अनियमितता

गांडेय आवास योजना में अनियमितता को लेकर मुखिया, सचिव व उपमुखिया से स्पष्टीकरण

बीडीओ ने सभी संबंधित लोगों को पत्र जारी कर 24 घंटे के अंदर अपना-अपना पक्ष रखने का निर्देश दिया है

By : Pramod Kumar , News11 Bharat
गांडेय आवास योजना में अनियमितता को लेकर मुखिया, सचिव व उपमुखिया से स्पष्टीकरण

भरत मंडल/न्यूज 11 भारत 

गांडेय/डेस्क: गांडेय प्रखंड के बड़कीटांड़ पंचायत अंतर्गत कुंडलोहारी गांव में आवास योजना में अनियमितता के मामले को लेकर गांडेय बीडीओ निशात अंजुम ने पंचायत के मुखिया, पंचायत सचिव एवं उपमुखिया से स्पष्टीकरण मांगा है. बीडीओ ने सभी संबंधित लोगों को पत्र जारी कर 24 घंटे के अंदर अपना-अपना पक्ष रखने का निर्देश दिया है.

मुखिया व पंचायत सचिव को भेजे गये पत्र में बीडीओ ने कहा है कि पिंकी टुडू, पति छोटेलाल मुर्मू को दोहरा आवास लाभ प्राप्त हुआ है. जांच के क्रम में पाया गया कि पिंकी टुडू को वित्तीय वर्ष 2021-22 में अंबेडकर आवास योजना का लाभ मिला था. उक्त आवास की सभी किस्तों के रूप में कुल 1.30 लाख रुपये का भुगतान भी किया जा चुका है. वहीं, उनके पति छोटेलाल मुर्मू को वित्तीय वर्ष 2024-25 में अबुआ आवास योजना का लाभ दिया गया है.

वहीं उपमुखिया को भेजे गये पत्र में बीडीओ ने पिंकी टुडू और सरिता सोरेन द्वारा की गयी शिकायत का उल्लेख किया है. पिंकी टुडू ने शिकायत में कहा है कि उनके नाम से अंबेडकर आवास स्वीकृत होने की उन्हें किसी प्रकार की जानकारी नहीं थी. उन्होंने आरोप लगाया कि उपमुखिया द्वारा आवास मरम्मत के नाम पर उन्हें 20 हजार रुपये दिये गये और शेष राशि की ठगी कर ली गयी.

दूसरी ओर सरिता सोरेन ने शिकायत में आरोप लगाया है कि प्रधानमंत्री आवास योजना के तहत उनके आवास की छत ढलाई के लिए 19 हजार रुपये की मांग की गयी थी. उनसे कहा गया था कि राशि देने पर छत की ढलाई करवा दी जायेगी, लेकिन राशि देने के बावजूद अब तक छत की ढलाई नहीं करायी गयी है.

मामले को गंभीरता से लेते हुए बीडीओ ने मुखिया, पंचायत सचिव और उपमुखिया से 24 घंटे के अंदर लिखित स्पष्टीकरण देने को कहा है. अब संबंधित लोगों के जवाब के बाद मामले में आगे की कार्रवाई की जायेगी.

यह भी पढ़ें: चक्रधरपुर में नाबालिग के अपहरण और दुष्कर्म मामले में आरोपी को 20 साल की कठोर सजा, 50 हजार जुर्माना

संबंधित सामग्री

रामगढ़ में जमीन अधिग्रहण का मुआवजा बढ़ा, हाईकोर्ट ने 3,740 से बढ़ाकर 99,300 रुपये प्रति डिसमिल किया

रामगढ़ में जमीन अधिग्रहण का मुआवजा बढ़ा, हाईकोर्ट ने 3,740 से बढ़ाकर 99,300 रुपये प्रति डिसमिल किया

झारखंड हाईकोर्ट ने रामगढ़ के गांदके गांव में नेशनल हाईवे के चौड़ीकरण के लिए अधिग्रहित जमीन के मुआवजे को लेकर बड़ा फैसला सुनाया है.

अभिलाष साहू के निलंबन मुक्ति के निर्णय से झारखंड कांग्रेस प्रभारी के राजू असंतुष्ट, निलंबन मुक्त होल्ड करने का निर्देश

अभिलाष साहू के निलंबन मुक्ति के निर्णय से झारखंड कांग्रेस प्रभारी के राजू असंतुष्ट, निलंबन मुक्त होल्ड करने का निर्देश

कांग्रेस प्रदेश उपाध्यक्ष अभिलाष साहू को निलंबन मुक्त किए जाने के निर्णय से झारखंड कांग्रेस प्रभारी के राजू असंतुष्ट हैं.

CCL में अनुकंपा नियुक्ति पर झारखंड हाई कोर्ट का बड़ा फैसला, NCWA-XI के तहत अविवाहित बहन को भी मिलेगी नौकरी

CCL में अनुकंपा नियुक्ति पर झारखंड हाई कोर्ट का बड़ा फैसला, NCWA-XI के तहत अविवाहित बहन को भी मिलेगी नौकरी

झारखंड हाई कोर्ट ने सेंट्रल कोलफील्ड्स लिमिटेड (CCL) में अनुकंपा के आधार पर नौकरी को लेकर एक बेहद महत्वपूर्ण और संवेदनशील फैसला सुनाया है.

बिना कारण बताओ नोटिस कर्मचारी की बर्खास्तगी गैर-कानूनी, कोर्ट जाने पर सजा देने की प्रथा तुरंत बंद हो: हाई कोर्ट

बिना कारण बताओ नोटिस कर्मचारी की बर्खास्तगी गैर-कानूनी, कोर्ट जाने पर सजा देने की प्रथा तुरंत बंद हो: हाई कोर्ट

झारखंड हाईकोर्ट ने स्वास्थ्य विभाग के इंजीनियरिंग सेल में लंबे समय तक संविदा पर काम करने वाले नौ कर्मचारियों को बड़ी राहत दी है.

पुरानी सूची में नाम से नहीं मिलेगी सरकारी नौकरी, झारखंड हाईकोर्ट ने 35 सुपरवाइजरों की मांग ठुकराई

पुरानी सूची में नाम से नहीं मिलेगी सरकारी नौकरी, झारखंड हाईकोर्ट ने 35 सुपरवाइजरों की मांग ठुकराई

झारखंड हाईकोर्ट ने गैर-औपचारिक शिक्षा योजना में काम कर चुके 35 सुपरवाइजरों को झारखंड सरकार की नियमित सेवा में शामिल करने की मांग खारिज कर दी है.