कार्रवाई

मंगरदाहा घाटी में छरी लदे फर्जी चालान वाले ट्रैक्टर को सीओ ने पकड़ा, पुलिस के हवाले किया

हेरफेर और फर्जीवाड़े का शक होते ही अंचलाधिकारी ने बिना देर किए ट्रैक्टर को पुलिस के हवाले किया

By : Pramod Kumar , News11 Bharat
मंगरदाहा घाटी में छरी लदे फर्जी चालान वाले ट्रैक्टर को सीओ ने पकड़ा, पुलिस के हवाले किया

संतोष श्रीवास्तव/न्यूज़ 11भारत

पलामू/डेस्क:  चैनपुर थाना क्षेत्र की मंगरदाहा घाटी मुख्य सड़क से पुलिस और प्रशासन की टीम ने छरी से लदे एक महिंद्रा ट्रैक्टर को जब्त किया है. यह कार्रवाई चैनपुर के अंचलाधिकारी सत्यम कुमार के नेतृत्व में की गई. शुक्रवार को जब अंचलाधिकारी सत्यम कुमार इस रूट से गुजर रहे थे, तब उन्होंने इस संदिग्ध ट्रैक्टर को रोककर ड्राइवर से छरी का चालान मांगा, जिस पर ड्राइवर ने चालाकी दिखाने की कोशिश की. ट्रैक्टर को दोपहर ठीक 1 बजकर 7 मिनट पर पकड़ा गया था, लेकिन ड्राइवर ने जो चालान पेश किया, वह पकड़े जाने के 10 मिनट बाद यानी दोपहर 1 बजकर 17 मिनट का था.

समय के इस हेरफेर और फर्जीवाड़े का शक होते ही अंचलाधिकारी ने बिना देर किए ट्रैक्टर को तत्काल चैनपुर थाना पुलिस के हवाले कर दिया. प्रशासन का कहना है कि अवैध खनन और अवैध माइनिंग को क्षेत्र में किसी भी सूरत में बर्दाश्त नहीं किया जाएगा और ऐसे माफियाओं तथा नियमों का उल्लंघन करने वालों के खिलाफ आगे भी इसी तरह की सख्त कार्रवाई जारी रहेगी. फिलहाल पुलिस ने ट्रैक्टर को कब्जे में लेकर आगे की कानूनी कार्रवाई शुरू कर दी है और इस मामले पर प्रशासन की पैनी नजर बनी हुई है.

यह भी पढ़ें: विधायक सविता महतो ने भू-अर्जन एवं पुनर्वास से संबंधित बैठक में 116 गांव के सम्पूर्ण पुनर्वास व नियोजन का किया मांग

संबंधित सामग्री

रामगढ़ में जमीन अधिग्रहण का मुआवजा बढ़ा, हाईकोर्ट ने 3,740 से बढ़ाकर 99,300 रुपये प्रति डिसमिल किया

रामगढ़ में जमीन अधिग्रहण का मुआवजा बढ़ा, हाईकोर्ट ने 3,740 से बढ़ाकर 99,300 रुपये प्रति डिसमिल किया

झारखंड हाईकोर्ट ने रामगढ़ के गांदके गांव में नेशनल हाईवे के चौड़ीकरण के लिए अधिग्रहित जमीन के मुआवजे को लेकर बड़ा फैसला सुनाया है.

अभिलाष साहू के निलंबन मुक्ति के निर्णय से झारखंड कांग्रेस प्रभारी के राजू असंतुष्ट, निलंबन मुक्त होल्ड करने का निर्देश

अभिलाष साहू के निलंबन मुक्ति के निर्णय से झारखंड कांग्रेस प्रभारी के राजू असंतुष्ट, निलंबन मुक्त होल्ड करने का निर्देश

कांग्रेस प्रदेश उपाध्यक्ष अभिलाष साहू को निलंबन मुक्त किए जाने के निर्णय से झारखंड कांग्रेस प्रभारी के राजू असंतुष्ट हैं.

CCL में अनुकंपा नियुक्ति पर झारखंड हाई कोर्ट का बड़ा फैसला, NCWA-XI के तहत अविवाहित बहन को भी मिलेगी नौकरी

CCL में अनुकंपा नियुक्ति पर झारखंड हाई कोर्ट का बड़ा फैसला, NCWA-XI के तहत अविवाहित बहन को भी मिलेगी नौकरी

झारखंड हाई कोर्ट ने सेंट्रल कोलफील्ड्स लिमिटेड (CCL) में अनुकंपा के आधार पर नौकरी को लेकर एक बेहद महत्वपूर्ण और संवेदनशील फैसला सुनाया है.

बिना कारण बताओ नोटिस कर्मचारी की बर्खास्तगी गैर-कानूनी, कोर्ट जाने पर सजा देने की प्रथा तुरंत बंद हो: हाई कोर्ट

बिना कारण बताओ नोटिस कर्मचारी की बर्खास्तगी गैर-कानूनी, कोर्ट जाने पर सजा देने की प्रथा तुरंत बंद हो: हाई कोर्ट

झारखंड हाईकोर्ट ने स्वास्थ्य विभाग के इंजीनियरिंग सेल में लंबे समय तक संविदा पर काम करने वाले नौ कर्मचारियों को बड़ी राहत दी है.

पुरानी सूची में नाम से नहीं मिलेगी सरकारी नौकरी, झारखंड हाईकोर्ट ने 35 सुपरवाइजरों की मांग ठुकराई

पुरानी सूची में नाम से नहीं मिलेगी सरकारी नौकरी, झारखंड हाईकोर्ट ने 35 सुपरवाइजरों की मांग ठुकराई

झारखंड हाईकोर्ट ने गैर-औपचारिक शिक्षा योजना में काम कर चुके 35 सुपरवाइजरों को झारखंड सरकार की नियमित सेवा में शामिल करने की मांग खारिज कर दी है.