नियुक्ति पत्र

डीसी सिमडेगा ने नवनियुक्त आंगनबाड़ी सेविका सहायिकाओं को दिए नियुक्ति पत्र

सिमडेगा के विभिन्न प्रखंडों के आंगनबाड़ी के लिए नवनियुक्त सेविका और सहायिकाओं को आज सिमडेगा समाहरणालय सभागार में डीसी सिमडेगा कंचन सिंह ने नियुक्ति पत्र दिए.

By : Ark Sahuliyar
डीसी सिमडेगा ने नवनियुक्त आंगनबाड़ी सेविका सहायिकाओं को दिए नियुक्ति पत्र

न्यूज़11 भारत 
सिमडेगा/डेस्क:
सिमडेगा के विभिन्न प्रखंडों के आंगनबाड़ी के लिए नवनियुक्त सेविका और सहायिकाओं को आज सिमडेगा समाहरणालय सभागार में डीसी सिमडेगा कंचन सिंह ने नियुक्ति पत्र दिए. नियुक्ति पत्र वितरण कार्यक्रम में आज कुल 24 सेविका सहायिकाओं को डीसी सिमडेगा कंचन सिंह ने नियुक्ति पत्र सौंपते हुए उन्हें उनके कर्तव्यों के बारे में बताया. 

इस कार्यक्रम में आज सदर प्रखंड के आंगनबाड़ी केंद्र मेरोमलोया के सेविका पद के लिए करिश्मा डुंगडुंग, कुनु टोली के सहायिका पद के लिए एलिस केरकेट्टा, भूस्की टांगर में सहायिका पद के लिए लक्ष्मी कुमारी, सेवई खास के सहायिका पद के लिए लीलावती कुमारी. वहीं ठेठईटांगर प्रखंड के आंगनबाड़ी केंद्र कोरन्जो बाजार टोली के सेविका पद के लिए सुकांती कुल्लू, बनमाली सहायिका के लिए विमला लुगुन. जलडेगा प्रखंड के आंगनबाड़ी केंद्र बिनझियापानी में सेविका पद के लिए सुभाषी लुगुन,  लमडेगा खरवागढ़ा में सेविका पद के लिए ट्रीजा लकड़ा, लम्बोई कर्मापानी के सहायिका पद के सुषमा डुंगडुंग, बेन्दोजारा में सहायिका पद के लिए रसिकन जोजो को. कोलेबिरा प्रखंड के आंगनबाड़ी केंद्र सारंगा पानी में सेविका पद के लिए दिव्या देवी, पोगलोया गिरजा टोली में सहायिका पद के लिए मोयलेन समद, सेमर बेड़ा में सहायिका पद के लिए ऊषा किरण केरकेट्टा, कदम टोली में सहायिका पद के लिए सुषमा केरकेट्टा को. 

कुरडेग के आंगनबाड़ी केंद्र ढोढ़ी में सेविका पद के लिए तेजस्वी बाई, खालीजोर में सेविका पद के लिए संध्या एक्का को. बानो प्रखंड के आंगनबाड़ी केंद्र बुरुईरगी खास में सेविका पद के लिए रश्मि लुगुन को, सुरिंगबेड़ा गंझू टोली में सेविका पद के लिए एगलेन सुरीन, नवागांव पाहन टोली में सहायिका पद के प्रमिला बड़ाइक को. और बोलबा प्रखंड के आंगनबाड़ी केंद्र कादो पानी में सेविका पद के लिए स्मिता बिलुंग, नकटीकछार में सेविका पद के सृष्टि मिंज, बेहरीनबासा में सेविका पद के लिए अनूपा लकड़ा, लेटाबेड़ा में सहायिका पद के लिए तेरेसा मिंज और आंगनबाड़ी केंद्र तलमंगा घासी टोली में सहायिका पद के लिए सुलोचनी देवी को नियुक्ति पत्र दिया गया. डीसी सिमडेगा ने नियुक्ति पत्र देने के बाद सभी नवनियुक्त सेविका सहायिकाओं को ईमानदारी पूर्वक कर्तव्य पालन करने का निर्देश दिए.