dc-rituraj-chaired-district-coordination-committee

DC ऋतुराज ने जिला समन्वय समिति की बैठक में विकास योजनाओं की समीक्षा की, समयबद्ध क्रियान्वयन पर दिया जोर

DC ऋतुराज की अध्यक्षता में समाहरणालय सभागार में जिला स्तरीय समन्वय समिति की बैठक आयोजित की गई. बैठक में जिले में संचालित विभिन्न विकास योजनाओं, जनकल्याणकारी कार्यक्रमों तथा विभागीय कार्यों की समीक्षा

By : Vaibhaw Vikram
DC ऋतुराज ने जिला समन्वय समिति की बैठक में विकास योजनाओं की समीक्षा की, समयबद्ध क्रियान्वयन पर दिया जोर

राहुल सिंह/न्यूज11 भारत
रामगढ़/डेस्क:
DC ऋतुराज की अध्यक्षता में समाहरणालय सभागार में जिला स्तरीय समन्वय समिति की बैठक आयोजित की गई. बैठक में जिले में संचालित विभिन्न विकास योजनाओं, जनकल्याणकारी कार्यक्रमों तथा विभागीय कार्यों की समीक्षा करते हुए संबंधित अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए.

बैठक के दौरान DC ने विभिन्न विभागों द्वारा संचालित योजनाओं की प्रगति की समीक्षा करते हुए कहा कि सरकार की महत्वाकांक्षी योजनाओं का लाभ अंतिम व्यक्ति तक समयबद्ध एवं पारदर्शी तरीके से पहुंचाना सभी अधिकारियों की प्राथमिक जिम्मेदारी है. उन्होंने सभी विभागों को आपसी समन्वय के साथ कार्य करते हुए लंबित मामलों का त्वरित निष्पादन सुनिश्चित करने का निर्देश दिया.

DC ने शिक्षा, स्वास्थ्य, पेयजल, ग्रामीण विकास, कृषि, सामाजिक सुरक्षा, राजस्व, कल्याण, आपूर्ति एवं अन्य विभागों से संबंधित योजनाओं की समीक्षा करते हुए योजनाओं के क्रियान्वयन में आ रही समस्याओं की जानकारी ली तथा उनके समाधान हेतु आवश्यक निर्देश दिए. उन्होंने अधिकारियों को नियमित क्षेत्र भ्रमण कर योजनाओं की जमीनी स्थिति का आकलन करने तथा निर्धारित समय सीमा के भीतर लक्ष्यों की प्राप्ति सुनिश्चित करने को कहा.

बैठक में जन शिकायतों के निष्पादन, आधारभूत संरचना विकास, पेयजल आपूर्ति, विद्यालयों एवं स्वास्थ्य संस्थानों की कार्यप्रणाली, सामाजिक सुरक्षा योजनाओं के लाभुकों की स्थिति सहित विभिन्न महत्वपूर्ण विषयों पर विस्तृत चर्चा की गई. DC ने कहा कि आम नागरिकों से जुड़े मामलों के निष्पादन में किसी प्रकार की लापरवाही स्वीकार नहीं की जाएगी तथा सभी अधिकारी जनहित से जुड़े मामलों को सर्वोच्च प्राथमिकता दें.

उन्होंने संबंधित विभागों को लंबित मामलों की नियमित समीक्षा करने, प्रगति प्रतिवेदन समय पर उपलब्ध कराने तथा योजनाओं के प्रभावी क्रियान्वयन के लिए आवश्यक कार्रवाई सुनिश्चित करने का निर्देश दिया. साथ ही विभिन्न विभागों के बीच बेहतर समन्वय स्थापित कर विकास कार्यों को गति देने पर बल दिया. बैठक में उप विकास आयुक्त, जिला स्तरीय पदाधिकारी, विभिन्न विभागों के प्रतिनिधि एवं अन्य संबंधित अधिकारी उपस्थित थे.

यह भी पढ़ें: आठ माह से पंचायत समिति की बैठक नहीं होने पर सदस्यों में नाराजगी, 10 दिनों में बैठक कराने की मांग
 
संबंधित सामग्री

रामगढ़ में जमीन अधिग्रहण का मुआवजा बढ़ा, हाईकोर्ट ने 3,740 से बढ़ाकर 99,300 रुपये प्रति डिसमिल किया

रामगढ़ में जमीन अधिग्रहण का मुआवजा बढ़ा, हाईकोर्ट ने 3,740 से बढ़ाकर 99,300 रुपये प्रति डिसमिल किया

झारखंड हाईकोर्ट ने रामगढ़ के गांदके गांव में नेशनल हाईवे के चौड़ीकरण के लिए अधिग्रहित जमीन के मुआवजे को लेकर बड़ा फैसला सुनाया है.

अभिलाष साहू के निलंबन मुक्ति के निर्णय से झारखंड कांग्रेस प्रभारी के राजू असंतुष्ट, निलंबन मुक्त होल्ड करने का निर्देश

अभिलाष साहू के निलंबन मुक्ति के निर्णय से झारखंड कांग्रेस प्रभारी के राजू असंतुष्ट, निलंबन मुक्त होल्ड करने का निर्देश

कांग्रेस प्रदेश उपाध्यक्ष अभिलाष साहू को निलंबन मुक्त किए जाने के निर्णय से झारखंड कांग्रेस प्रभारी के राजू असंतुष्ट हैं.

CCL में अनुकंपा नियुक्ति पर झारखंड हाई कोर्ट का बड़ा फैसला, NCWA-XI के तहत अविवाहित बहन को भी मिलेगी नौकरी

CCL में अनुकंपा नियुक्ति पर झारखंड हाई कोर्ट का बड़ा फैसला, NCWA-XI के तहत अविवाहित बहन को भी मिलेगी नौकरी

झारखंड हाई कोर्ट ने सेंट्रल कोलफील्ड्स लिमिटेड (CCL) में अनुकंपा के आधार पर नौकरी को लेकर एक बेहद महत्वपूर्ण और संवेदनशील फैसला सुनाया है.

बिना कारण बताओ नोटिस कर्मचारी की बर्खास्तगी गैर-कानूनी, कोर्ट जाने पर सजा देने की प्रथा तुरंत बंद हो: हाई कोर्ट

बिना कारण बताओ नोटिस कर्मचारी की बर्खास्तगी गैर-कानूनी, कोर्ट जाने पर सजा देने की प्रथा तुरंत बंद हो: हाई कोर्ट

झारखंड हाईकोर्ट ने स्वास्थ्य विभाग के इंजीनियरिंग सेल में लंबे समय तक संविदा पर काम करने वाले नौ कर्मचारियों को बड़ी राहत दी है.

पुरानी सूची में नाम से नहीं मिलेगी सरकारी नौकरी, झारखंड हाईकोर्ट ने 35 सुपरवाइजरों की मांग ठुकराई

पुरानी सूची में नाम से नहीं मिलेगी सरकारी नौकरी, झारखंड हाईकोर्ट ने 35 सुपरवाइजरों की मांग ठुकराई

झारखंड हाईकोर्ट ने गैर-औपचारिक शिक्षा योजना में काम कर चुके 35 सुपरवाइजरों को झारखंड सरकार की नियमित सेवा में शामिल करने की मांग खारिज कर दी है.