न्यूज11 भारत
रांची/डेस्क: राजधानी रांची के हिंदपीढ़ी थाना क्षेत्र के निजाम नगर में ब्राउन शुगर के कथित तस्कर को पकड़ने के दौरान जमकर हंगामा हो गया. कार्रवाई के दौरान टाइगर मोबाइल के जवान और स्थानीय लोगों के बीच झड़प हो गई, जिसमें एक जवान के घायल हो गया. पुलिस टीम ब्राउन शुगर की तस्करी के आरोपी को पकड़ने के लिए पहुंची थी. इसी दौरान स्थानीय लोगों और टाइगर मोबाइल के जवानों के बीच विवाद बढ़ गया और दोनों पक्षों में मारपीट हो गई. घटना के दौरान टाइगर मोबाइल के जवान पर स्थानीय लोगों के साथ मारपीट करने का भी आरोप लगाया गया है. झड़प के बाद इलाके में तनाव की स्थिति बन गई और मौके पर पुलिस बल की तैनाती की गई. घटना की सूचना मिलते ही ASP कोतवाली, हिंदपीढ़ी थाना और कोतवाली थाना समेत कई थानों के प्रभारी मौके पर पहुंचे हैं.
यह भी पढ़ें- मुख्यमंत्री हेमन्त सोरेन ने नगर विकास एवं आवास तथा पथ निर्माण विभाग की कार्ययोजनाओं की समीक्षा की