Jharkhand Weather: ठंड की विदाई तय, रातें गर्म और दोपहर में तीखी धूप का दिखेगा असर

By : Mansi Kumari
Jharkhand Weather: ठंड की विदाई तय, रातें गर्म और दोपहर में तीखी धूप का दिखेगा असर

न्यूज़11 भारत
रांची/डेस्क:
झारखंड में मौसम ने साफ संकेत दे दिए है कि ठंड अब अंतिम दौर में हैं. गुमला जिला, जहां एक हफ्ते पहले न्यूनतम तापमान 0 से 1 डिग्री तक पहुंच गया था, वहां अब पारा तेजी से चढ़ा हैं. बीते 24 घंटे में गुमला का न्यूनतम तापमान 8.1 डिग्री दर्ज किया गया, जो ठंड के कमजोर पड़ने की ओर इशारा करता हैं. राज्य के अधिकतर जिलों में न्यूनतम तापमान अब 12 से 14 डिग्री के बीच पहुंच चुका हैं. मौसम विभाग के अनुसार, आज न्यूनतम तापमान में करीब 2 डिग्री की और बढ़ोतरी हो सकती हैं. इसका सीधा असर यह होगा कि सुबह और रात की ठंड से लोगों को और राहत मिलेगी.

रांची समेत इन जिलों में सुबह-शाम हल्की ठंड
मौसम विभाग के मुताबिक, राजधानी रांची, खूंटी, गुमला, पलामू, हजारीबाग और रामगढ़ में न्यूनतम तापमान 10 से 11 डिग्री के बीच रहने का अनुमान हैं. यहां सुबह और शाम हल्की ठंड महसूस की जा सकती हैं. ठंडी हवा के कारण दोपहर में भी कई इलाकों में पतले स्वेटर की जरूरत पड़ सकती हैं. देवघर, गोड्डा, पाकुड़, दुमका और बोकारो जिलों में न्यूनतम तापमान 12 से 13 डिग्री के आसपास रहने की संभावना हैं. वहीं अधिकतम तापमान 27 से 28 डिग्री तक जा सकता हैं. दोपहर के समय कड़ी धूप लोगों को गर्मी का एहसास कराएगी, हालांकि सुबह के वक्त हल्की ठंड बनी रहेगी.

राज्य में सबसे ज्यादा गर्म रात जमशेदपुर में दर्ज होने की संभावना हैं. यहां न्यूनतम तापमान करीब 16 डिग्री रहने का अनुमान है, जिससे रात के समय ठंड या कंकनी का खास एहसास नहीं होगा. सरायकेला-खरसावां और सिमडेगा जिलों में भी मौसम कुछ ऐसा ही रहने की उम्मीद हैं. झारखंड में आज मौसम सुहावना लेकिन बदला-बदला नजर आएगा. सुबह और शाम हल्की ठंड, तो दोपहर में तेज धूप लोगों को मौसम के दो रंग दिखाएगी. साफ है कि राज्य से ठंड की विदाई लगभग तय मानी जा रही हैं.

यह भी पढ़े: Breaking News: सिंह मेंशन में बमबाजी, बाइक सवार अपराधियों ने घटना को दिया अंजाम
 

संबंधित सामग्री

जापान में चल रहे एशियन गेम्स पर 198 किमी रफ्तार वाले भीषण तूफान डुजुआन का साया, रेड अलर्ट जारी

जापान में चल रहे एशियन गेम्स पर 198 किमी रफ्तार वाले भीषण तूफान डुजुआन का साया, रेड अलर्ट जारी

तूफान, भारी बारिश, बाढ़ और भूस्खलन की चेतावनी जारी, डालेगा एशियन गेम्स पर असर, इक्वेस्ट्रियन प्रतियोगिता रोकी गई

साइबर अपराध के लंबित कांडों की समीक्षा, त्वरित व गुणवत्तापूर्ण अनुसंधान के निर्देश

साइबर अपराध के लंबित कांडों की समीक्षा, त्वरित व गुणवत्तापूर्ण अनुसंधान के निर्देश

साइबर अपराधियों के ठगी के मामलों में प्रभावी कार्रवाई व जन-जागरूकता अत्यंत जरूरी

विधायक सुरेश कुमार बैठा ने किया ऐलान- अगले साल कारोबार मैदान होगा स्टेडियम

विधायक सुरेश कुमार बैठा ने किया ऐलान- अगले साल कारोबार मैदान होगा स्टेडियम

युवा शक्ति क्लब कोराबार के तत्वावधान में फुटबॉल टूर्नामेंट सम्पन्न, चिरौंदी बनी विजेता, विधायक ने खिलाड़ियों के बीच बांटा पुरस्कार

महिला केबिन मास्टर सतवंती देवी की सतर्कता से टला संभावित रेल हादसा, डीआरएम ने किया सम्मानित

महिला केबिन मास्टर सतवंती देवी की सतर्कता से टला संभावित रेल हादसा, डीआरएम ने किया सम्मानित

धनबाद रेल मंडल के डीआरएम अखिलेश मिश्रा ने उत्कृष्ट कार्य व सराहनीय योगदान के लिए 64 रेलकर्मियों को सम्मानित किया