न्यूज़11 भारत
रांची/डेस्क: राजधानी रांची के कोतवाली थाना क्षेत्र से एक युवक के अपहरण की खबर सामने आई है. कांग्रेस नेता सुरेंद्र सिंह के भतीजे किशन सिंह का अपहरण हुआ है.
इस संबंध में मिली जानकारी के अनुसार अपराधियों ने रांची के हरमू रोड गाड़ीखाना से युवक का अपहरण किया है. अपराधियों ने युवक के साथ मारपीट और लूटपाट भी की, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया.
हालांकि कोतवाली पुलिस ने युवक को ओरमांझी से घायल अवस्था में बरामद कर लिया है. ओरमांझी और कोतवाली थाना पुलिस मामले की जांच में जुटी है. पीड़ित युवक का बयान लिया जा रहा है. बयान के आधार पर पुलिस आगे की कार्रवाई करेगी.
इसे भी पढ़ें: संकुटोला गांव में संदिग्ध बीमारी से दो महिलाओं की मौत, ग्रामीणों में चिंता