विकास कुमार/न्यूज़ 11 भारत
हुसैनाबाद/डेस्क: पलामू जिला के हुसैनाबाद नगर निकाय चुनाव में तीन दिनों से सन्नाटा के बाद आज चौथे दिन सोमवार को हुसैनाबाद सुरक्षित अध्यक्ष पद हेतु नामांकन पत्र दाखिल को लेकर शहर में गहमागहमी देखी गयी. अध्यक्ष पद के लिए तीन उम्मीदवारों ने अनुमंडल कार्यालय में अपना नामांकन दाखिल किया. निर्वाची पदाधिकारी सह एलआरडीसी गौरांग महतो के समक्ष उषा देवी, रामेश्वर राम और अजय कुमार भारती ने नामांकन का पर्चा दाखिल किया. नामांकन के दौरान हुसैनाबाद में तीनों प्रत्याशी अपने-अपने समर्थकों के साथ बाजे-गाजे और जुलूस के रूप में अनुमंडल कार्यालय पहुंचे. इस दौरान पूरे इलाके में चुनावी माहौल देखने को मिला. नगर निकाय चुनाव को लेकर आम लोगों में खासा उत्साह है. इस बार चुनाव में नाली, जल निकासी, गली, सड़क, सफाई व्यवस्था, नगर पंचायत का सौंदर्यीकरण और विकास जैसे मुद्दे प्रमुख रूप से छाए हुए हैं. प्रत्याशी इन्हीं मुद्दों को लेकर जनता के बीच जा रहे हैं.
अध्यक्ष प्रत्याशी उषा देवी ने कहा की नगर पंचायत की सबसे बड़ी समस्या नाली और जल निकासी की है. बरसात में लोगों को भारी परेशानी होती है. जनता का समर्थन मिला तो हर वार्ड में नाली निर्माण, सफाई व्यवस्था और शहर के सौंदर्यीकरण पर काम करूंगी. अध्यक्ष प्रत्याशी अजय कुमार भारती ने कहा की हुसैनाबाद में नाली, गली और सड़क की स्थिति सुधारना मेरी प्राथमिकता है. मजबूत जल निकासी व्यवस्था, नियमित सफाई और योजनाबद्ध विकास के जरिए नगर पंचायत को आगे बढ़ाने का संकल्प है. रामेश्वर राम ने कहा की नगर क्षेत्र में जगह-जगह नाली जाम और गंदगी और बड़ी नाला निर्माण नहीं होना समस्या है, अगर जनता ने मौका दिया तो पक्की नालियों का निर्माण, समय पर सफाई और स्वच्छ हुसैनाबाद बनाना मेरा लक्ष्य होगा. इससे पूर्व सभी प्रत्याशियों अपने अपने निवास से हजारों समर्थकों के साथ शहर का भ्रमण कर अपना समर्थन का दम दिखया व शहर के विभिन्न चौक चौराहों पर स्थापित महापुरुषों के प्रतिमाओं का माल्यार्पण किया .
प्रखण्ड विकास पदाधिकारी सह निर्वाची पदाधिकारी के समक्ष इन लोगो ने नामांकन पत्र दाखिल किया
हुसैनाबाद नगर पंचायत निर्वाचन क्षेत्र के पार्षद पद हेतु विभिन्न वार्डो से महिला व पुरुष उमीदवारों ने प्रखण्ड विकास पदाधिकारी सह निर्वाची पदाधिकारी के समक्ष वार्ड एक से आठ तक के वार्ड पार्षद सदस्य के लिए अपना अपना नामांकन पत्र दाख़िल किया. वार्ड संख्या एक से प्रियंका कुमार, वार्ड संख्या दो से रीता देवी, शाईस्ता प्रवीण, वार्ड संख्या तीन से रिंकू देवी, वार्ड संख्या चार से पिचरिया देवी, सुमन देवी, वार्ड संख्या पांच से काजल कुमारी, वार्ड संख्या छह से अरशद आलम, वार्ड संख्या सात से सुहैल आलम, मोहम्मद सद्दाम, वार्ड संख्या आठ से आंनद कुमार, विश्वनाथ राम ने पर्चा दाखिल किया.
अंचलाधिकारी सह निर्वाची पदाधिकारी के समक्ष इन लोगो ने नामांकन पत्र दाखिल किया
हुसैनाबाद नगर पंचायत निर्वाचन क्षेत्र के पार्षद पद हेतु विभिन्न वार्डो से महिला व पुरुष उमीदवारों ने अंचलाधिकारी सह निर्वाची पदाधिकारी के समक्ष वार्ड नौ से 16 तक के वार्ड पार्षद सदस्य के लिए अपना अपना नामांकन पत्र दाख़िल किया. वार्ड संख्या नौ से जूही खानम, मीना देवी, फिरोजा शाहीन, वार्ड संख्या दस से आमिर राईन, अरुण कुमार चौधरी उर्फ अर्जुन चौधरी, नजीर अहमद, महफजूल रहमान, वार्ड संख्या बारह से उमा देवी, वार्ड संख्या तेरह से मोहम्मद नईम, मोहम्मद नजीर अहमद, वार्ड संख्या चौदह से अजय पासवान, वार्ड संख्या पन्द्रह से मुस्लिम अंसारी, अनवर आलम एवं वार्ड संख्या सोलह से नेपुरी देवी ने अपना अपना नामांकन पत्र दाखिल किया है.
इन लोगों ने नामांकन पत्र खरीदा
जबकि 2 फरवरी 2026 सोमवार को अध्यक्ष पद के लिए प्रभु कुमार पासवान ने नामांकन पत्र खरीदा है. वार्ड पार्षद पद के लिए वार्ड संख्या एक से शिला देवी, छह से मालती देवी, बारह से अंजय कुमार, वीरेंद्र राम, पंकज कुमार विश्वकर्मा, वार्ड संख्या पन्द्रह से नुसरत प्रवीण, मोहम्मद फिरोज आलम ने अपना अपना नामांकन पत्र खरीदा है.
हुसैनाबाद में नामांकन को लेकर चाक-चौबंद सुरक्षा व्यवस्था
हुसैनाबाद नगर निकाय निर्वाचन नामांकन प्रक्रिया शुरू होते ही एसडीएम कार्यालय,प्रखण्ड सह अंचल कार्यालय से लेकर शहर के विभिन्न चौक चौराहे पर पर्याप्त पुलिस बल की सुरक्षा तैनाती की गई हैं .अनुमण्डल पुलिस पदाधिकारी सह आईपीएस एस मोहम्मद याकूब पुलिस निरीक्षक सह थाना प्रभारी चंदन कुमार व अन्य पुलिस पदाधिकारी खुद कमान संभाले हुए थे हर जगह पर प्रशासनिक व्यवस्था चाक चौबंद देखी गयी.
यह भी पढ़ें: इंडियन मेडिकल एसोसिएशन और एकता मंच बेंगाबाद के संयुक्त तत्वावधान में निःशुल्क चिकित्सा जांच शिविर आयोजित