इबरार अंसारी हत्याकांड

पीयूष उर्फ इबरार अंसारी हत्याकांड मामले में आरोपी नरेश मरांडी को बेल देने से कोर्ट का इनकार, जमानत याचिका खारिज  

पैसे की लेनदेन को लेकर हुई पीयूष उर्फ इबरार अंसारी की हत्या मामले के आरोपी नरेश मरांडी को बेल देने से कोर्ट ने इनकार कर दिया है. अपर न्याययुक्त संजीव झा की कोर्ट ने जमानत याचिका खारिज कर दी.

By : Ark Sahuliyar
पीयूष उर्फ इबरार अंसारी हत्याकांड मामले में आरोपी नरेश मरांडी को बेल देने से कोर्ट का इनकार, जमानत याचिका खारिज  

न्यूज़11 भारत 
रांची/डेस्क:
पैसे की लेनदेन को लेकर हुई पीयूष उर्फ इबरार अंसारी की हत्या मामले के आरोपी नरेश मरांडी को बेल देने से कोर्ट ने इनकार कर दिया है. अपर न्याययुक्त संजीव झा की कोर्ट ने जमानत याचिका खारिज कर दी. समीर अंसारी ने अपने स्वीकारोक्ति बयान में बताया कि घटना के करीब छह माह पूर्व समीर अंसारी ने मृतक पियूष उर्फ इबरार अंसारी से ढाई लाख रुपये उधार लिए थे. रुपये की लगातार मांग और दबाव के कारण समीर ने अपने साथियों के संग मिलकर हत्या की योजना बनाई और गोली मारकर इबरार अंसारी हत्या कर दी. इसके बाद शव को रेलवे ट्रैक के पास फेंक दिया गया. घटना के 48 घंटे में ही पुलिस ने मामले का खुलासा कर लिया था. मुख्य आरोपी समेत 4 को गिरफ्तार की थी. गिरफ्तार आरोपियों की निशानदेही पर हत्या में उपयोग  एक मैगजीन, देशी पिस्तौल, एक देशी कट्टा और 09 जिंदा गोली बरामद की गई थी.

यह भी पढ़ें- 14वीं जेपीएससी परीक्षा में कथित गड़बड़ी के मामले में पूर्व अध्यक्ष एल. खियांग्ते से सीआईडी की कड़ी पूछताछ

संबंधित सामग्री

रामगढ़ में जमीन अधिग्रहण का मुआवजा बढ़ा, हाईकोर्ट ने 3,740 से बढ़ाकर 99,300 रुपये प्रति डिसमिल किया

रामगढ़ में जमीन अधिग्रहण का मुआवजा बढ़ा, हाईकोर्ट ने 3,740 से बढ़ाकर 99,300 रुपये प्रति डिसमिल किया

झारखंड हाईकोर्ट ने रामगढ़ के गांदके गांव में नेशनल हाईवे के चौड़ीकरण के लिए अधिग्रहित जमीन के मुआवजे को लेकर बड़ा फैसला सुनाया है.

अभिलाष साहू के निलंबन मुक्ति के निर्णय से झारखंड कांग्रेस प्रभारी के राजू असंतुष्ट, निलंबन मुक्त होल्ड करने का निर्देश

अभिलाष साहू के निलंबन मुक्ति के निर्णय से झारखंड कांग्रेस प्रभारी के राजू असंतुष्ट, निलंबन मुक्त होल्ड करने का निर्देश

कांग्रेस प्रदेश उपाध्यक्ष अभिलाष साहू को निलंबन मुक्त किए जाने के निर्णय से झारखंड कांग्रेस प्रभारी के राजू असंतुष्ट हैं.

CCL में अनुकंपा नियुक्ति पर झारखंड हाई कोर्ट का बड़ा फैसला, NCWA-XI के तहत अविवाहित बहन को भी मिलेगी नौकरी

CCL में अनुकंपा नियुक्ति पर झारखंड हाई कोर्ट का बड़ा फैसला, NCWA-XI के तहत अविवाहित बहन को भी मिलेगी नौकरी

झारखंड हाई कोर्ट ने सेंट्रल कोलफील्ड्स लिमिटेड (CCL) में अनुकंपा के आधार पर नौकरी को लेकर एक बेहद महत्वपूर्ण और संवेदनशील फैसला सुनाया है.

बिना कारण बताओ नोटिस कर्मचारी की बर्खास्तगी गैर-कानूनी, कोर्ट जाने पर सजा देने की प्रथा तुरंत बंद हो: हाई कोर्ट

बिना कारण बताओ नोटिस कर्मचारी की बर्खास्तगी गैर-कानूनी, कोर्ट जाने पर सजा देने की प्रथा तुरंत बंद हो: हाई कोर्ट

झारखंड हाईकोर्ट ने स्वास्थ्य विभाग के इंजीनियरिंग सेल में लंबे समय तक संविदा पर काम करने वाले नौ कर्मचारियों को बड़ी राहत दी है.

पुरानी सूची में नाम से नहीं मिलेगी सरकारी नौकरी, झारखंड हाईकोर्ट ने 35 सुपरवाइजरों की मांग ठुकराई

पुरानी सूची में नाम से नहीं मिलेगी सरकारी नौकरी, झारखंड हाईकोर्ट ने 35 सुपरवाइजरों की मांग ठुकराई

झारखंड हाईकोर्ट ने गैर-औपचारिक शिक्षा योजना में काम कर चुके 35 सुपरवाइजरों को झारखंड सरकार की नियमित सेवा में शामिल करने की मांग खारिज कर दी है.