न्यूज11 भारत
चांडिल/डेस्क: SIR फार्म जमा करने को लेकर बीते दिनों कुकडु अंचल कार्यालय में ग्रामीण व सीओ के बीच कुछ विवाद हुआ था जिसको लेकर आज कुकडु के प्रभारी अंचल अधिकारी ने अपना पक्ष रखा. अंचल अधिकारी ने स्पष्ट करते हुए कहा कि सोशल मीडिया में बहुत सारे भ्रामक एवम तथ्यहीन पोस्ट वायरल हो रहा है जो निराधार है. लोगों की भीड़ थी जो SIR का वंशावली सिग्नेचर करवाने व जमा करने आये हुए थे. सभी लोगों का कार्य पूरी प्रक्रिया के साथ होगा. किसी को घबराने की जरूरत नही है. सभी कार्य नियमानुसार पूरा किया जाएगा.
उन्होंने आगे कहा कि नीमडीह के साथ-साथ कुकडु अंचल का भी प्रभार है इसलिए दोनों अंचल के कार्यों को देखना पड़ता है. घबराने की कोई बात नही है सभी लोगों से उन्होंने अपील करते हुए कहा कि अपना अपना आवश्यक कागजात एवम फार्म भरकर अवश्य जमा करे. उन्होंने लोगो से अपील किया है कि अपने काम पर ध्यान देकर ससमय कार्य को पूरा करे. सोशल मीडिया प्लेटफार्म पर किसी भी प्रकार का दिकभ्रमक व एडिटेड पोस्ट पर ध्यान न दे.
यह भी पढ़ें:: हाथी का एक छोटा शावक गांव के पास बने 10 फीट गहरे कुएं में गिरा, 4 घंटे तक रेस्क्यू अभियान चलाकर निकाला गया बाहर