जलापूर्ति केंद्र

जलापूर्ति केंद्र में देर रात बवाल, जलापूर्ति कर्मियों का आरोप– अध्यक्ष व समर्थकों ने की गाली गलौज व हाथापाही

मुहर्रम पर्व से पहले हुसैनाबाद शहरी जलापूर्ति योजना के तहत देवरी कला स्थित जलशोधन संयंत्र (वाटर ट्रीटमेंट प्लांट) में रविवार रात विवाद हो गया.

By : Ark Sahuliyar
जलापूर्ति केंद्र में देर रात बवाल, जलापूर्ति कर्मियों का आरोप– अध्यक्ष व समर्थकों ने की गाली गलौज व हाथापाही

न्यूज11 भारत
हुसैनाबाद/डेस्क:
मुहर्रम पर्व से पहले हुसैनाबाद शहरी जलापूर्ति योजना के तहत देवरी कला स्थित जलशोधन संयंत्र (वाटर ट्रीटमेंट प्लांट) में रविवार रात विवाद हो गया. संयंत्र में कार्यरत कर्मियों ने नगर पंचायत अध्यक्ष अजय कुमार भारती और उनके कुछ समर्थकों पर गाली-गलौज, मारपीट और धमकी देने का आरोप लगाते हुए देवरी ओपी में लिखित आवेदन दिया है. वहीं अध्यक्ष ने सभी आरोपों को सिरे से खारिज किया है. कर्मियों के अनुसार, नगर पंचायत के कनीय अभियंता आशीष कुमार ने फोन कर कर्मियों को संयंत्र पर तत्काल आने का जानकारी दिया. सूचना मिलने पर कर्मी अजय शर्मा, ललन कुमार और उदय कुमार संयंत्र पहुंचे, जहाँ पर नगर पंचायत अध्यक्ष अपने सहयोगियों के साथ मौजूद थे. कर्मियों का कहना है कि रविवार को निर्धारित अवकाश के कारण जलापूर्ति बंद थी, लेकिन इसी बात को लेकर अध्यक्ष और उनके समर्थक नाराज हो गए तथा गाली-गलौज व हाथा पाही की. 

आरोप है कि इस दौरान कर्मी ललन कुमार को एक वाहन की डिक्की में बंद करने का भी प्रयास किया गया, हालांकि वह किसी तरह बाहर निकल आए. सूचना पर देवरी ओपी पुलिस मौके पर पहुंची और मामला शांत कराया. दूसरी ओर नगर पंचायत अध्यक्ष अजय कुमार भारती ने कहा कि भीषण गर्मी और मुहर्रम को देखते हुए पेयजल आपूर्ति सुनिश्चित करने के लिए वह संयंत्र पहुंचे थे. उन्होंने किसी भी प्रकार की मारपीट या दुर्व्यवहार के आरोपों से इनकार करते हुए कहा कि यदि कर्मियों की कोई समस्या है तो उसे प्रशासन के समक्ष रखना चाहिए. उन्होंने यह भी कहा कि आवश्यक सेवा होने के बावजूद रविवार को जलापूर्ति बंद रखना उचित नहीं है और कर्तव्य का निर्वहन नहीं करने वाले कर्मियों पर कार्रवाई की जाएगी.फिलहाल देवरी ओपी पुलिस आवेदन और बयान के आधार पर मामले की जांच कर आगे की कार्रवाई में जुटी है.

संबंधित सामग्री

रामगढ़ में जमीन अधिग्रहण का मुआवजा बढ़ा, हाईकोर्ट ने 3,740 से बढ़ाकर 99,300 रुपये प्रति डिसमिल किया

रामगढ़ में जमीन अधिग्रहण का मुआवजा बढ़ा, हाईकोर्ट ने 3,740 से बढ़ाकर 99,300 रुपये प्रति डिसमिल किया

झारखंड हाईकोर्ट ने रामगढ़ के गांदके गांव में नेशनल हाईवे के चौड़ीकरण के लिए अधिग्रहित जमीन के मुआवजे को लेकर बड़ा फैसला सुनाया है.

अभिलाष साहू के निलंबन मुक्ति के निर्णय से झारखंड कांग्रेस प्रभारी के राजू असंतुष्ट, निलंबन मुक्त होल्ड करने का निर्देश

अभिलाष साहू के निलंबन मुक्ति के निर्णय से झारखंड कांग्रेस प्रभारी के राजू असंतुष्ट, निलंबन मुक्त होल्ड करने का निर्देश

कांग्रेस प्रदेश उपाध्यक्ष अभिलाष साहू को निलंबन मुक्त किए जाने के निर्णय से झारखंड कांग्रेस प्रभारी के राजू असंतुष्ट हैं.

CCL में अनुकंपा नियुक्ति पर झारखंड हाई कोर्ट का बड़ा फैसला, NCWA-XI के तहत अविवाहित बहन को भी मिलेगी नौकरी

CCL में अनुकंपा नियुक्ति पर झारखंड हाई कोर्ट का बड़ा फैसला, NCWA-XI के तहत अविवाहित बहन को भी मिलेगी नौकरी

झारखंड हाई कोर्ट ने सेंट्रल कोलफील्ड्स लिमिटेड (CCL) में अनुकंपा के आधार पर नौकरी को लेकर एक बेहद महत्वपूर्ण और संवेदनशील फैसला सुनाया है.

बिना कारण बताओ नोटिस कर्मचारी की बर्खास्तगी गैर-कानूनी, कोर्ट जाने पर सजा देने की प्रथा तुरंत बंद हो: हाई कोर्ट

बिना कारण बताओ नोटिस कर्मचारी की बर्खास्तगी गैर-कानूनी, कोर्ट जाने पर सजा देने की प्रथा तुरंत बंद हो: हाई कोर्ट

झारखंड हाईकोर्ट ने स्वास्थ्य विभाग के इंजीनियरिंग सेल में लंबे समय तक संविदा पर काम करने वाले नौ कर्मचारियों को बड़ी राहत दी है.

पुरानी सूची में नाम से नहीं मिलेगी सरकारी नौकरी, झारखंड हाईकोर्ट ने 35 सुपरवाइजरों की मांग ठुकराई

पुरानी सूची में नाम से नहीं मिलेगी सरकारी नौकरी, झारखंड हाईकोर्ट ने 35 सुपरवाइजरों की मांग ठुकराई

झारखंड हाईकोर्ट ने गैर-औपचारिक शिक्षा योजना में काम कर चुके 35 सुपरवाइजरों को झारखंड सरकार की नियमित सेवा में शामिल करने की मांग खारिज कर दी है.