झारखंड का मौसम

13 जिलों में आज आसमान में छाए रहेंगे बादल, तेज हवाओं के साथ रुक-रुक कर होगी बारिश

मानसून के सक्रिय रहने के बावजूत झाऱखंड के कई जिलों में बढ़ा तापमान

By : Pramod Kumar , News11 Bharat
13 जिलों में आज आसमान में छाए रहेंगे बादल, तेज हवाओं के साथ रुक-रुक कर होगी बारिश

न्यूज11  भारत

रांची/डेस्क: झारखंड में मानसून के सक्रिय रहने के बावजूद बारिश की रफ्तार में कमी आई है. इसका असर प्रशांत महासागर में पैदा हुए बावी टाइफून को समझा जा रहा है.बावी टाइफून ने कई एशियाई देशों में भारी तबाही मचाई है, इसी के असर से भारत में मानसून की रफ्तार पर असर पड़ा है. मौसम विभाग ने अनुमान जताया है कि बुधवार को झारखंड के कई जिलों में गरज-चमक और तेज हवाओं के साथ हल्की से मध्यम दर्जे की बारिश होगी. मौसम विभाग के अनुसार, पूर्वी, दक्षिणी और मध्य जिलों में जहां बारिश की गतिविधियां अधिक होंगी वहीं, उत्तर-पश्चिमी जिलों में गर्मी का प्रभाव ज्यादा दिखेगा. कुल मिलाकर आज रांची, खूंटी, सिमडेगा, पश्चिमी सिंहभूम, पूर्वी सिंहभूम, सरायकेला-खरसावां, बोकारो, रामगढ़, धनबाद, गिरिडीह, दुमका, पाकुड़ और साहिबगंज में हल्की से मध्यम बारिश हो सकती है.  वहीं, पलामू, गढ़वा, लातेहार, चतरा और कोडरमा में कम बारिश के साथ तापमान 33 से 35 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच सकता है. 

मौसम विभाग ने पूर्वी सिंहभूम, पश्चिमी सिंहभूम, सरायकेला-खरसावां, रांची, खूंटी, बोकारो, दुमका और पाकुड़ आदि जिलों में गरज-चमक के साथ बिजली गिरने की घटनाएं हो सकती हैं. 40 से 50 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवा चलने का भी अनुमान है. मौसम विभाग ने इन जिलों में लोगों को सतर्क रहने की सलाह दी है. पिछले 24 घंटों के मौसम की बात करें तो साहिबगंज, दुमका, पाकुड़, पश्चिमी सिंहभूम, पूर्वी सिंहभूम, बोकारो, पलामू, गिरिडीह और गुमला सहित कई जिलों में अच्छी बारिश दर्ज की गई. 

यह भी पढ़ें: सरला बिरला पब्लिक स्कूल में इन्वेस्टिचर सेरेमनी के साथ नई छात्र परिषद ने संभाली जिम्मेदारी

संबंधित सामग्री

रामगढ़ में जमीन अधिग्रहण का मुआवजा बढ़ा, हाईकोर्ट ने 3,740 से बढ़ाकर 99,300 रुपये प्रति डिसमिल किया

रामगढ़ में जमीन अधिग्रहण का मुआवजा बढ़ा, हाईकोर्ट ने 3,740 से बढ़ाकर 99,300 रुपये प्रति डिसमिल किया

झारखंड हाईकोर्ट ने रामगढ़ के गांदके गांव में नेशनल हाईवे के चौड़ीकरण के लिए अधिग्रहित जमीन के मुआवजे को लेकर बड़ा फैसला सुनाया है.

अभिलाष साहू के निलंबन मुक्ति के निर्णय से झारखंड कांग्रेस प्रभारी के राजू असंतुष्ट, निलंबन मुक्त होल्ड करने का निर्देश

अभिलाष साहू के निलंबन मुक्ति के निर्णय से झारखंड कांग्रेस प्रभारी के राजू असंतुष्ट, निलंबन मुक्त होल्ड करने का निर्देश

कांग्रेस प्रदेश उपाध्यक्ष अभिलाष साहू को निलंबन मुक्त किए जाने के निर्णय से झारखंड कांग्रेस प्रभारी के राजू असंतुष्ट हैं.

CCL में अनुकंपा नियुक्ति पर झारखंड हाई कोर्ट का बड़ा फैसला, NCWA-XI के तहत अविवाहित बहन को भी मिलेगी नौकरी

CCL में अनुकंपा नियुक्ति पर झारखंड हाई कोर्ट का बड़ा फैसला, NCWA-XI के तहत अविवाहित बहन को भी मिलेगी नौकरी

झारखंड हाई कोर्ट ने सेंट्रल कोलफील्ड्स लिमिटेड (CCL) में अनुकंपा के आधार पर नौकरी को लेकर एक बेहद महत्वपूर्ण और संवेदनशील फैसला सुनाया है.

बिना कारण बताओ नोटिस कर्मचारी की बर्खास्तगी गैर-कानूनी, कोर्ट जाने पर सजा देने की प्रथा तुरंत बंद हो: हाई कोर्ट

बिना कारण बताओ नोटिस कर्मचारी की बर्खास्तगी गैर-कानूनी, कोर्ट जाने पर सजा देने की प्रथा तुरंत बंद हो: हाई कोर्ट

झारखंड हाईकोर्ट ने स्वास्थ्य विभाग के इंजीनियरिंग सेल में लंबे समय तक संविदा पर काम करने वाले नौ कर्मचारियों को बड़ी राहत दी है.

पुरानी सूची में नाम से नहीं मिलेगी सरकारी नौकरी, झारखंड हाईकोर्ट ने 35 सुपरवाइजरों की मांग ठुकराई

पुरानी सूची में नाम से नहीं मिलेगी सरकारी नौकरी, झारखंड हाईकोर्ट ने 35 सुपरवाइजरों की मांग ठुकराई

झारखंड हाईकोर्ट ने गैर-औपचारिक शिक्षा योजना में काम कर चुके 35 सुपरवाइजरों को झारखंड सरकार की नियमित सेवा में शामिल करने की मांग खारिज कर दी है.