न्यूज11 भारत
रांची/डेस्क: JPSC-JSSC रिफॉर्म मंच के पुतला दहन कार्यक्रम में हुए कथित हंगामा-मारपीट मामले की जांच की मांग को लेकर आज जेएमएम के एक प्रतिनिधिमंडल ने एसडीएम से मुलाकात की. बता दें कि रांची में 21 अगस्त को मुख्यमंत्री के पुतला दहन कार्यक्रम के दौरान यह मारपीट और हिंसा की यह कथित घटना हुई थी जिसकी जांच की मांग जेएमएम प्रतिनिधिमंडल ने एसडीएम से की है.
तमाड़ से जेएमएम विधायक विकास मुंडा के नेतृत्व में यह प्रतिनिधिमंडल ने रांची एसडीएम से मिला. मुलाकात के बाद जेएमएम विधायक विकास मुंडा ने बताया कि 21 अगस्त की शाम पुतला दहन कार्यक्रम के दौरान मुख्यमंत्री के खिलाफ असंसदीय भाषा का इस्तेमाल किया गया और मारपीट की घटना को अंजाम दिया गया.
उन्होंने कार्रवाई की मांग के साथ-साथ सीसीटीवी और वीडियो फुटेज के आधार पर चिन्हित करते हुए कार्रवाई की मांग की. हंगामा मारपीट और छात्रों के भेष में कथित तौर पर बीजेपी निशाना बनाया. उन्होंने इस कथित हंगामे के लिए बीजेपी नेताओं पर आरोप लगाये.
यह भी पढ़ें: कोलकाता से चोरी किए गए लाखों रुपये के सोने के आभूषण गिरिडीह से बरामद, एक आरोपी गिरफ्तार