Chandil: Residents outraged over irregular power s

चांडिल: अनियमित बिजली सेवा आपूर्ति को लेकर भड़के लोग, लंबे समय तक चला मीटिंग, कोई निष्कर्ष नही

चांडिल अनुमंडल क्षेत्र के ग्रामीण क्षेत्रों में इन दिनों बिजली आपूर्ति को लेकर ग्रामीण परेशान है. इसी समस्या को लेकर ग्रामीण उग्र हो गए लंबे समय के हो हंगामा के बाद वार्ता शुरू हुई इसी दौरान ग्रामीणों

By : Vaibhaw Vikram
चांडिल: अनियमित बिजली सेवा आपूर्ति को लेकर भड़के लोग, लंबे समय तक चला मीटिंग, कोई निष्कर्ष नही

संतोष कुमार/न्यूज़11 भारत
चांडिल/डेस्क:
चांडिल अनुमंडल क्षेत्र के ग्रामीण क्षेत्रों में इन दिनों बिजली आपूर्ति को लेकर ग्रामीण परेशान है. इसी समस्या को लेकर ग्रामीण उग्र हो गए लंबे समय के हो हंगामा के बाद वार्ता शुरू हुई इसी दौरान ग्रामीणों के शिकायत पर बिजली विभाग के एग्जेक्युटिव इंजीनियर लालजी प्रसाद ने कहा कि बिजली विभाग बनिये का दुकान है यहां पैसा तो लगेगा ही. ग्रामीणों का आरोप था कि बिजली सेवा के लिए अगर किसी फील्ड मिस्त्री को बुलाते है तो उन्हें नगद पैसा देकर काम करवाना पड़ता है ईसपर एग्जेक्युटिव इंजीनियर लालजी प्रसाद ने पलटवार करते हुए कहा कि बिजली विभाग बनिये का दुकान है यहाँ पैसा तो लगेगा ही. 

अगर अधिकारी ही इस तरह का बयान देंगे तो मिस्त्री तो सीना तान के पैसा की मांग करेंगे. उनका ये बयान अब चौक चौराहों में चर्चा का विषय बना हुआ  है. जिससे लोग बिजली विभाग को कौश रहे है. लोगो का आरोप है कि थोड़ा बहुत पानी का बूंदा बूंदी करने से ही बिजली सेवा को बंद कर दिया जाता है. एक बार बिजली काटने में बाद दोबारा बिजली कब दिया जाएगा ये किसी को नही पता. लोग बिजली के दोबारा आने के इन्तेजार में सुबह से शाम शाम से रात फिर रात से सुबह तक इंतेजार करते रह जाते है. 

ज्ञात हो कि क्षेत्र जंगली हाथियों का प्रभावित क्षेत्र है और यहाँ अंधेरा होने से जंगली हाथियों का झुंड गांव में घुस जाता है. जब ग्रामीणों ने कहा कि रात को  अंधेरा रहने से जंगली हाथी गांव में घुस जाता है और जान माल की हानि होती है जंगली हाथी कई लोगो का जान भी ले चुका है इस पर एग्जेक्युटिव इंजीनियर ने कहा कि अगर हाथी हमारे स्टाफ को मारता है तो उसका क्या होगा इसलिए फील्ड स्टाफ रात को बिजली सेवा बहाल करने नही निकल सकते है. 

लोगो ने बहुत सारा सवाल किया और उन्होंने जवाब दिया एग्जेक्युटिव इंजीनियर के जवाबो से लोग असंतुष्ट होकर कहने लगे कि वर्तमान एग्जेक्युटिव इंजीनियर लालजी प्रसाद लोगो के समस्या को गंभीरता से नही लेते है और अपने कार्य से आम जानो को संतुष्ट करने में असक्षम है. उन्होंने आम जनमानस को अस्वासन दिया कि अगस्त महीना तक सारे समस्याओं को समाधान कर दिया जाएगा.मौके पर सरायकेला जिला के पूर्व जीप उपाध्यक्ष अशोक साव ने भी विभाग पर जम कर वरसे और आरोप लगाया कि आज तक तिरुलडीह क्षेत्र में जूनियर इंजीनियर एक बार भी नही आये हैं .

यह भी पढ़ें: सिमडेगा: जर्जर स्कूल से खतरा बढ़ा तो ग्रामीणों ने श्रमदान कर बनाई बांस की पाठशाला
 

संबंधित सामग्री

रामगढ़ में जमीन अधिग्रहण का मुआवजा बढ़ा, हाईकोर्ट ने 3,740 से बढ़ाकर 99,300 रुपये प्रति डिसमिल किया

रामगढ़ में जमीन अधिग्रहण का मुआवजा बढ़ा, हाईकोर्ट ने 3,740 से बढ़ाकर 99,300 रुपये प्रति डिसमिल किया

झारखंड हाईकोर्ट ने रामगढ़ के गांदके गांव में नेशनल हाईवे के चौड़ीकरण के लिए अधिग्रहित जमीन के मुआवजे को लेकर बड़ा फैसला सुनाया है.

अभिलाष साहू के निलंबन मुक्ति के निर्णय से झारखंड कांग्रेस प्रभारी के राजू असंतुष्ट, निलंबन मुक्त होल्ड करने का निर्देश

अभिलाष साहू के निलंबन मुक्ति के निर्णय से झारखंड कांग्रेस प्रभारी के राजू असंतुष्ट, निलंबन मुक्त होल्ड करने का निर्देश

कांग्रेस प्रदेश उपाध्यक्ष अभिलाष साहू को निलंबन मुक्त किए जाने के निर्णय से झारखंड कांग्रेस प्रभारी के राजू असंतुष्ट हैं.

CCL में अनुकंपा नियुक्ति पर झारखंड हाई कोर्ट का बड़ा फैसला, NCWA-XI के तहत अविवाहित बहन को भी मिलेगी नौकरी

CCL में अनुकंपा नियुक्ति पर झारखंड हाई कोर्ट का बड़ा फैसला, NCWA-XI के तहत अविवाहित बहन को भी मिलेगी नौकरी

झारखंड हाई कोर्ट ने सेंट्रल कोलफील्ड्स लिमिटेड (CCL) में अनुकंपा के आधार पर नौकरी को लेकर एक बेहद महत्वपूर्ण और संवेदनशील फैसला सुनाया है.

बिना कारण बताओ नोटिस कर्मचारी की बर्खास्तगी गैर-कानूनी, कोर्ट जाने पर सजा देने की प्रथा तुरंत बंद हो: हाई कोर्ट

बिना कारण बताओ नोटिस कर्मचारी की बर्खास्तगी गैर-कानूनी, कोर्ट जाने पर सजा देने की प्रथा तुरंत बंद हो: हाई कोर्ट

झारखंड हाईकोर्ट ने स्वास्थ्य विभाग के इंजीनियरिंग सेल में लंबे समय तक संविदा पर काम करने वाले नौ कर्मचारियों को बड़ी राहत दी है.

पुरानी सूची में नाम से नहीं मिलेगी सरकारी नौकरी, झारखंड हाईकोर्ट ने 35 सुपरवाइजरों की मांग ठुकराई

पुरानी सूची में नाम से नहीं मिलेगी सरकारी नौकरी, झारखंड हाईकोर्ट ने 35 सुपरवाइजरों की मांग ठुकराई

झारखंड हाईकोर्ट ने गैर-औपचारिक शिक्षा योजना में काम कर चुके 35 सुपरवाइजरों को झारखंड सरकार की नियमित सेवा में शामिल करने की मांग खारिज कर दी है.