विश्वकर्मा भारती/न्यूज 11 भारत
बेरमो/डेस्क: जारंगडीह में चंद्रवंशी एकता मंच का एक अहम बैठक अटल कल्याण विवाह भवन में किया गया. बैठक की अध्यक्षता आनंत कुमार के द्वारा किया गया जबकि संचालन गौतम राम ने किया. बैठक में जारंगडीह चंद्रवंशी समाज के बाबू क्वार्टर, जारंगडीह 16नम्बर,रिभर साईड, माइन्स क्वार्टर,टाटा ब्लॉक,एमटीएस,अप्पर बंगला,मनसा नगर सहित अन्य स्थानों से उत्साह पूर्वक लोग मौजूद हुए. जहां सर्वप्रथम जरासन महाराज चक्रवर्ती सम्राट के चित्र पर माल्यार्पण कर उन्हें नमन कर कार्यक्रम का शुरूआत किया गया.
उसके उपरांत सर्वसहमति चंद्रवंशी एकता मंच का गठन किया गया. अध्यक्ष आनन्त कुमार, सचिव लक्ष्मण राम, संगठन सचिव गौतम राम, कोषाध्यक्ष धर्मेन्द्र राम,सह अध्यक्ष सुजीत कुमार, सहसचिव राजेश राम,सह महासचिव सुनिल राम, सह कोषाध्यक्ष बंसत राम चुनें गए. वंही उपाध्यक्ष संतोष राय और अशोक राम सह संगठन सचिव रिंकू व बिगू राम बनाएं गए.तथा समाज की अग्रणी भूमिका निभाने वाले युवा मौर्चा में शशि कुमार,चिंटू राम, मुकेश राम, विकास कुमार को जिम्मेवारी सौंपी गई.इस बैठक के दौरान चंद्रवंशी एकता मंच ने समाज की उत्थान के लिए कई अहम फैसले भी लिए जैसे समाज को सशक्त और मजबूती बनाएं रखने के लिए मासिक बैठक तथा समाज को नशा मुक्त बनाने को लेकर जागरूकता सम्बंधित कार्यक्रम किया जाने का भी निर्णय लिया गया.
यह भी पढ़ें: झामुमो के पूर्व केंद्रीय समिति सदस्य रहे मुमताज़ रंगसाज और संजय सिन्हा ने गढ़वा विधायक के समक्ष थामा भाजपा का दामन