पंकज कुमार/न्यूज11 भारत
घाघरा/डेस्क: घाघरा गुमला जिला विधिक सेवा प्राधिकार (डालसा) के सचिव राम कुमार लाल गुप्ता ने शुक्रवार को घाघरा प्रखंड कार्यालय परिसर एवं कुगांव पंचायत सचिवालय में संचालित निःशुल्क कानूनी सहायता केंद्रों का निरीक्षण किया.
इस दौरान उन्होंने केंद्रों के रजिस्टर एवं अभिलेखों की जांच कर कार्यप्रणाली की जानकारी ली. उन्होंने पीएलबी सदस्यों को निर्देश दिया कि प्रत्येक सोमवार और गुरुवार को निर्धारित केंद्रों में अनिवार्य रूप से उपस्थित रहकर जरूरतमंद लोगों को निःशुल्क कानूनी सहायता, कानूनी सलाह एवं सरकारी योजनाओं की जानकारी उपलब्ध कराएं. उन्होंने कहा कि आम लोगों को सरल और सुलभ न्याय दिलाना जिला विधिक सेवा प्राधिकार की प्राथमिकता है. साथ ही ग्रामीण क्षेत्रों में विधिक जागरूकता अभियान चलाने पर भी जोर दिया.
मौके पर एलएडीसी प्रमुख डीएन ओहदार, अंचल अधिकारी सुशील कुमार खाखा, इंदु कुमारी, शंभू कुमार सिंह सहित पीएलबी सदस्य एवं अन्य लोग उपस्थित थे.
यह भी पढ़ें: दक्षिण छोटानागपुर के आयुक्त पहुंचे रामरेखा धाम, पूजन करने के बाद लिए विकास योजनाओं का जायजा