रथ यात्रा

चंदवा: ऐतिहासिक रथ यात्रा को लेकर भक्तिमय हुआ माहौल, शाम 5 बजे निकलेगी रथ यात्रा 

ऐतिहासिक रथ यात्रा को लेकर आज गुरुवार सुबह से आम श्रद्धालुओं का मंदिर परिसर में आगमन शुरू हो गया. संध्या 5 बजे भगवान जगन्नाथ की भव्य रथ यात्रा निकाली जाएगी.

By : News11 Bharat
चंदवा: ऐतिहासिक रथ यात्रा को लेकर भक्तिमय हुआ माहौल, शाम 5 बजे निकलेगी रथ यात्रा 

राहुल कुमार/न्यूज11भारत 
चंदवा/डेस्क:
लातेहार जिले के चंदवा प्रखंड सहित पूरे क्षेत्र में भगवान जगन्नाथ की ऐतिहासिक रथ यात्रा को लेकर भक्तिमय वातावरण बना हुआ है. शहर से सटे कामतागढ़ में सदियों से चली आ रही ऐतिहासिक रथ यात्रा एवं मेले में सुबह से ही श्रद्धालुओं की भारी भीड़ उमड़ी है. अहले सुबह से भगवान जगन्नाथ के दर्शन के लिए श्रद्धालुओं का तांता लगा रहा.

कल बुधवार की शाम 7 बजे नेत्रदान पूजन की धार्मिक रस्म विधिवत संपन्न हुई. इसके बाद आज गुरुवार सुबह से आम श्रद्धालुओं का मंदिर परिसर में आगमन शुरू हो गया. मंदिर के पुजारी पंडित घनश्याम भारद्वाज ने बताया कि गुरुवार संध्या 5 बजे भगवान जगन्नाथ की भव्य रथ यात्रा निकाली जाएगी. इस दौरान राजपुरोहित की अगुवाई में हजारों श्रद्धालु भगवान जगन्नाथ, भगवान बलभद्र और देवी सुभद्रा के रथ को खींचकर पुण्य लाभ अर्जित करेंगे.

रथ यात्रा मेले को लेकर पूरे कामतागढ़ क्षेत्र में उत्सव का माहौल है. मेले में बच्चों के मनोरंजन के लिए विभिन्न प्रकार के झूले लगाए गए हैं, वहीं खाने-पीने एवं दैनिक उपयोग की अनेक दुकानों से मेला गुलजार है. बड़ी संख्या में श्रद्धालु और ग्रामीण मेले का आनंद ले रहे हैं.

रथ यात्रा के दौरान सुरक्षा एवं विधि-व्यवस्था बनाए रखने के लिए पुलिस अधीक्षक कुमार गौरव के निर्देश पर चंदवा पुलिस की विशेष तैनाती की गई है. मंदिर परिसर और मेला क्षेत्र में पुलिस बल पूरी तरह मुस्तैद है, ताकि श्रद्धालु शांतिपूर्ण एवं सुरक्षित वातावरण में रथ यात्रा और मेले का आनंद ले सकें.

इसे भी पढ़ें: पलामू: हुसैनाबाद में दो हफ्ते बाद बहाल होगी पेयजल आपूर्ति, आज शाम से मिलेगा पानी

संबंधित सामग्री

रामगढ़ में जमीन अधिग्रहण का मुआवजा बढ़ा, हाईकोर्ट ने 3,740 से बढ़ाकर 99,300 रुपये प्रति डिसमिल किया

रामगढ़ में जमीन अधिग्रहण का मुआवजा बढ़ा, हाईकोर्ट ने 3,740 से बढ़ाकर 99,300 रुपये प्रति डिसमिल किया

झारखंड हाईकोर्ट ने रामगढ़ के गांदके गांव में नेशनल हाईवे के चौड़ीकरण के लिए अधिग्रहित जमीन के मुआवजे को लेकर बड़ा फैसला सुनाया है.

अभिलाष साहू के निलंबन मुक्ति के निर्णय से झारखंड कांग्रेस प्रभारी के राजू असंतुष्ट, निलंबन मुक्त होल्ड करने का निर्देश

अभिलाष साहू के निलंबन मुक्ति के निर्णय से झारखंड कांग्रेस प्रभारी के राजू असंतुष्ट, निलंबन मुक्त होल्ड करने का निर्देश

कांग्रेस प्रदेश उपाध्यक्ष अभिलाष साहू को निलंबन मुक्त किए जाने के निर्णय से झारखंड कांग्रेस प्रभारी के राजू असंतुष्ट हैं.

CCL में अनुकंपा नियुक्ति पर झारखंड हाई कोर्ट का बड़ा फैसला, NCWA-XI के तहत अविवाहित बहन को भी मिलेगी नौकरी

CCL में अनुकंपा नियुक्ति पर झारखंड हाई कोर्ट का बड़ा फैसला, NCWA-XI के तहत अविवाहित बहन को भी मिलेगी नौकरी

झारखंड हाई कोर्ट ने सेंट्रल कोलफील्ड्स लिमिटेड (CCL) में अनुकंपा के आधार पर नौकरी को लेकर एक बेहद महत्वपूर्ण और संवेदनशील फैसला सुनाया है.

बिना कारण बताओ नोटिस कर्मचारी की बर्खास्तगी गैर-कानूनी, कोर्ट जाने पर सजा देने की प्रथा तुरंत बंद हो: हाई कोर्ट

बिना कारण बताओ नोटिस कर्मचारी की बर्खास्तगी गैर-कानूनी, कोर्ट जाने पर सजा देने की प्रथा तुरंत बंद हो: हाई कोर्ट

झारखंड हाईकोर्ट ने स्वास्थ्य विभाग के इंजीनियरिंग सेल में लंबे समय तक संविदा पर काम करने वाले नौ कर्मचारियों को बड़ी राहत दी है.

पुरानी सूची में नाम से नहीं मिलेगी सरकारी नौकरी, झारखंड हाईकोर्ट ने 35 सुपरवाइजरों की मांग ठुकराई

पुरानी सूची में नाम से नहीं मिलेगी सरकारी नौकरी, झारखंड हाईकोर्ट ने 35 सुपरवाइजरों की मांग ठुकराई

झारखंड हाईकोर्ट ने गैर-औपचारिक शिक्षा योजना में काम कर चुके 35 सुपरवाइजरों को झारखंड सरकार की नियमित सेवा में शामिल करने की मांग खारिज कर दी है.