न्यूज़11 भारत
रांची/डेस्क: रेल यात्रियों के लिए महत्वपूर्ण खबर है. लिंक रेक के विलंब से चलने के कारण ट्रेन संख्या 13426 सूरत–मालदा टाउन एक्सप्रेस के प्रस्थान समय में बदलाव किया गया है. रेलवे के अनुसार, 17 अगस्त 2026 को यात्रा शुरू करने वाली यह ट्रेन अपने निर्धारित समय दोपहर 2:20 बजे के बजाय अब रात 10:20 बजे सूरत से रवाना होगी. यानी ट्रेन अपने तय समय से करीब 8 घंटे देरी से प्रस्थान करेगी.
इसे भी पढ़ें: देवघर: तीसरी सोमवारी पर बाबा धाम में आस्था का सैलाब, सुबह 4:15 बजे से हो रहा जलार्पण