कोर्ट न्यूज

दो नाबालिग मौसेरी बहनों से सामूहिक दुष्कर्म मामले में आरोपी सुशील उरांव को कोर्ट ने दोषी करार, 27 जून को सुनाई जाएगी सजा

मेले से लौटने के दौरान आरोपी ने घर ले जाकर किया था दुष्कर्म

By : Pramod Kumar , News11 Bharat
दो नाबालिग मौसेरी बहनों से सामूहिक दुष्कर्म मामले में आरोपी सुशील उरांव को कोर्ट ने दोषी करार, 27 जून को सुनाई जाएगी सजा

न्यूज11  भारत

रांची/डेस्क:दो नाबालिग मौसेरी बहनों से सामूहिक दुष्कर्म मामले में आरोपी सुशील उरांव को कोर्ट ने दोषी करार दिया है. सजा के बिंदु पर 27 जून को सुनवाई होगी  पाक्सो विशेष अदालत ने यह फैसला सुनाया है. सामूहिक दुष्कर्म की घटना 17 अप्रैल, 2024 की है जो मांडर थाना क्षेत्र की है. दोनों नाबालिग बहनें चान्हो थाना क्षेत्र के हूंटार में लगने वाला मेला देखने गई थी जिनके साथ दो नाबालिग आरोपी भी थे. मेला देखने के बाद चारों एक ही बाइक पर सवार होकर घर की ओर लौट रहे थे. तभी दोनों आरोपी दोनों नाबालिग  बहनों को अपने घर  ले गये. नाबालिग बहनों ने जब उन्हें घर छोड़ने को कहा तो आरोपियों ने थोड़ी देर में छोड़ देने की बात की और कुछ देर बाद दोनों नाबालिग आरोपी ने दोनों नाबालिग पीड़िता के साथ जबरन दुष्कर्म किया. इसके बाद दोनों आरोपियों ने अपने दोस्त सुशील उरांव को भी बुला लिया. और सुशील ने भी एक नाबालिग के साथ दुष्कर्म किया. जिसके बाद एक पीड़िता भागकर घर पहुंची और परिजन को घटना की जानकारी दी. वही दूसरी पीड़िता बीजुपाड़ा खलारी रोड स्थित जंगल से बरामद की गई. जहां आरोपियों ने सुबह में बाइक से उतर दिया था. जिसके बाद घटना को लेकर मांडर थाना में प्राथमिकी दर्ज कराई गई थी.

यह भी पढ़ें:  पलामू में पुरानी रंजिश को लेकर खूनी संघर्ष, लोहे की रॉड और लाठियों से पीटकर तीन को किया लहूलुहान

संबंधित सामग्री

सरायकेला-खरसावां में ED की RAID, ग्रामीण बैंक घोटाला मामले में चल रही छापेमारी 

सरायकेला-खरसावां में ED की RAID, ग्रामीण बैंक घोटाला मामले में चल रही छापेमारी 

सरायकेला-खरसावां जिले में आज शुक्रवार सुबह प्रवर्तन निदेशालय (ED) की टीम ने ठेकेदार संजय डालमिया के आवासीय परिसर में छापेमारी कर रही है.

जमशेदपुर: टेल्को चिन्मया स्कूल का वैन दुर्घटनाग्रस्त, दर्जनों बच्चे घायल; चालक और दो बच्चे गंभीर 

जमशेदपुर: टेल्को चिन्मया स्कूल का वैन दुर्घटनाग्रस्त, दर्जनों बच्चे घायल; चालक और दो बच्चे गंभीर 

सभी घायलों को एंबुलेंस से टाटा मोटर्स अस्पताल ले जाया गया, जहां फिलहाल सभी का इलाज चल रहा है.

JPSC-JSSC परीक्षा रद्द मामले में आज हाईकोर्ट में बड़ी सुनवाई, सरकार दाखिल करेगी जवाब 

JPSC-JSSC परीक्षा रद्द मामले में आज हाईकोर्ट में बड़ी सुनवाई, सरकार दाखिल करेगी जवाब 

पिछली सुनवाई में सरकार को 2 दिन में जवाब दाखिल करने का समय मिला था.

रामगढ़ में जमीन अधिग्रहण का मुआवजा बढ़ा, हाईकोर्ट ने 3,740 से बढ़ाकर 99,300 रुपये प्रति डिसमिल किया

रामगढ़ में जमीन अधिग्रहण का मुआवजा बढ़ा, हाईकोर्ट ने 3,740 से बढ़ाकर 99,300 रुपये प्रति डिसमिल किया

झारखंड हाईकोर्ट ने रामगढ़ के गांदके गांव में नेशनल हाईवे के चौड़ीकरण के लिए अधिग्रहित जमीन के मुआवजे को लेकर बड़ा फैसला सुनाया है.