न्यूज़11 भारत
रांची/डेस्क: मधुपुर-इतवारी साप्ताहिक स्पेशल ट्रेन के प्रस्थान समय में बदलाव किया गया है. लिंक रेक के विलंब से चलने के कारण ट्रेन संख्या 08896 मधुपुर–नेताजी सुभाष चंद्र बोस इतवारी साप्ताहिक स्पेशल (वाया रांची) अपने निर्धारित समय पर रवाना नहीं होगी.
रेलवे के अनुसार, 26 अगस्त 2026 को यह ट्रेन मधुपुर से अपने निर्धारित समय के बजाय शाम 6 बजे रवाना होगी. यात्रियों से बदले हुए समय के अनुसार यात्रा की योजना बनाने की अपील की गई है.
इसे भी पढ़ें: 25 साल से जेल में बंद सुरेंद्र बंगाली ने रिहाई के लिए खटखटाया सुप्रीम कोर्ट का दरवाजा