न्यूज11 भारत
बाघमारा/डेस्क: अवैध कोयला कारोबार के खिलाफ बीसीसीएल और सीआईएसएफ की मुहिम लगातार जारी है. इसी क्रम में कोयलांचल के कई इलाकों में संयुक्त रूप से छापेमारी अभियान चलाया गया. कार्रवाई के दौरान कुल 18 स्थानों से करीब 40 टन कोयला जब्त किया गया.
BCCL एरिया-03 में बाइक जब्त
छापेमारी के दौरान बाघमारा के बीसीसीएल एरिया-03 से एक बाइक भी जब्त की गई. वहीं, एरिया-04 में अवैध कोयला खनन के लिए बनाए गए कई मुहानों को ध्वस्त किया गया.
MMDR एक्ट के तहत कार्रवाई की प्रक्रिया
अवैध कोयला खनन और कारोबार के खिलाफ की गई इस कार्रवाई के बाद संबंधित मामलों में MMDR एक्ट के तहत आवश्यक कार्रवाई की प्रक्रिया की जा रही है. सुरक्षा बलों और बीसीसीएल की टीम द्वारा अवैध कोयला कारोबार पर अंकुश लगाने के लिए आगे भी अभियान जारी रखने की बात कही गई है.