चंचल गिरी/न्यूज11 भारत
जामताड़ा/डेस्क: गुरुवार को बिंदापाथर थाना क्षेत्र के नाला-जामताड़ा मुख्य मार्ग पर एक दर्दनाक सड़क हादसे में बाइक सवार युवक की घटनास्थल पर ही मौत हो गई. घटना पातुलिया-बारघरिया के समीप हुआ.जहां बाइक अनियंत्रित होकर सड़क किनारे पेड़ से जा टकराई. टक्कर इतनी जोरदार थी कि बाइक का अगला हिस्सा पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया.
आपको बता दें कि टक्कर इतनी भयानक थी कि बाइक का अगला हिस्सा पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया और चालक की मौके पर ही मौत हो गया. मृतक की पहचान फतेहपुर थाना क्षेत्र के आसनबेड़िया गांव निवासी रॉबिन मोहली (30) के रूप में हुई है.वह हीरो एचएफ डीलक्स बाइक संख्या जेएच-21 L 6434 से कहीं जा रहा था. सड़क पर दुर्घटनाग्रस्त बाइक और युवक को देखकर आसपास के लोग घटनास्थल पर जुट गए.
स्थानीय लोगों ने तत्काल बिंदापाथर थाना पुलिस को घटना की सूचना दी. सूचना मिलते ही थाना प्रभारी विनय कुमार यादव पुलिस बल के साथ घटनास्थल पर पहुंचे. पुलिस ने मौके का जायजा लिया और शव को कब्जे में लेकर आवश्यक कानूनी प्रक्रिया पूरी की. दुर्घटनाग्रस्त बाइक को भी पुलिस ने अपने कब्जे में लिया. इसके बाद शव को पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल जामताड़ा भेज दिया गया.
वही हादसे की सूचना मिलते ही मृतक के परिजनों को जानकारी दी गई. रॉबिन की मौत की खबर सुनकर परिवार में कोहराम मच गया. मृतक अधिकांश समय बाहर रहकर मजदूरी का काम करता था और उसी से परिवार का भरण-पोषण होता था. परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है. मृतक अपने पीछे पत्नी समेत तीन छोटे पुत्र और एक पुत्री को छोड़ गए हैं.