रांची में बढ़ा अपराधियों का दुस्साहस, शराब दुकान में की गई फायरिंग

By : Vaibhaw Vikram
रांची में बढ़ा अपराधियों का दुस्साहस, शराब दुकान में की गई फायरिंग

न्यूज11 भारत

रांची/डेस्क: राजधानी रांची में अपराधियों का दुस्साहस बढ़ चला है, जिसकी बानगी एक बार फिर देखने को मिली. तीन की संख्या में रहे अपराधियों ने अनगड़ा थाना क्षेत्र स्थित शराब दुकान में ताबड़तोड़ फायरिंग कर दहशत फैलाया. घटना के बाद इलाके में अफरा तफरी का माहौल देखने को मिला. हालांकि फायरिंग की पूरी वारदात सीसीटीवी कैमरे में भी कैद हो गई. 

दरअसल अनुज्ञप्ति प्रदत्त शराब दुकान पहुंच अपराधियों ने आतंक फैलाने के इरादे से चार राउंड फायरिंग की. तीन गोली दुकान के अन्दर जबकि एक गोली दुकान के बाहर चलाई गई. फायरिंग के बाद अपराधी मौके से फरार हो गए. हालांकि फायरिंग के इस वारदात की तस्वीर सीसीटीवी में कैद हो गई. सीसीटीवी में कैद तस्वीर अपराधियों के दुस्साहस की कहानी बयां कर रही है. 

सीसीटीवी फुटेज में जो तस्वीर और आवाज सामने आई है उसके अनुसार अपराधी शराब की डिमांड कर रहे है और न देने पर धमकी, गाली गलौज और फिर फायरिंग की वारदात को अंजाम देते हुए नजर आ रहे है. वही अपराधियों के आतंक के कारण शराब दुकान के कर्मी मजबूरन एक शराब को बोतल अपराधियों को देने को मजबूर हुए. फायरिंग के दरम्यान अपराधियों ने शराब की बोतलों को भी गोली से अपना निशाना बनाया. 

घटना के बाद शराब दुकान में मौजूद कर्मी डरे सहमे है तो वही आस पास के लोग भी दहशत में. घटना की जानकारी पाकर अनगड़ा थाने की पुलिस मौके पर पहुंची जिसके बाद मामले की छानबीन में जुट गई. सीसीटीवी फुटेज के आधार पर अपराधियों की शिनाख्त पुलिस ने की है पुलिस का दावा है कि जल्द ही अपराधी कानून के गिरफ्त में होंगे. बता दें कि होली को लेकर रांची पुलिस अलर्ट मोड में है बावजूद इस तरह की घटना पुलिस की सतर्कता की कलई खोलती नजर आती है.

यह भ पढ़ें: नवादा में गैस टैंकर से भारी मात्रा में शराब बरामद, होली को लेकर की जा रही थी तस्करी

संबंधित सामग्री

पूर्व मंत्री बिमला प्रधान के निधन पर राज्यसभा सांसद प्रदीप वर्मा ने जताया शोक

पूर्व मंत्री बिमला प्रधान के निधन पर राज्यसभा सांसद प्रदीप वर्मा ने जताया शोक

कहा- गोंड समाज के प्रति उनकी प्रतिबद्धता सदैव अडिग रही

कांके रोड स्थित रॉक गार्डन के पास भरी दोपहरी एक युवक का अपहरण, पुलिस ने दो घंटे के भीतर सकुशल छुड़ाया, 5 गिरफ्तार

कांके रोड स्थित रॉक गार्डन के पास भरी दोपहरी एक युवक का अपहरण, पुलिस ने दो घंटे के भीतर सकुशल छुड़ाया, 5 गिरफ्तार

गोंदा थाना क्षेत्र स्थित कांके रोड रॉक गार्डन के पास भरी दोपहरी एक युवक का अपहरण कर लिया गया.

पूर्व मंत्री विमला प्रधान का निधन, रांची के निजी अस्पताल में ली अंतिम सांस

पूर्व मंत्री विमला प्रधान का निधन, रांची के निजी अस्पताल में ली अंतिम सांस

पूर्व मंत्री विमला प्रधान का निधन हो गया है. उन्होंने रांची के एक निजी अस्पताल में अंतिम सांस ली.