कार्रवाई

सीआईएसएफ की सतर्कता से डकरा वर्कशॉप में डीजल चोरी की कोशिश नाकाम, 40 लीटर डीजल बरामद

चोर अंधेरे का फायदा उठाकर मौके से फरार हो गए

By : Pramod Kumar , News11 Bharat
सीआईएसएफ की सतर्कता से डकरा वर्कशॉप में डीजल चोरी की कोशिश नाकाम, 40 लीटर डीजल बरामद

मुमताज अहमद/न्यूज11  भारत 

खलारी/डेस्क:  सीसीएल डकरा वर्कशॉप परिसर में डीजल चोरी की एक बड़ी कोशिश को सीआईएसएफ जवानों की सतर्कता और त्वरित कार्रवाई ने विफल कर दिया. घटना रात्रि पाली ड्यूटी के दौरान करीब 3:30 बजे की बताई जा रही है.

जानकारी के अनुसार, डकरा वर्कशॉप में प्रधान आरक्षक सुधीर कुमार सिंह एवं आरक्षक पी. सतीश सुरक्षा ड्यूटी पर तैनात थे. इसी दौरान डीजल चोरों का एक समूह वर्कशॉप परिसर में प्रवेश कर सीसीएल के होल पैक मशीन संख्या D60912 से डीजल निकालने का प्रयास कर रहा था.

गश्ती के दौरान सीआईएसएफ जवानों की नजर संदिग्ध गतिविधि पर पड़ी. जवानों ने तत्काल चोरों को ललकारते हुए कार्रवाई शुरू की. आईएसएफ कर्मियों की तत्परता और साहसिक कार्रवाई को देखकर चोर अंधेरे का फायदा उठाकर मौके से फरार हो गए.
चोर डीजल को अपने साथ ले जाने में सफल नहीं हो सके. घटनास्थल से करीब 40 लीटर डीजल से भरा एक गैलन बरामद किया गया है. बरामद डीजल को सुरक्षित रखा गया है और आवश्यक औपचारिकताओं के बाद इसे सीसीएल प्रबंधन को सुपुर्द किया जाएगा.
घटना के बाद सीआईएसएफ ने पूरे क्षेत्र में गश्त और निगरानी बढ़ा दी है. संवेदनशील स्थलों पर विशेष नजर रखी जा रही है तथा चोरी की कोशिश में शामिल लोगों की पहचान के लिए स्थानीय स्तर पर जानकारी जुटाई जा रही है.

यह भी पढ़ें: भुरकुंडा आदर्श क्षेत्रीय चिकित्सालय में भारतीय मजदूर संघ की बैठक में नई कमिटी का गठन किया गया

संबंधित सामग्री

रामगढ़ में जमीन अधिग्रहण का मुआवजा बढ़ा, हाईकोर्ट ने 3,740 से बढ़ाकर 99,300 रुपये प्रति डिसमिल किया

रामगढ़ में जमीन अधिग्रहण का मुआवजा बढ़ा, हाईकोर्ट ने 3,740 से बढ़ाकर 99,300 रुपये प्रति डिसमिल किया

झारखंड हाईकोर्ट ने रामगढ़ के गांदके गांव में नेशनल हाईवे के चौड़ीकरण के लिए अधिग्रहित जमीन के मुआवजे को लेकर बड़ा फैसला सुनाया है.

अभिलाष साहू के निलंबन मुक्ति के निर्णय से झारखंड कांग्रेस प्रभारी के राजू असंतुष्ट, निलंबन मुक्त होल्ड करने का निर्देश

अभिलाष साहू के निलंबन मुक्ति के निर्णय से झारखंड कांग्रेस प्रभारी के राजू असंतुष्ट, निलंबन मुक्त होल्ड करने का निर्देश

कांग्रेस प्रदेश उपाध्यक्ष अभिलाष साहू को निलंबन मुक्त किए जाने के निर्णय से झारखंड कांग्रेस प्रभारी के राजू असंतुष्ट हैं.

CCL में अनुकंपा नियुक्ति पर झारखंड हाई कोर्ट का बड़ा फैसला, NCWA-XI के तहत अविवाहित बहन को भी मिलेगी नौकरी

CCL में अनुकंपा नियुक्ति पर झारखंड हाई कोर्ट का बड़ा फैसला, NCWA-XI के तहत अविवाहित बहन को भी मिलेगी नौकरी

झारखंड हाई कोर्ट ने सेंट्रल कोलफील्ड्स लिमिटेड (CCL) में अनुकंपा के आधार पर नौकरी को लेकर एक बेहद महत्वपूर्ण और संवेदनशील फैसला सुनाया है.

बिना कारण बताओ नोटिस कर्मचारी की बर्खास्तगी गैर-कानूनी, कोर्ट जाने पर सजा देने की प्रथा तुरंत बंद हो: हाई कोर्ट

बिना कारण बताओ नोटिस कर्मचारी की बर्खास्तगी गैर-कानूनी, कोर्ट जाने पर सजा देने की प्रथा तुरंत बंद हो: हाई कोर्ट

झारखंड हाईकोर्ट ने स्वास्थ्य विभाग के इंजीनियरिंग सेल में लंबे समय तक संविदा पर काम करने वाले नौ कर्मचारियों को बड़ी राहत दी है.

पुरानी सूची में नाम से नहीं मिलेगी सरकारी नौकरी, झारखंड हाईकोर्ट ने 35 सुपरवाइजरों की मांग ठुकराई

पुरानी सूची में नाम से नहीं मिलेगी सरकारी नौकरी, झारखंड हाईकोर्ट ने 35 सुपरवाइजरों की मांग ठुकराई

झारखंड हाईकोर्ट ने गैर-औपचारिक शिक्षा योजना में काम कर चुके 35 सुपरवाइजरों को झारखंड सरकार की नियमित सेवा में शामिल करने की मांग खारिज कर दी है.