कांग्रेस प्रेस वार्ता

खान और खनिज संशोधन विधेयक के खिलाफ चाईबासा में प्रेस वार्ता में कांग्रेस ने कहा- आंदोलन तेज होगा

झारखंड की खनिज संपदा का राज्य के विकास, स्थानीय लोगों के अधिकारों, पर्यावरण और रोजगार से सीधा संबंध है

By : Pramod Kumar , News11 Bharat
खान और खनिज संशोधन विधेयक के खिलाफ चाईबासा में प्रेस वार्ता में कांग्रेस ने कहा- आंदोलन तेज होगा

रोहन निषाद न्यूज़ 11 भारत 

चाईबासा : झारखंड प्रदेश कांग्रेस कमिटी के निर्देशानुसार चंदा चोरी एवं खान एवं खनिज (विकास एवं विनियमन) संशोधन विधेयक, 2026 के विरोध में मंगलवार को कांग्रेस जिला प्रवक्ता त्रिशानु राय के संयोजन में कांग्रेस भवन, चाईबासा में प्रेस-वार्ता आयोजित की गई. प्रेस-वार्ता को कांग्रेस प्रदेश महासचिव रविन्द्र झा एवं विजय यादव ने संबोधित किया.कांग्रेस प्रदेश महासचिव रविन्द्र झा ने राम मंदिर के नाम पर एकत्रित चंदे और उसके उपयोग में पारदर्शिता की मांग करते हुए कहा कि धार्मिक आस्था से जुड़े किसी भी अभियान में श्रद्धालुओं द्वारा दिए गए सहयोग का स्पष्ट एवं सार्वजनिक हिसाब-किताब होना चाहिए.

उन्होंने कहा कि देशभर के लोगों ने श्रद्धा और विश्वास के साथ राम मंदिर के नाम पर आर्थिक सहयोग किया है. ऐसे में चंदे के रूप में प्राप्त राशि, उसके संग्रह की प्रक्रिया और राशि के उपयोग से संबंधित पूरी जानकारी सार्वजनिक की जानी चाहिए, ताकि श्रद्धालुओं के बीच किसी प्रकार का भ्रम या संदेह उत्पन्न न हो.उन्होंने कहा कि यदि चंदा संग्रह अथवा उसके उपयोग में किसी प्रकार की अनियमितता या वित्तीय गड़बड़ी के तथ्य सामने आते हैं तो उसकी निष्पक्ष जांच होनी चाहिए तथा दोषी पाए जाने वालों के विरुद्ध कानून के तहत कार्रवाई की जानी चाहिए. कांग्रेस भगवान श्रीराम और देशवासियों की धार्मिक आस्था का सम्मान करती है, लेकिन आस्था के नाम पर प्राप्त धन के मामले में पारदर्शिता और जवाबदेही सुनिश्चित करना भी आवश्यक है.

वहीं कांग्रेस प्रदेश महासचिव विजय यादव ने केंद्र सरकार द्वारा लाए गए खान एवं खनिज संशोधन विधेयक, 2026 का विरोध करते हुए कहा कि यह झारखंड जैसे खनिज संपदा से समृद्ध राज्य के हितों और अधिकारों को प्रभावित करने वाला है. झारखंड की खनिज संपदा का राज्य के विकास, स्थानीय लोगों के अधिकारों, पर्यावरण और रोजगार से सीधा संबंध है,इसलिए खनिज संसाधनों से जुड़े निर्णयों में राज्य के हितों और स्थानीय जनभावनाओं की अनदेखी किसी भी कीमत पर स्वीकार नहीं की जाएगी.उन्होंने कहा कि कांग्रेस झारखंड के प्राकृतिक संसाधनों, संवैधानिक अधिकारों और जनता के हितों की रक्षा के लिए लगातार संघर्ष करती रही है और आगे भी लोकतांत्रिक एवं संवैधानिक तरीके से अपनी आवाज बुलंद करती रहेगी. कांग्रेस इस मुद्दे को लेकर जनता के बीच जाएगी और केंद्र सरकार की नीतियों के खिलाफ लोकतांत्रिक संघर्ष को और तेज करेगी.

उन्होंने बताया कि इसी क्रम में 27 अगस्त 2026 को राज्य के सभी जिला मुख्यालयों पर धरना-प्रदर्शन आयोजित किया जाएगा तथा उपायुक्त के माध्यम से महामहिम राष्ट्रपति के नाम ज्ञापन प्रेषित किया जाएगा. 07 सितंबर 2026 को लोक भवन, रांची के समक्ष प्रदेश स्तरीय महाधरना-प्रदर्शन आयोजित होगा. इसके बाद 09 सितंबर से 16 सितंबर 2026 के बीच राज्य के सभी प्रखंड मुख्यालयों पर धरना-प्रदर्शन आयोजित किया जाएगा.प्रेस -वार्ता में कांग्रेस जिला प्रवक्ता त्रिशानु राय, पूर्वी सिंहभूम जिला कांग्रेस महासचिव सुनील प्रसाद एवं सचिव ए.आर. कैलाश ,कार्यालय सचिव सुशील दास उपस्थित थे.

यह भी पढ़ें: मानुषमुड़िया दुर्गा पूजा में इस बर्ष कोलकाता का प्रसिद्ध बेलूर मठ आकृति वाला पूजा पंडाल देखने को मिलेगा

संबंधित सामग्री

रामगढ़ में जमीन अधिग्रहण का मुआवजा बढ़ा, हाईकोर्ट ने 3,740 से बढ़ाकर 99,300 रुपये प्रति डिसमिल किया

रामगढ़ में जमीन अधिग्रहण का मुआवजा बढ़ा, हाईकोर्ट ने 3,740 से बढ़ाकर 99,300 रुपये प्रति डिसमिल किया

झारखंड हाईकोर्ट ने रामगढ़ के गांदके गांव में नेशनल हाईवे के चौड़ीकरण के लिए अधिग्रहित जमीन के मुआवजे को लेकर बड़ा फैसला सुनाया है.

अभिलाष साहू के निलंबन मुक्ति के निर्णय से झारखंड कांग्रेस प्रभारी के राजू असंतुष्ट, निलंबन मुक्त होल्ड करने का निर्देश

अभिलाष साहू के निलंबन मुक्ति के निर्णय से झारखंड कांग्रेस प्रभारी के राजू असंतुष्ट, निलंबन मुक्त होल्ड करने का निर्देश

कांग्रेस प्रदेश उपाध्यक्ष अभिलाष साहू को निलंबन मुक्त किए जाने के निर्णय से झारखंड कांग्रेस प्रभारी के राजू असंतुष्ट हैं.

CCL में अनुकंपा नियुक्ति पर झारखंड हाई कोर्ट का बड़ा फैसला, NCWA-XI के तहत अविवाहित बहन को भी मिलेगी नौकरी

CCL में अनुकंपा नियुक्ति पर झारखंड हाई कोर्ट का बड़ा फैसला, NCWA-XI के तहत अविवाहित बहन को भी मिलेगी नौकरी

झारखंड हाई कोर्ट ने सेंट्रल कोलफील्ड्स लिमिटेड (CCL) में अनुकंपा के आधार पर नौकरी को लेकर एक बेहद महत्वपूर्ण और संवेदनशील फैसला सुनाया है.

बिना कारण बताओ नोटिस कर्मचारी की बर्खास्तगी गैर-कानूनी, कोर्ट जाने पर सजा देने की प्रथा तुरंत बंद हो: हाई कोर्ट

बिना कारण बताओ नोटिस कर्मचारी की बर्खास्तगी गैर-कानूनी, कोर्ट जाने पर सजा देने की प्रथा तुरंत बंद हो: हाई कोर्ट

झारखंड हाईकोर्ट ने स्वास्थ्य विभाग के इंजीनियरिंग सेल में लंबे समय तक संविदा पर काम करने वाले नौ कर्मचारियों को बड़ी राहत दी है.

पुरानी सूची में नाम से नहीं मिलेगी सरकारी नौकरी, झारखंड हाईकोर्ट ने 35 सुपरवाइजरों की मांग ठुकराई

पुरानी सूची में नाम से नहीं मिलेगी सरकारी नौकरी, झारखंड हाईकोर्ट ने 35 सुपरवाइजरों की मांग ठुकराई

झारखंड हाईकोर्ट ने गैर-औपचारिक शिक्षा योजना में काम कर चुके 35 सुपरवाइजरों को झारखंड सरकार की नियमित सेवा में शामिल करने की मांग खारिज कर दी है.