न्यूज़11 भारत
रांची/डेस्क: JSSC-CGL प्रतियोगिता परीक्षा मामले में झारखंड CID की कार्रवाई लगातार जारी है. इसी क्रम में CID ने एक और सफल अभ्यर्थी को गिरफ्तार किया है. गिरफ्तार अभ्यर्थी की पहचान समीर कुमार, पिता स्वर्गीय प्रदीप कुमार, निवासी गिरिडीह के रूप में हुई है. जानकारी के अनुसार, समीर कुमार की गिरफ्तारी CID थाना कांड संख्या 01/2025 के तहत की गई है. झारखंड CID की टीम ने कार्रवाई करते हुए उसे गिरफ्तार किया है.
यह भी पढ़ें- Bokaro News: एमजीएम स्कूल ने जीती बोकारो जिला जूडो चैंपियनशिप ट्रॉफी, 285 अंकों के साथ बना ओवरऑल विनर