न्यूज़11 भारत
धनबाद/डेस्क: भवन प्रमंडल विभाग में टेंडर को लेकर विभिन्न पक्षों में मारपीट की खबर सामने आई है. मिली जानकारी के अनुसार भवन प्रमंडल द्वारा ऑनलाइन ढाई करोड़ रुपये का टेंडर निकाला गया था. टेंडर प्रक्रिया पूरी होने के बाद आज जमशेदपुर से संवेदक भवन प्रमंडल ऑफिस पहुंचे थे. इसी दौरान स्थानीय संवेदकों द्वारा विरोध किये जाने के बाद मामला बढ़ गया और देखते ही देखते मारपीट शुरू हो गयी. घटना की सूचना पर सदर थाना पुलिस मौके पर पहुंची और दो लोगों को हिरासत में लिया. मामला अब थाने पहुंच गया है.
स्थानीय संवेदकों का आरोप है कि धनबाद के लोगों को ही काम नहीं मिल रहा है और ऐसे में बाहरी संवेदकों द्वारा टेंडर डालना उचित नहीं है. वहीं मामले में भवन प्रमंडल के कार्यपालक अभियंता चंदन कुमार ने बताया की मामले की जानकारी मिली है. घटना को लेकर टीम गठित की गयी है और जांच होने के बाद पता चलेगा की कैंपस में घटना क्यों हुई.
इसे भी पढ़ें: रामगढ़: लगातार बारिश से बढ़ा पतरातू डैम का जलस्तर, खोले गए चार फाटक