आस्था का केन्द्र

रजरप्पा मंदिर प्रांगण में आने-जाने वाले मार्गों पर श्रद्धालुओं की सुविधा के लिए सीसीएल ने बिछाए विशेष मैट

भीषण गर्मी के दौरान लंबी कतारों में खड़े श्रद्धालुओं को तपती जमीन से मिलेगी राहत

By : Pramod Kumar , News11 Bharat
रजरप्पा मंदिर प्रांगण में आने-जाने वाले मार्गों पर श्रद्धालुओं की सुविधा के लिए सीसीएल ने बिछाए विशेष मैट

न्यूज11  भारत

रजरप्पा/डेस्क: श्रद्धालुओं एवं पर्यटकों की सुविधा को ध्यान में रखते हुए सीसीएल रजरप्पा क्षेत्र द्वारा रजरप्पा मंदिर प्रांगण में आने-जाने वाले मार्गों पर विशेष मैट बिछाए गए हैं. इस पहल का उद्देश्य भीषण गर्मी के दौरान लंबी कतारों में खड़े श्रद्धालुओं को तपती जमीन से राहत प्रदान करना तथा वर्षा ऋतु में फिसलन से सुरक्षा सुनिश्चित करना है.

गर्मी के मौसम में इन मैटों पर नियमित रूप से पानी का छिड़काव किया जाएगा, जिससे इनकी सतह ठंडी बनी रहे और श्रद्धालुओं को नंगे पैर चलने में किसी प्रकार की असुविधा न हो. वहीं, वर्षा के दौरान यही मैट फिसलन को कम कर श्रद्धालुओं की सुरक्षा में भी महत्वपूर्ण भूमिका निभाएंगे.

इस सम्बन्ध में सीसीएल रजरप्पा क्षेत्र के महाप्रबंधक राजीव सिंह ने कहा कि रामगढ़ के उपायुक्त महोदय के सुझाव पर श्रद्धालुओं की सुविधा को ध्यान में रखते हुए सीसीएल द्वारा इस कार्य का निष्पादन कराया गया है.

यह भी पढ़ें: सरिया प्रखंड के बागोडीह चौक में धू-धू कर जला बिजली ट्रांसफार्मर, बड़ा हादसा टला

संबंधित सामग्री

रामगढ़ में जमीन अधिग्रहण का मुआवजा बढ़ा, हाईकोर्ट ने 3,740 से बढ़ाकर 99,300 रुपये प्रति डिसमिल किया

रामगढ़ में जमीन अधिग्रहण का मुआवजा बढ़ा, हाईकोर्ट ने 3,740 से बढ़ाकर 99,300 रुपये प्रति डिसमिल किया

झारखंड हाईकोर्ट ने रामगढ़ के गांदके गांव में नेशनल हाईवे के चौड़ीकरण के लिए अधिग्रहित जमीन के मुआवजे को लेकर बड़ा फैसला सुनाया है.

अभिलाष साहू के निलंबन मुक्ति के निर्णय से झारखंड कांग्रेस प्रभारी के राजू असंतुष्ट, निलंबन मुक्त होल्ड करने का निर्देश

अभिलाष साहू के निलंबन मुक्ति के निर्णय से झारखंड कांग्रेस प्रभारी के राजू असंतुष्ट, निलंबन मुक्त होल्ड करने का निर्देश

कांग्रेस प्रदेश उपाध्यक्ष अभिलाष साहू को निलंबन मुक्त किए जाने के निर्णय से झारखंड कांग्रेस प्रभारी के राजू असंतुष्ट हैं.

CCL में अनुकंपा नियुक्ति पर झारखंड हाई कोर्ट का बड़ा फैसला, NCWA-XI के तहत अविवाहित बहन को भी मिलेगी नौकरी

CCL में अनुकंपा नियुक्ति पर झारखंड हाई कोर्ट का बड़ा फैसला, NCWA-XI के तहत अविवाहित बहन को भी मिलेगी नौकरी

झारखंड हाई कोर्ट ने सेंट्रल कोलफील्ड्स लिमिटेड (CCL) में अनुकंपा के आधार पर नौकरी को लेकर एक बेहद महत्वपूर्ण और संवेदनशील फैसला सुनाया है.

बिना कारण बताओ नोटिस कर्मचारी की बर्खास्तगी गैर-कानूनी, कोर्ट जाने पर सजा देने की प्रथा तुरंत बंद हो: हाई कोर्ट

बिना कारण बताओ नोटिस कर्मचारी की बर्खास्तगी गैर-कानूनी, कोर्ट जाने पर सजा देने की प्रथा तुरंत बंद हो: हाई कोर्ट

झारखंड हाईकोर्ट ने स्वास्थ्य विभाग के इंजीनियरिंग सेल में लंबे समय तक संविदा पर काम करने वाले नौ कर्मचारियों को बड़ी राहत दी है.

पुरानी सूची में नाम से नहीं मिलेगी सरकारी नौकरी, झारखंड हाईकोर्ट ने 35 सुपरवाइजरों की मांग ठुकराई

पुरानी सूची में नाम से नहीं मिलेगी सरकारी नौकरी, झारखंड हाईकोर्ट ने 35 सुपरवाइजरों की मांग ठुकराई

झारखंड हाईकोर्ट ने गैर-औपचारिक शिक्षा योजना में काम कर चुके 35 सुपरवाइजरों को झारखंड सरकार की नियमित सेवा में शामिल करने की मांग खारिज कर दी है.