दनुआ घाटी

दनुआ घाटी में भीषण सड़क हादसा, तीन वाहनों में टक्कर; 30 फीट गहरी खाई में गिरी ट्रक, दो की मौत

हादसे में ट्रक चालक और उपचालक की घटनास्थल पर ही मौत हो गई.

By : Dipali Kumari
दनुआ घाटी में भीषण सड़क हादसा, तीन वाहनों में टक्कर; 30 फीट गहरी खाई में गिरी ट्रक, दो की मौत

विरेन्द्र शर्मा/ न्यूज़ 11 भारत
बरही/डेस्क:
चौपारण थाना क्षेत्र में जीटी रोड NH-19 पर स्थित दनुआ घाटी में आज एक बार फिर मौत ने तांडव मचाया. चौपारण थाना क्षेत्र के दनुआ घाटी में तीन वाहनों की आपस में भीषण टक्कर हो गई. टक्कर इतनी भीषण थी कि एक ट्रक अनियंत्रित होकर लगभग 30 फीट गहरी खाई में पुल के नीचे जा गिरा. हादसे में ट्रक चालक और उपचालक की घटनास्थल पर ही मौत हो गई. घटना की सूचना मिलते ही चौपारण थाना पुलिस मौके पर पहुंची और राहत-बचाव कार्य शुरू किया. पुलिस मामले की जांच में जुटी है और मृतकों की पहचान की कोशिश कर रही है. 

स्थानीय आपात मित्र एंबुलेंस चालक शक्ति कुमार ने मानवता की मिसाल पेश करते हुए घायलों को अपनी एंबुलेंस से तत्काल सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र, चौपारण पहुंचाया. CHC चौपारण सभी घायलों का इलाज चल रहा है. दो लोगों की गंभीर हालत को देखते हुए डॉक्टर ने उन्हें बेहतर इलाज के लिए हजारीबाग शेख भिखारी मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया है.
स्थानीय लोगों का कहना है कि दनुआ घाटी के इस तीखे मोड़ और ढलान पर आए दिन हादसे होते हैं, इसीलिए इसे 'मौत की घाटी' भी कहा जाता है. 

इसे भी पढ़ें: जामताड़ा: शराब से लदी पिकअप वैन पलटी, बोतल लूटने की मची होड़; चालक फरार

संबंधित सामग्री

रामगढ़ में जमीन अधिग्रहण का मुआवजा बढ़ा, हाईकोर्ट ने 3,740 से बढ़ाकर 99,300 रुपये प्रति डिसमिल किया

रामगढ़ में जमीन अधिग्रहण का मुआवजा बढ़ा, हाईकोर्ट ने 3,740 से बढ़ाकर 99,300 रुपये प्रति डिसमिल किया

झारखंड हाईकोर्ट ने रामगढ़ के गांदके गांव में नेशनल हाईवे के चौड़ीकरण के लिए अधिग्रहित जमीन के मुआवजे को लेकर बड़ा फैसला सुनाया है.

अभिलाष साहू के निलंबन मुक्ति के निर्णय से झारखंड कांग्रेस प्रभारी के राजू असंतुष्ट, निलंबन मुक्त होल्ड करने का निर्देश

अभिलाष साहू के निलंबन मुक्ति के निर्णय से झारखंड कांग्रेस प्रभारी के राजू असंतुष्ट, निलंबन मुक्त होल्ड करने का निर्देश

कांग्रेस प्रदेश उपाध्यक्ष अभिलाष साहू को निलंबन मुक्त किए जाने के निर्णय से झारखंड कांग्रेस प्रभारी के राजू असंतुष्ट हैं.

CCL में अनुकंपा नियुक्ति पर झारखंड हाई कोर्ट का बड़ा फैसला, NCWA-XI के तहत अविवाहित बहन को भी मिलेगी नौकरी

CCL में अनुकंपा नियुक्ति पर झारखंड हाई कोर्ट का बड़ा फैसला, NCWA-XI के तहत अविवाहित बहन को भी मिलेगी नौकरी

झारखंड हाई कोर्ट ने सेंट्रल कोलफील्ड्स लिमिटेड (CCL) में अनुकंपा के आधार पर नौकरी को लेकर एक बेहद महत्वपूर्ण और संवेदनशील फैसला सुनाया है.

बिना कारण बताओ नोटिस कर्मचारी की बर्खास्तगी गैर-कानूनी, कोर्ट जाने पर सजा देने की प्रथा तुरंत बंद हो: हाई कोर्ट

बिना कारण बताओ नोटिस कर्मचारी की बर्खास्तगी गैर-कानूनी, कोर्ट जाने पर सजा देने की प्रथा तुरंत बंद हो: हाई कोर्ट

झारखंड हाईकोर्ट ने स्वास्थ्य विभाग के इंजीनियरिंग सेल में लंबे समय तक संविदा पर काम करने वाले नौ कर्मचारियों को बड़ी राहत दी है.

पुरानी सूची में नाम से नहीं मिलेगी सरकारी नौकरी, झारखंड हाईकोर्ट ने 35 सुपरवाइजरों की मांग ठुकराई

पुरानी सूची में नाम से नहीं मिलेगी सरकारी नौकरी, झारखंड हाईकोर्ट ने 35 सुपरवाइजरों की मांग ठुकराई

झारखंड हाईकोर्ट ने गैर-औपचारिक शिक्षा योजना में काम कर चुके 35 सुपरवाइजरों को झारखंड सरकार की नियमित सेवा में शामिल करने की मांग खारिज कर दी है.