अपहरण

रांची: अरगोड़ा से दो बच्चों के 'अपहरण' का मामला निकला फर्जी, रिश्तेदार के घर मिले बच्चे 

अरगोड़ा से दो बच्चों के 'अपहरण' का मामला फर्जी पाया गया.

By : Dipali Kumari
रांची: अरगोड़ा से दो बच्चों के 'अपहरण' का मामला निकला फर्जी, रिश्तेदार के घर मिले बच्चे 

न्यूज़11 भारत 
रांची/डेस्क: 
राजधानी रांची के अरगोड़ा से दो बच्चों के 'अपहरण' का मामला फर्जी पाया गया. दरअसल दोनों बच्चे खुद ही अपने रिश्तेदार के घर चले गए थे. दोनों बच्चों को सकुशल बरामद कर लिया गया है. 

23 जुलाई को अरगोड़ा से दो बच्चों के 'अपहरण' होने का मामला सामने आया था, जिसके बाद पुलिस लगातार बच्चों की तलाश में जुटी हुई थी. जांच के दौरान सीसीटीवी फुटेज से यह सामने आया कि बच्चों का अपहरण नहीं हुआ है. बच्चों को सकुशल बरामद करने के बाद बच्चों से इस संबंध मे पूछताछ की गई.  पूछताछ के दौरान बच्चों ने बताया कि परेशानी और भूख की वजह से वे घर छोड़कर रिश्तेदार के घर चले गए थे. रांची पुलिस ने अभिभावकों से बच्चों पर विशेष ध्यान देने की अपील की है. 

इसे भी पढ़ें: मंईयां सम्मान योजना: महिलाओं के खाते में आए ₹2,500, रक्षा बंधन से पहले आ सकती है एक और किस्त

संबंधित सामग्री

रामगढ़ में जमीन अधिग्रहण का मुआवजा बढ़ा, हाईकोर्ट ने 3,740 से बढ़ाकर 99,300 रुपये प्रति डिसमिल किया

रामगढ़ में जमीन अधिग्रहण का मुआवजा बढ़ा, हाईकोर्ट ने 3,740 से बढ़ाकर 99,300 रुपये प्रति डिसमिल किया

झारखंड हाईकोर्ट ने रामगढ़ के गांदके गांव में नेशनल हाईवे के चौड़ीकरण के लिए अधिग्रहित जमीन के मुआवजे को लेकर बड़ा फैसला सुनाया है.

अभिलाष साहू के निलंबन मुक्ति के निर्णय से झारखंड कांग्रेस प्रभारी के राजू असंतुष्ट, निलंबन मुक्त होल्ड करने का निर्देश

अभिलाष साहू के निलंबन मुक्ति के निर्णय से झारखंड कांग्रेस प्रभारी के राजू असंतुष्ट, निलंबन मुक्त होल्ड करने का निर्देश

कांग्रेस प्रदेश उपाध्यक्ष अभिलाष साहू को निलंबन मुक्त किए जाने के निर्णय से झारखंड कांग्रेस प्रभारी के राजू असंतुष्ट हैं.

CCL में अनुकंपा नियुक्ति पर झारखंड हाई कोर्ट का बड़ा फैसला, NCWA-XI के तहत अविवाहित बहन को भी मिलेगी नौकरी

CCL में अनुकंपा नियुक्ति पर झारखंड हाई कोर्ट का बड़ा फैसला, NCWA-XI के तहत अविवाहित बहन को भी मिलेगी नौकरी

झारखंड हाई कोर्ट ने सेंट्रल कोलफील्ड्स लिमिटेड (CCL) में अनुकंपा के आधार पर नौकरी को लेकर एक बेहद महत्वपूर्ण और संवेदनशील फैसला सुनाया है.

बिना कारण बताओ नोटिस कर्मचारी की बर्खास्तगी गैर-कानूनी, कोर्ट जाने पर सजा देने की प्रथा तुरंत बंद हो: हाई कोर्ट

बिना कारण बताओ नोटिस कर्मचारी की बर्खास्तगी गैर-कानूनी, कोर्ट जाने पर सजा देने की प्रथा तुरंत बंद हो: हाई कोर्ट

झारखंड हाईकोर्ट ने स्वास्थ्य विभाग के इंजीनियरिंग सेल में लंबे समय तक संविदा पर काम करने वाले नौ कर्मचारियों को बड़ी राहत दी है.

पुरानी सूची में नाम से नहीं मिलेगी सरकारी नौकरी, झारखंड हाईकोर्ट ने 35 सुपरवाइजरों की मांग ठुकराई

पुरानी सूची में नाम से नहीं मिलेगी सरकारी नौकरी, झारखंड हाईकोर्ट ने 35 सुपरवाइजरों की मांग ठुकराई

झारखंड हाईकोर्ट ने गैर-औपचारिक शिक्षा योजना में काम कर चुके 35 सुपरवाइजरों को झारखंड सरकार की नियमित सेवा में शामिल करने की मांग खारिज कर दी है.