न्यूज़11 भारत
धनबाद/डेस्क: जिले के सरायढेला थाना क्षेत्र से एक बड़ी खबर सामने आई है. कार्मिक नगर के मोती नगर में आज शुक्रवार सुबह जाने-माने कोयला कारोबारी दीपक शर्मा को संदिग्ध परिस्थितियों में गोली लग गई. गंभीर हालत में उन्हें अशर्फी अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहां डॉक्टरों डॉक्टरों की निगरानी में उनका इलाज चल रहा है.
डॉक्टरों के मुताबिक, गोली दीपक शर्मा के गले के निचले हिस्से में फंसी हुई है. ज्यादा खून बहने के कारण उनकी हालत बेहद गंभीर बनी हुई है. डॉक्टरों की विशेष टीम लगातार उनकी निगरानी कर रही है. फिलहाल उनका इलाज जारी है और आगे की सर्जरी की तैयारी की जा रही है.
सरायढेला थाना प्रभारी मंजीत कुमार ने घटना की पुष्टि करते हुए बताया यह घटना आज शुक्रवार सुबह करीब 4 बजे की है. पूरी वारदात घर के अंदर ही हुई है. शुरुआती परिस्थितियों को देखकर ऐसा लग रहा है जैसे गोली गलती से या किसी कारणवश खुद से चली हो. हालांकि, थाना प्रभारी ने कहा कि घटना के वास्तविक वजह का खुलासा जांच के बाद ही हो पायेगा.
इसे भी पढ़ें: सिमडेगा: कोलेबिरा में पेड़ से टकराई शिवम बस, 15 यात्री घायल