रेलवे वैगन उत्पादन इकाई

पलामू में रेलवे वैगन उत्पादन इकाई और मेंटेनेंस वर्कशॉप स्थापित करने की उठी मांग, सांसद ने लोकसभा में उठाया मुद्दा

 पलामू सांसद विष्णु दयाल राम ने जिले में रेलवे वैगन उत्पादन इकाई और मेगा वैगन अनुरक्षण (पीओएच/आरओएच) कार्यशाला स्थापित करने की मांग उठाई.

By : News11 Bharat
पलामू में रेलवे वैगन उत्पादन इकाई और मेंटेनेंस वर्कशॉप स्थापित करने की उठी मांग, सांसद ने लोकसभा में उठाया मुद्दा

न्यूज़11 भारत 
पलामू/डेस्क: 
पलामू सांसद विष्णु दयाल राम ने आज बुधवार को लोकसभा में नियम 377 के तहत पलामू जिले में रेलवे वैगन उत्पादन इकाई और मेगा वैगन अनुरक्षण (पीओएच/आरओएच) कार्यशाला स्थापित करने की पुरजोर मांग उठाई. इस विषय को सदन में रखने के साथ ही उन्होंने केंद्रीय रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव से व्यक्तिगत रूप से मुलाकात की और उन्हें एक मांग पत्र भी सौंपा है.

सांसद ने सदन का ध्यान आकृष्ट कराते हुए कहा कि पलामू और गढ़वा जिले औद्योगिक दृष्टि से झारखंड के सबसे उपेक्षित और पिछड़े क्षेत्रों में गिने जाते हैं. स्थानीय स्तर पर रोजगार के पर्याप्त साधन उपलब्ध नहीं होने के कारण यहाँ के युवाओं को बड़ी संख्या में दूसरे राज्यों की ओर पलायन करना पड़ता है. इसका सीधा असर क्षेत्र की अर्थव्यवस्था के साथ-साथ यहाँ के सामाजिक और पारिवारिक जीवन पर भी पड़ता है.

उन्होंने बताया कि भारतीय रेलवे की माल ढुलाई और विशेषकर कोयला परिवहन में झारखंड का अहम योगदान है. इसके बावजूद अब तक राज्य में रेलवे की कोई बड़ी वैगन उत्पादन इकाई स्थापित नहीं की गई है. सांसद ने सुझाव दिया कि पलामू जिले के गढ़वा रोड और जपला रेलवे स्टेशन इस तरह की इकाई के लिए सबसे उपयुक्त जगह हैं. इन स्टेशनों पर रेलवे के पास पर्याप्त भूमि उपलब्ध है और ये दोनों स्टेशन सीसीएल (CCL) तथा बीसीसीएल (BCCL) के कोयला क्षेत्रों से जुड़े प्रमुख मालवाहक रूट पर स्थित हैं. यहाँ से प्रतिदिन भारी संख्या में खाली मालगाड़ियां गुजरती हैं, जिससे यह स्थान वैगनों के पीरियॉडिक ओवरहॉल (POH) एवं रूटीन ओवरहॉल (ROH) कार्यों के लिए परिचालन के लिहाज से बेहद लाभकारी साबित होगा.

वर्तमान में रेलवे को वैगनों के मेंटेनेंस के लिए क्षमता के अभाव का सामना करना पड़ रहा है, जिसके कारण अनुरक्षण कार्यों में देरी होती है और परिचालन दक्षता प्रभावित होती है. पलामू में यह कार्यशाला खुलने से रेलवे की इन तकनीकी समस्याओं का प्रभावी समाधान होगा और माल परिवहन व्यवस्था अधिक सुदृढ़ व सुरक्षित बनेगी. सांसद ने रेल मंत्री से इस प्रस्ताव पर गंभीरतापूर्वक विचार करने का आग्रह किया है, ताकि रेलवे की कार्यक्षमता बढ़ने के साथ-साथ पलामू संसदीय क्षेत्र में औद्योगिक विकास को गति मिले, रोजगार के बड़े अवसर पैदा हों और युवाओं के मजबूरन पलायन पर प्रभावी रोक लग सके.

इसे भी पढ़ें: खत्म हुआ मेयर सुधा गुप्ता और विधायक सरयू राय के बीच चल रहा विवाद
 
संबंधित सामग्री

रामगढ़ में जमीन अधिग्रहण का मुआवजा बढ़ा, हाईकोर्ट ने 3,740 से बढ़ाकर 99,300 रुपये प्रति डिसमिल किया

रामगढ़ में जमीन अधिग्रहण का मुआवजा बढ़ा, हाईकोर्ट ने 3,740 से बढ़ाकर 99,300 रुपये प्रति डिसमिल किया

झारखंड हाईकोर्ट ने रामगढ़ के गांदके गांव में नेशनल हाईवे के चौड़ीकरण के लिए अधिग्रहित जमीन के मुआवजे को लेकर बड़ा फैसला सुनाया है.

अभिलाष साहू के निलंबन मुक्ति के निर्णय से झारखंड कांग्रेस प्रभारी के राजू असंतुष्ट, निलंबन मुक्त होल्ड करने का निर्देश

अभिलाष साहू के निलंबन मुक्ति के निर्णय से झारखंड कांग्रेस प्रभारी के राजू असंतुष्ट, निलंबन मुक्त होल्ड करने का निर्देश

कांग्रेस प्रदेश उपाध्यक्ष अभिलाष साहू को निलंबन मुक्त किए जाने के निर्णय से झारखंड कांग्रेस प्रभारी के राजू असंतुष्ट हैं.

CCL में अनुकंपा नियुक्ति पर झारखंड हाई कोर्ट का बड़ा फैसला, NCWA-XI के तहत अविवाहित बहन को भी मिलेगी नौकरी

CCL में अनुकंपा नियुक्ति पर झारखंड हाई कोर्ट का बड़ा फैसला, NCWA-XI के तहत अविवाहित बहन को भी मिलेगी नौकरी

झारखंड हाई कोर्ट ने सेंट्रल कोलफील्ड्स लिमिटेड (CCL) में अनुकंपा के आधार पर नौकरी को लेकर एक बेहद महत्वपूर्ण और संवेदनशील फैसला सुनाया है.

बिना कारण बताओ नोटिस कर्मचारी की बर्खास्तगी गैर-कानूनी, कोर्ट जाने पर सजा देने की प्रथा तुरंत बंद हो: हाई कोर्ट

बिना कारण बताओ नोटिस कर्मचारी की बर्खास्तगी गैर-कानूनी, कोर्ट जाने पर सजा देने की प्रथा तुरंत बंद हो: हाई कोर्ट

झारखंड हाईकोर्ट ने स्वास्थ्य विभाग के इंजीनियरिंग सेल में लंबे समय तक संविदा पर काम करने वाले नौ कर्मचारियों को बड़ी राहत दी है.

पुरानी सूची में नाम से नहीं मिलेगी सरकारी नौकरी, झारखंड हाईकोर्ट ने 35 सुपरवाइजरों की मांग ठुकराई

पुरानी सूची में नाम से नहीं मिलेगी सरकारी नौकरी, झारखंड हाईकोर्ट ने 35 सुपरवाइजरों की मांग ठुकराई

झारखंड हाईकोर्ट ने गैर-औपचारिक शिक्षा योजना में काम कर चुके 35 सुपरवाइजरों को झारखंड सरकार की नियमित सेवा में शामिल करने की मांग खारिज कर दी है.