श्रद्धांजलि समारोह

पांकी के दबे-कुचले लोगों की आवाज थे कामरेड आरएन सिंह, श्रद्धांजलि समारोह में याद किया गया संघर्ष

तरवाडीह में श्रद्धांजलि समारोह के अवसर पर उनकी प्रतिमा का अनावरण भी किया गया

By : News11 Bharat , Pramod Kumar
पांकी के दबे-कुचले लोगों की आवाज थे कामरेड आरएन सिंह, श्रद्धांजलि समारोह में याद किया गया संघर्ष

संतोष श्रीवास्तव/न्यूज़ 11भारत

पलामू/डेस्क:  पलामू जिले के पांकी के गरीबों, मजदूरों, किसानों और दबे-कुचले लोगों की आवाज बनकर जीवनभर संघर्ष करने वाले दिवंगत कॉमरेड आरएन सिंह की स्मृति में रविवार को तरवाडीह में श्रद्धांजलि समारोह का आयोजन किया गया. इस अवसर पर उनकी प्रतिमा का अनावरण भी किया गया. समारोह में बड़ी संख्या में लोगों ने पहुंचकर उनके संघर्षमय जीवन को याद करते हुए श्रद्धासुमन अर्पित किए.

वक्ताओं ने कहा कि कॉमरेड आरएन सिंह केवल एक राजनीतिक कार्यकर्ता नहीं, बल्कि पांकी के उन लोगों की आवाज थे, जिनकी आवाज अक्सर सत्ता और व्यवस्था के शोर में दब जाती थी. उन्होंने अपने लंबे राजनीतिक एवं सामाजिक जीवन में मजदूर-किसानों, गरीबों और वंचितों के अधिकारों के लिए लगातार संघर्ष किया. जमींदारी प्रथा और शोषण के खिलाफ आंदोलनों में उन्होंने सक्रिय भूमिका निभाई तथा विपरीत परिस्थितियों में भी अपने विचारों और संघर्ष के रास्ते से कभी पीछे नहीं हटे.

श्रद्धांजलि संदेश में कहा गया कि बीमारी और स्वास्थ्य संबंधी कठिनाइयों के बावजूद कॉमरेड आरएन सिंह जनआंदोलनों और पार्टी के कार्यक्रमों से जुड़े रहे. पांकी में सांप्रदायिक तनाव के कठिन दौर में भी उन्होंने सामाजिक सौहार्द, भाईचारे और आपसी एकता के लिए मजबूती से आवाज उठाई.

समारोह में वक्ताओं ने कहा कि आरएन सिंह का जीवन संघर्ष और जनप्रतिबद्धता की मिसाल रहा है. उनकी प्रतिमा का अनावरण केवल एक स्मारक का निर्माण नहीं, बल्कि आने वाली पीढ़ियों को उनके संघर्ष, विचार और सामाजिक सरोकारों से जोड़ने का प्रयास है. उनके अधूरे सपनों को पूरा करना ही उनके प्रति सच्ची श्रद्धांजलि होगी.

कार्यक्रम में मुख्य अतिथि भाकपा माले के महासचिव कॉमरेड दीपंकर भट्टाचार्य तथा विशिष्ट अतिथि कॉमरेड चंद्रदेव महतो, विधायक सिंदरी विधानसभा सहित क्षेत्रीय विधायक डॉ. शशिभूषण मेहता, प्रखंड प्रमुख पंचम प्रसाद, उपप्रमुख अमित चौहान, समाजवादी पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष रंजन यादव, भाजपा ओबीसी मोर्चा प्रदेश कोषाध्यक्ष डॉ. लवली गुप्ता, माले नेता बीएन सिंह, लेस्लीगंज-सतबरवा भाकपा माले प्रखंड सचिव कमेश सिंह चेरो, मुखिया प्रतिनिधि हफीजुल अंसारी, रफीक अंसारी, नेहाल अंसारी, श्यामनंदन ओझा, अनारिक राम, लखन कुमार समेत सैकड़ों लोग मौजूद रहे.

श्रद्धांजलि समारोह में मौजूद लोगों ने कहा कि पांकी के दबे-कुचले, गरीब और वंचित तबकों के हक की लड़ाई में कॉमरेड आरएन सिंह का योगदान लंबे समय तक याद किया जाता रहेगा. उनकी प्रतिमा अब उनके संघर्ष और विचारों की गवाही देती रहेगी.

यह भी पढ़ें: जेल से छूटे 117 अपराधियों की चैनपुर थाने में परेड, एसपी पलामू ने दी चेतावनी और मुख्यधारा में लौटने की नसीहत

संबंधित सामग्री

रामगढ़ में जमीन अधिग्रहण का मुआवजा बढ़ा, हाईकोर्ट ने 3,740 से बढ़ाकर 99,300 रुपये प्रति डिसमिल किया

रामगढ़ में जमीन अधिग्रहण का मुआवजा बढ़ा, हाईकोर्ट ने 3,740 से बढ़ाकर 99,300 रुपये प्रति डिसमिल किया

झारखंड हाईकोर्ट ने रामगढ़ के गांदके गांव में नेशनल हाईवे के चौड़ीकरण के लिए अधिग्रहित जमीन के मुआवजे को लेकर बड़ा फैसला सुनाया है.

अभिलाष साहू के निलंबन मुक्ति के निर्णय से झारखंड कांग्रेस प्रभारी के राजू असंतुष्ट, निलंबन मुक्त होल्ड करने का निर्देश

अभिलाष साहू के निलंबन मुक्ति के निर्णय से झारखंड कांग्रेस प्रभारी के राजू असंतुष्ट, निलंबन मुक्त होल्ड करने का निर्देश

कांग्रेस प्रदेश उपाध्यक्ष अभिलाष साहू को निलंबन मुक्त किए जाने के निर्णय से झारखंड कांग्रेस प्रभारी के राजू असंतुष्ट हैं.

CCL में अनुकंपा नियुक्ति पर झारखंड हाई कोर्ट का बड़ा फैसला, NCWA-XI के तहत अविवाहित बहन को भी मिलेगी नौकरी

CCL में अनुकंपा नियुक्ति पर झारखंड हाई कोर्ट का बड़ा फैसला, NCWA-XI के तहत अविवाहित बहन को भी मिलेगी नौकरी

झारखंड हाई कोर्ट ने सेंट्रल कोलफील्ड्स लिमिटेड (CCL) में अनुकंपा के आधार पर नौकरी को लेकर एक बेहद महत्वपूर्ण और संवेदनशील फैसला सुनाया है.

बिना कारण बताओ नोटिस कर्मचारी की बर्खास्तगी गैर-कानूनी, कोर्ट जाने पर सजा देने की प्रथा तुरंत बंद हो: हाई कोर्ट

बिना कारण बताओ नोटिस कर्मचारी की बर्खास्तगी गैर-कानूनी, कोर्ट जाने पर सजा देने की प्रथा तुरंत बंद हो: हाई कोर्ट

झारखंड हाईकोर्ट ने स्वास्थ्य विभाग के इंजीनियरिंग सेल में लंबे समय तक संविदा पर काम करने वाले नौ कर्मचारियों को बड़ी राहत दी है.

पुरानी सूची में नाम से नहीं मिलेगी सरकारी नौकरी, झारखंड हाईकोर्ट ने 35 सुपरवाइजरों की मांग ठुकराई

पुरानी सूची में नाम से नहीं मिलेगी सरकारी नौकरी, झारखंड हाईकोर्ट ने 35 सुपरवाइजरों की मांग ठुकराई

झारखंड हाईकोर्ट ने गैर-औपचारिक शिक्षा योजना में काम कर चुके 35 सुपरवाइजरों को झारखंड सरकार की नियमित सेवा में शामिल करने की मांग खारिज कर दी है.