विश्व आदिवासी दिवस

सिदगोड़ा बिरसा मुंडा टाउन हॉल में विश्व आदिवासी दिवस के अवसर पर सांस्कृतिक कार्यक्रम और परिसंपत्ति वितरण कार्यक्रम

विश्व आदिवासी दिवस समारोह में मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुए राज्य अल्पसंख्यक आयोग के अध्यक्ष हिदायतुल्लाह खान

By : Pramod Kumar , News11 Bharat
सिदगोड़ा बिरसा मुंडा टाउन हॉल में विश्व आदिवासी दिवस के अवसर पर सांस्कृतिक कार्यक्रम और परिसंपत्ति वितरण कार्यक्रम

प्रभात कुमार/न्यूज11  भारत

सिदगोड़ा/डेस्क:सिदगोड़ा स्थित बिरसा मुंडा टाउन हॉल में विश्व आदिवासी दिवस के अवसर पर आयोजित जिला स्तरीय सांस्कृतिक कार्यक्रम, सम्मान समारोह सह परिसंपत्ति वितरण कार्यक्रम में राज्य अल्पसंख्यक आयोग के अध्यक्ष एवं दर्जा प्राप्त मंत्री हिदायतुल्लाह खान मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुए. उन्होंने भगवान बिरसा मुंडा एवं स्मृति शेष दिशोम गुरू शिबू सोरेन के चित्र पर पुष्प अर्पित कर श्रद्धांजलि दी.

कार्यक्रम को संबोधित करते हुए हिदायतुल्लाह खान ने विश्व आदिवासी दिवस की शुभकामनाएं देते हुए कहा कि आदिवासी समाज की पहचान उसकी समृद्ध संस्कृति, परंपरा, भाषा, कला, प्रकृति के प्रति संवेदनशीलता और गौरवशाली इतिहास से है. आदिवासी समाज ने सदियों से जल, जंगल और जमीन के संरक्षण के साथ-साथ सामाजिक समरसता एवं सामूहिक जीवन का उदाहरण प्रस्तुत किया है. उन्होंने कहा कि इस समृद्ध विरासत को संरक्षित करना और इसे आने वाली पीढ़ियों तक पहुंचाना हम सभी की सामूहिक जिम्मेदारी है.

उन्होंने कहा कि भगवान बिरसा मुंडा, दिशोम गुरु शिबू सोरेन समेत झारखंड की धरती के वीर सपूतों ने अपने अधिकार, स्वाभिमान और अस्तित्व की रक्षा के लिए संघर्ष किया. उनके संघर्ष और त्याग से हमें अन्याय के विरुद्ध खड़े होने, समाज के हित में कार्य करने तथा अपनी पहचान और संस्कृति पर गर्व करने की प्रेरणा मिलती है. उन्होंने तिलका मांझी, सिद्धो-कान्हू, चांद-भैरव, फूलो-झानो, बुधु भगत, नीलांबर-पीतांबर समेत झारखंड के सभी वीर क्रांतिकारियों को नमन करते हुए कहा कि इनके आदर्श आज भी समाज को नई दिशा देने का कार्य करते हैं.

श्री खान ने कहा कि किसी भी समाज के सर्वांगीण विकास के लिए शिक्षा सबसे महत्वपूर्ण माध्यम है. उन्होंने युवाओं से शिक्षा, कौशल विकास एवं रोजगार के अवसरों का लाभ उठाकर आत्मनिर्भर बनने तथा अपनी सांस्कृतिक जड़ों से जुड़े रहने का आह्वान किया. उन्होंने कहा कि सरकार की विभिन्न कल्याणकारी योजनाओं का उद्देश्य समाज के अंतिम व्यक्ति तक विकास का लाभ पहुंचाना है. पात्र लाभुकों को योजनाओं से जोड़ने के साथ-साथ उन्हें योजनाओं का बेहतर उपयोग कर अपने जीवन स्तर में सकारात्मक बदलाव लाने के लिए प्रेरित किया जाना चाहिए.

उन्होंने कहा कि आदिवासी समाज की परंपराएं हमें प्रकृति के साथ संतुलित जीवन जीने की सीख देती हैं. वर्तमान समय में पर्यावरण संरक्षण पूरी दुनिया के लिए महत्वपूर्ण विषय है और आदिवासी समाज की पारंपरिक जीवनशैली इस दिशा में प्रेरणा देने वाली है. उन्होंने युवाओं एवं आमजनों से अधिक से अधिक पौधारोपण करने और पर्यावरण संरक्षण के प्रति जागरूक रहने की अपील की.

मुख्य अतिथि ने कार्यक्रम में विभिन्न क्षेत्रों में उत्कृष्ट उपलब्धि हासिल करने वाले प्रतिभावान व्यक्तियों तथा मैट्रिक एवं इंटरमीडिएट परीक्षा में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले विद्यार्थियों के सम्मान की सराहना की. उन्होंने कहा कि प्रतिभाओं को सम्मानित करने से उनका उत्साह बढ़ता है और अन्य युवाओं को भी बेहतर प्रदर्शन के लिए प्रेरणा मिलती है.

उन्होंने जिला प्रशासन द्वारा आयोजित सांस्कृतिक कार्यक्रम, फोटो गैलरी, नाटक मंचन एवं विभिन्न कल्याणकारी योजनाओं के लाभ वितरण की सराहना करते हुए कहा कि ऐसे आयोजन संस्कृति के संरक्षण के साथ-साथ सरकार और समाज के बीच बेहतर समन्वय स्थापित करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं.

कार्यक्रम के दौरान विभिन्न विभागों की योजनाओं के तहत लाभुकों के बीच 20 करोड़ रुपये से अधिक की परिसंपत्ति एवं योजनाओं का लाभ प्रदान किया गया. मुख्य अतिथि ने लाभुकों के बीच योजनाओं का लाभ वितरित करते हुए उन्हें शुभकामनाएं दीं तथा सरकार की योजनाओं का सदुपयोग कर आत्मनिर्भर बनने की अपील की.

इस मौके पर जिला दण्डाधिकारी सह उपायुक्त श्री राजीव रंजन, वरीय पुलिस अधीक्षक डॉ. एहतेशाम वकारिब, उप विकास आयुक्त श्री नागेन्द्र पासवान, नगर आयुक्त जेएनएसी, एडीसी, निदेशक एनईपी समेत जिला प्रशासन के अन्य पदाधिकारी एवं बड़ी संख्या में आमजन उपस्थित रहे.

यह भी पढ़ें: बहरागोड़ा चौरंगी में 10 लाख की लागत से बनेगा दुर्गा पूजा पंडाल, 2 दिन होगा भजन कार्यक्रम

संबंधित सामग्री

रामगढ़ में जमीन अधिग्रहण का मुआवजा बढ़ा, हाईकोर्ट ने 3,740 से बढ़ाकर 99,300 रुपये प्रति डिसमिल किया

रामगढ़ में जमीन अधिग्रहण का मुआवजा बढ़ा, हाईकोर्ट ने 3,740 से बढ़ाकर 99,300 रुपये प्रति डिसमिल किया

झारखंड हाईकोर्ट ने रामगढ़ के गांदके गांव में नेशनल हाईवे के चौड़ीकरण के लिए अधिग्रहित जमीन के मुआवजे को लेकर बड़ा फैसला सुनाया है.

अभिलाष साहू के निलंबन मुक्ति के निर्णय से झारखंड कांग्रेस प्रभारी के राजू असंतुष्ट, निलंबन मुक्त होल्ड करने का निर्देश

अभिलाष साहू के निलंबन मुक्ति के निर्णय से झारखंड कांग्रेस प्रभारी के राजू असंतुष्ट, निलंबन मुक्त होल्ड करने का निर्देश

कांग्रेस प्रदेश उपाध्यक्ष अभिलाष साहू को निलंबन मुक्त किए जाने के निर्णय से झारखंड कांग्रेस प्रभारी के राजू असंतुष्ट हैं.

CCL में अनुकंपा नियुक्ति पर झारखंड हाई कोर्ट का बड़ा फैसला, NCWA-XI के तहत अविवाहित बहन को भी मिलेगी नौकरी

CCL में अनुकंपा नियुक्ति पर झारखंड हाई कोर्ट का बड़ा फैसला, NCWA-XI के तहत अविवाहित बहन को भी मिलेगी नौकरी

झारखंड हाई कोर्ट ने सेंट्रल कोलफील्ड्स लिमिटेड (CCL) में अनुकंपा के आधार पर नौकरी को लेकर एक बेहद महत्वपूर्ण और संवेदनशील फैसला सुनाया है.

बिना कारण बताओ नोटिस कर्मचारी की बर्खास्तगी गैर-कानूनी, कोर्ट जाने पर सजा देने की प्रथा तुरंत बंद हो: हाई कोर्ट

बिना कारण बताओ नोटिस कर्मचारी की बर्खास्तगी गैर-कानूनी, कोर्ट जाने पर सजा देने की प्रथा तुरंत बंद हो: हाई कोर्ट

झारखंड हाईकोर्ट ने स्वास्थ्य विभाग के इंजीनियरिंग सेल में लंबे समय तक संविदा पर काम करने वाले नौ कर्मचारियों को बड़ी राहत दी है.

पुरानी सूची में नाम से नहीं मिलेगी सरकारी नौकरी, झारखंड हाईकोर्ट ने 35 सुपरवाइजरों की मांग ठुकराई

पुरानी सूची में नाम से नहीं मिलेगी सरकारी नौकरी, झारखंड हाईकोर्ट ने 35 सुपरवाइजरों की मांग ठुकराई

झारखंड हाईकोर्ट ने गैर-औपचारिक शिक्षा योजना में काम कर चुके 35 सुपरवाइजरों को झारखंड सरकार की नियमित सेवा में शामिल करने की मांग खारिज कर दी है.