करंट लगने से मौत

राजमहल: पतंग उतारने पेड़ पर चढ़े बच्चे की हाई वोल्टेज बिजली तार की चपेट में आने से मौत

रविवार को हाई वोल्टेज तार की चपेट में आने से एक 15 वर्षीय किशोर की जान चली गई.

By : Dipali Kumari
राजमहल: पतंग उतारने पेड़ पर चढ़े बच्चे की हाई वोल्टेज बिजली तार की चपेट में आने से मौत

न्यूज़11 भारत 
साहिबगंज/डेस्क:
राजमहल थाना क्षेत्र के मटियाल के चहरबन्ना, वार्ड नंबर 12 में रविवार को हाई वोल्टेज तार की चपेट में आने से एक 15 वर्षीय किशोर की जान चली गई. मृतक की पहचान मटियाल निवासी मुख्तार शेख के पुत्र समीउल शेख के रूप में हुई है.घटना के बाद से परिजनों में कोहराम मचा हुआ है.

मिली जानकारी के अनुसार समीउल शेख अपने घर के पास दोस्तों के साथ पतंग उड़ा रहा था, इसी दौरान उसकी पतंग पास के ही एक पेड़ में जाकर फंस गई. पतंग को बाहर निकालने के लिए समीउल पेड़ पर चढ़ गया. तभी पेड़ के बेहद करीब से गुजर रहे हाई वोल्टेज (11 हजार वोल्ट) बिजली के तार से उसका शरीर स्पर्श हो गया. तेज करंट लगते ही वह बुरी तरह झुलस गया और पेड़ पर ही लटका रह गया. हो-हल्ला होने पर मौके पर ग्रामीणों की भीड़ जुटी और एक युवक ने पेड़ पर चढ़कर उसे पेड़ से नीचे उतारा. हादसे के तुरंत बाद परिजन और स्थानीय ग्रामीण आनन-फानन में समीउल को राजमहल अनुमंडल अस्पताल ले गए, जहां डॉक्टर उदय टुडू ने प्राथमिक जांच के बाद उसे मृत घोषित कर दिया. 

घटना की जानकारी मिलते ही राजमहल थाना के एसआई एसके तिर्की पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे. पुलिस ने कागजी प्रक्रिया पूरी करते हुए शव को अपने कब्जे में लिया और पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है. घटना पूरे क्षेत्र में आग की तरह फैल गई. नगर पंचायत अध्यक्ष मोहम्मद केताबुद्दीन शेख, नपं उपाध्यक्ष सह विधायक प्रतिनिधि मोहम्मद मारूफ और स्थानीय वार्ड पार्षद राजू सरकार घटनास्थल पर पहुंचे. उन्होंने पीड़ित परिवार से मुलाकात कर इस दुख की घड़ी में उन्हें ढांढस बंधाया और हर संभव सरकारी सहायता दिलाने का भरोसा दिलाया. 

घटना के बाद से ग्रामीणों का कहना है कि आवासीय क्षेत्र और पेड़ों के इतने करीब से 11 हजार वोल्ट की नंगी तारें गुजर रही हैं, जो हर वक्त किसी बड़े हादसे को न्योता देती हैं. स्थानीय लोगों ने विद्युत विभाग से तारों की तुरंत जांच कराने, इंसुलेटेड केबल लगाने और इलाके में पुख्ता सुरक्षा व्यवस्था सुनिश्चित करने की मांग की है.

इसे भी पढ़ें: स्वास्थ्य मंत्री इरफान अंसारी का बड़ा ऐलान, आंदोलनकारी छात्रों के इलाज का पूरा खर्च उठाएगी राज्य सरकार

संबंधित सामग्री

रामगढ़ में जमीन अधिग्रहण का मुआवजा बढ़ा, हाईकोर्ट ने 3,740 से बढ़ाकर 99,300 रुपये प्रति डिसमिल किया

रामगढ़ में जमीन अधिग्रहण का मुआवजा बढ़ा, हाईकोर्ट ने 3,740 से बढ़ाकर 99,300 रुपये प्रति डिसमिल किया

झारखंड हाईकोर्ट ने रामगढ़ के गांदके गांव में नेशनल हाईवे के चौड़ीकरण के लिए अधिग्रहित जमीन के मुआवजे को लेकर बड़ा फैसला सुनाया है.

अभिलाष साहू के निलंबन मुक्ति के निर्णय से झारखंड कांग्रेस प्रभारी के राजू असंतुष्ट, निलंबन मुक्त होल्ड करने का निर्देश

अभिलाष साहू के निलंबन मुक्ति के निर्णय से झारखंड कांग्रेस प्रभारी के राजू असंतुष्ट, निलंबन मुक्त होल्ड करने का निर्देश

कांग्रेस प्रदेश उपाध्यक्ष अभिलाष साहू को निलंबन मुक्त किए जाने के निर्णय से झारखंड कांग्रेस प्रभारी के राजू असंतुष्ट हैं.

CCL में अनुकंपा नियुक्ति पर झारखंड हाई कोर्ट का बड़ा फैसला, NCWA-XI के तहत अविवाहित बहन को भी मिलेगी नौकरी

CCL में अनुकंपा नियुक्ति पर झारखंड हाई कोर्ट का बड़ा फैसला, NCWA-XI के तहत अविवाहित बहन को भी मिलेगी नौकरी

झारखंड हाई कोर्ट ने सेंट्रल कोलफील्ड्स लिमिटेड (CCL) में अनुकंपा के आधार पर नौकरी को लेकर एक बेहद महत्वपूर्ण और संवेदनशील फैसला सुनाया है.

बिना कारण बताओ नोटिस कर्मचारी की बर्खास्तगी गैर-कानूनी, कोर्ट जाने पर सजा देने की प्रथा तुरंत बंद हो: हाई कोर्ट

बिना कारण बताओ नोटिस कर्मचारी की बर्खास्तगी गैर-कानूनी, कोर्ट जाने पर सजा देने की प्रथा तुरंत बंद हो: हाई कोर्ट

झारखंड हाईकोर्ट ने स्वास्थ्य विभाग के इंजीनियरिंग सेल में लंबे समय तक संविदा पर काम करने वाले नौ कर्मचारियों को बड़ी राहत दी है.

पुरानी सूची में नाम से नहीं मिलेगी सरकारी नौकरी, झारखंड हाईकोर्ट ने 35 सुपरवाइजरों की मांग ठुकराई

पुरानी सूची में नाम से नहीं मिलेगी सरकारी नौकरी, झारखंड हाईकोर्ट ने 35 सुपरवाइजरों की मांग ठुकराई

झारखंड हाईकोर्ट ने गैर-औपचारिक शिक्षा योजना में काम कर चुके 35 सुपरवाइजरों को झारखंड सरकार की नियमित सेवा में शामिल करने की मांग खारिज कर दी है.