रिश्वत कांड: जेल में बंद राजस्वकर्मी राजेश किशोर रवि और गौतम किशोर रवि की जमानत याचिका पर 10 अगस्त को होगी सुनवाई

न्यूज़11 भारत 
रांची/डेस्क:
रिश्वत कांड मामले में जेल में बंद राजस्वकर्मी राजेश किशोर रवि और गौतम किशोर रवि की जमानत याचिका पर 10 अगस्त को विजिलेंस की विशेष कोर्ट में सुनवाई होगी. एसीबी को डायरी और जवाब दाखिल करना है. 8 जुलाई को बुढ़मू अंचल के राजस्वकर्मी राजेश किशोर रवि और उनके भाई गौतम किशोर रवि को 10 हजार रुपए रिश्वत लेते गिरफ्तार किया गया था. उनपर साड़म  मौजा की 3.20 एकड़ जमीन का म्यूटेशन के एवज 4.50 लाख रुपए की मांग करने का आरोप है. एडवांस के तौर पर 90 हजार रुपए ले लिए गए थे. एसीबी का आरोप है कि सीओ के कहने पर राजस्व कर्मचारी और उनके भाई ने पैसे वसूले थे. ब्राम्बे निवासी सुबोध कुमार की शिकायत पर एसीबी ने कार्रवाई की थी. मामले में 9 जुलाई की देर रात तक पूछताछ के बाद जांच एजेंसी ACB ने सीओ  सच्चिदानंद कुमार वर्मा को गिरफ्तार कर जेल भेजा है.

यह भी पढ़ें- कोल्हान और पोड़ाहाट के जंगलों में AK-47 लेकर घूमने वाला 10 लाख के इनामी जोनल कमांडर सालुका कायम ने किया सरेंडर

संबंधित सामग्री

रामगढ़ में जमीन अधिग्रहण का मुआवजा बढ़ा, हाईकोर्ट ने 3,740 से बढ़ाकर 99,300 रुपये प्रति डिसमिल किया

रामगढ़ में जमीन अधिग्रहण का मुआवजा बढ़ा, हाईकोर्ट ने 3,740 से बढ़ाकर 99,300 रुपये प्रति डिसमिल किया

झारखंड हाईकोर्ट ने रामगढ़ के गांदके गांव में नेशनल हाईवे के चौड़ीकरण के लिए अधिग्रहित जमीन के मुआवजे को लेकर बड़ा फैसला सुनाया है.

अभिलाष साहू के निलंबन मुक्ति के निर्णय से झारखंड कांग्रेस प्रभारी के राजू असंतुष्ट, निलंबन मुक्त होल्ड करने का निर्देश

अभिलाष साहू के निलंबन मुक्ति के निर्णय से झारखंड कांग्रेस प्रभारी के राजू असंतुष्ट, निलंबन मुक्त होल्ड करने का निर्देश

कांग्रेस प्रदेश उपाध्यक्ष अभिलाष साहू को निलंबन मुक्त किए जाने के निर्णय से झारखंड कांग्रेस प्रभारी के राजू असंतुष्ट हैं.

CCL में अनुकंपा नियुक्ति पर झारखंड हाई कोर्ट का बड़ा फैसला, NCWA-XI के तहत अविवाहित बहन को भी मिलेगी नौकरी

CCL में अनुकंपा नियुक्ति पर झारखंड हाई कोर्ट का बड़ा फैसला, NCWA-XI के तहत अविवाहित बहन को भी मिलेगी नौकरी

झारखंड हाई कोर्ट ने सेंट्रल कोलफील्ड्स लिमिटेड (CCL) में अनुकंपा के आधार पर नौकरी को लेकर एक बेहद महत्वपूर्ण और संवेदनशील फैसला सुनाया है.

बिना कारण बताओ नोटिस कर्मचारी की बर्खास्तगी गैर-कानूनी, कोर्ट जाने पर सजा देने की प्रथा तुरंत बंद हो: हाई कोर्ट

बिना कारण बताओ नोटिस कर्मचारी की बर्खास्तगी गैर-कानूनी, कोर्ट जाने पर सजा देने की प्रथा तुरंत बंद हो: हाई कोर्ट

झारखंड हाईकोर्ट ने स्वास्थ्य विभाग के इंजीनियरिंग सेल में लंबे समय तक संविदा पर काम करने वाले नौ कर्मचारियों को बड़ी राहत दी है.

पुरानी सूची में नाम से नहीं मिलेगी सरकारी नौकरी, झारखंड हाईकोर्ट ने 35 सुपरवाइजरों की मांग ठुकराई

पुरानी सूची में नाम से नहीं मिलेगी सरकारी नौकरी, झारखंड हाईकोर्ट ने 35 सुपरवाइजरों की मांग ठुकराई

झारखंड हाईकोर्ट ने गैर-औपचारिक शिक्षा योजना में काम कर चुके 35 सुपरवाइजरों को झारखंड सरकार की नियमित सेवा में शामिल करने की मांग खारिज कर दी है.