मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी झारखण्ड के. रवि कुमार ने SIR को लेकर जारी किया FAQs - part(I)

विभिन्न माध्यमों से यथा वांक्षित प्रश्नों/शंकाओं को सम्मिलित करते हुए 30 FAQs के माध्यम से एसआईआर के संदर्भ में जानकारी उपलब्ध कराई गई है: के. रवि कुमार

By : Ark Sahuliyar
मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी झारखण्ड के. रवि कुमार ने SIR को लेकर जारी किया FAQs - part(I)

न्यूज़11 भारत
रांची/डेस्क:
मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी के. रवि कुमार ने सभी जिला निर्वाचन पदाधिकारियों को मतदाता सूची के गहन पुनरीक्षण से संबंधित FAQs–part(I) जारी किए हैं. इसकी एक प्रति मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी के वेबसाईट https://ceo.jharkhand.gov.in/ पर भी उपलब्ध है. विभिन्न माध्यमों से यथा वांक्षित प्रश्नों/शंकाओं को सम्मिलित करते हुए 30 FAQs के माध्यम से एसआईआर के संदर्भ में जानकारी उपलब्ध कराई गई है. 

मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी कार्यालय द्वारा इस FAQs में मतदाता सूची के विशेष गहन पुनरीक्षण के क्रम में बीएलओ, बीएलए, मैप्ड मतदाता/अन–मैप्ड मतदाता को क्या करना है, इसकी विस्तृत जानकारी उपलब्ध है. इसके साथ साथ मतदाता सूची की विशेष गहन पुनरीक्षण क्यों आवश्यक है, मतदाताओं को इस क्रम में किन किन दस्तावेजों की आवश्यकता पड़ सकती है, इन्यूमरेशन फॉर्म,मतदाता सूची का प्रारूप प्रकाशन,  दावा /आपत्ति एवं मतदाता सूची के अंतिम प्रकाशन के संदर्भ में भी विस्तृत रूप से जानकारी उपलब्ध कराई गई है.

उन्होंने कहा कि "एक भी पात्र भारतीय नागरिक मतदाता सूची से छुटे नहीं" इसे लक्ष्य बनाकर कार्य किया जा रहा है. साथ ही उन्होंने कहा कि मतदाता सूची का विशेष गहन पुनरीक्षण केवल भारतीय पात्र नागरिकों के लिए ही है, गैर भारतीय इस प्रक्रिया में भाग न लें. 

यह भी पढ़ें- BLO के कार्य क्षेत्र में क्षमता संवर्धन के लिए मंगलवार को सभी जिला निर्वाचन पदाधिकारियों के साथ होगी बैठक

संबंधित सामग्री

रामगढ़ में जमीन अधिग्रहण का मुआवजा बढ़ा, हाईकोर्ट ने 3,740 से बढ़ाकर 99,300 रुपये प्रति डिसमिल किया

रामगढ़ में जमीन अधिग्रहण का मुआवजा बढ़ा, हाईकोर्ट ने 3,740 से बढ़ाकर 99,300 रुपये प्रति डिसमिल किया

झारखंड हाईकोर्ट ने रामगढ़ के गांदके गांव में नेशनल हाईवे के चौड़ीकरण के लिए अधिग्रहित जमीन के मुआवजे को लेकर बड़ा फैसला सुनाया है.

अभिलाष साहू के निलंबन मुक्ति के निर्णय से झारखंड कांग्रेस प्रभारी के राजू असंतुष्ट, निलंबन मुक्त होल्ड करने का निर्देश

अभिलाष साहू के निलंबन मुक्ति के निर्णय से झारखंड कांग्रेस प्रभारी के राजू असंतुष्ट, निलंबन मुक्त होल्ड करने का निर्देश

कांग्रेस प्रदेश उपाध्यक्ष अभिलाष साहू को निलंबन मुक्त किए जाने के निर्णय से झारखंड कांग्रेस प्रभारी के राजू असंतुष्ट हैं.

CCL में अनुकंपा नियुक्ति पर झारखंड हाई कोर्ट का बड़ा फैसला, NCWA-XI के तहत अविवाहित बहन को भी मिलेगी नौकरी

CCL में अनुकंपा नियुक्ति पर झारखंड हाई कोर्ट का बड़ा फैसला, NCWA-XI के तहत अविवाहित बहन को भी मिलेगी नौकरी

झारखंड हाई कोर्ट ने सेंट्रल कोलफील्ड्स लिमिटेड (CCL) में अनुकंपा के आधार पर नौकरी को लेकर एक बेहद महत्वपूर्ण और संवेदनशील फैसला सुनाया है.

बिना कारण बताओ नोटिस कर्मचारी की बर्खास्तगी गैर-कानूनी, कोर्ट जाने पर सजा देने की प्रथा तुरंत बंद हो: हाई कोर्ट

बिना कारण बताओ नोटिस कर्मचारी की बर्खास्तगी गैर-कानूनी, कोर्ट जाने पर सजा देने की प्रथा तुरंत बंद हो: हाई कोर्ट

झारखंड हाईकोर्ट ने स्वास्थ्य विभाग के इंजीनियरिंग सेल में लंबे समय तक संविदा पर काम करने वाले नौ कर्मचारियों को बड़ी राहत दी है.

पुरानी सूची में नाम से नहीं मिलेगी सरकारी नौकरी, झारखंड हाईकोर्ट ने 35 सुपरवाइजरों की मांग ठुकराई

पुरानी सूची में नाम से नहीं मिलेगी सरकारी नौकरी, झारखंड हाईकोर्ट ने 35 सुपरवाइजरों की मांग ठुकराई

झारखंड हाईकोर्ट ने गैर-औपचारिक शिक्षा योजना में काम कर चुके 35 सुपरवाइजरों को झारखंड सरकार की नियमित सेवा में शामिल करने की मांग खारिज कर दी है.