deori-ops-initiative-message-conveyed-to-students-

देवरी ओपी की पहल: छात्रों को नशे से दूर रहने का दिया संदेश, दिलाई नशामुक्ति की शपथ

पलामू जिला क़े हुसैनाबाद क्षेत्र में समाज को नशामुक्त बनाने की दिशा में देवरी ओपी पुलिस जागरूकता अभियान चला रही है. इसी कड़ी में बुधवार को देवरी ओपी प्रभारी राजू गुप्ता के नेतृत्व में पुलिस टीम ने उत्क

By : Vaibhaw Vikram
देवरी ओपी की पहल: छात्रों को नशे से दूर रहने का दिया संदेश, दिलाई नशामुक्ति की शपथ

विकास कुमार/न्यूज 11 भारत
पलामू/डेस्क:
पलामू जिला क़े हुसैनाबाद क्षेत्र में समाज को नशामुक्त बनाने की दिशा में देवरी ओपी पुलिस जागरूकता अभियान चला रही है. इसी कड़ी में बुधवार को देवरी ओपी प्रभारी राजू गुप्ता के नेतृत्व में पुलिस टीम ने उत्क्रमित राजकीय नवसृजित मध्य विद्यालय, देवरीकला (पहाड़ीपर) पहुंचकर विद्यार्थियों, शिक्षकों और ग्रामीणों को नशे के दुष्प्रभावों की जानकारी दी. कार्यक्रम को संबोधित करते हुए ओपी प्रभारी राजू गुप्ता ने कहा कि नशा इंसान के जीवन, परिवार और समाज को नुकसान पहुंचाता है. 

उन्होंने विद्यार्थियों से अपील की कि वे किसी भी प्रकार के नशे से दूर रहें और अपने घर-परिवार व आसपास के लोगों को भी इसके दुष्परिणामों के प्रति जागरूक करें. उन्होंने कहा कि नशामुक्त युवा ही एक सशक्त और विकसित समाज की नींव रख सकते हैं. विद्यालय के शिक्षकों ने भी छात्रों को शिक्षा, अनुशासन और अच्छे संस्कारों का महत्व बताते हुए नशे से दूर रहने की सलाह दी. उन्होंने कहा कि सही मार्ग का चुनाव ही उज्ज्वल भविष्य की पहचान है.

अभियान के दौरान पुलिस टीम और विद्यालय परिवार ने सभी विद्यार्थियों को नशा नहीं करने तथा दूसरों को भी इसके खिलाफ जागरूक करने की शपथ दिलाई. छात्रों ने भी अपने गांव और मोहल्ले में नशा मुक्ति का संदेश फैलाने का संकल्प लिया. देवरी ओपी प्रभारी ने बताया कि क्षेत्र में लगातार ऐसे जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किए जा रहे हैं, ताकि युवाओं को नशे की गिरफ्त में जाने से रोका जा सके और नशामुक्त समाज का सपना साकार हो सके. इस पहल की स्थानीय लोगों ने भी सराहना की.

यह भी पढ़ें: सिमडेगा के लिए बड़ी सौगात की उम्मीद, विधायक भूषण बाड़ा की पहल पर सड़क परियोजनाओं को मिली केंद्रीय स्तर पर गति

संबंधित सामग्री

रामगढ़ में जमीन अधिग्रहण का मुआवजा बढ़ा, हाईकोर्ट ने 3,740 से बढ़ाकर 99,300 रुपये प्रति डिसमिल किया

रामगढ़ में जमीन अधिग्रहण का मुआवजा बढ़ा, हाईकोर्ट ने 3,740 से बढ़ाकर 99,300 रुपये प्रति डिसमिल किया

झारखंड हाईकोर्ट ने रामगढ़ के गांदके गांव में नेशनल हाईवे के चौड़ीकरण के लिए अधिग्रहित जमीन के मुआवजे को लेकर बड़ा फैसला सुनाया है.

अभिलाष साहू के निलंबन मुक्ति के निर्णय से झारखंड कांग्रेस प्रभारी के राजू असंतुष्ट, निलंबन मुक्त होल्ड करने का निर्देश

अभिलाष साहू के निलंबन मुक्ति के निर्णय से झारखंड कांग्रेस प्रभारी के राजू असंतुष्ट, निलंबन मुक्त होल्ड करने का निर्देश

कांग्रेस प्रदेश उपाध्यक्ष अभिलाष साहू को निलंबन मुक्त किए जाने के निर्णय से झारखंड कांग्रेस प्रभारी के राजू असंतुष्ट हैं.

CCL में अनुकंपा नियुक्ति पर झारखंड हाई कोर्ट का बड़ा फैसला, NCWA-XI के तहत अविवाहित बहन को भी मिलेगी नौकरी

CCL में अनुकंपा नियुक्ति पर झारखंड हाई कोर्ट का बड़ा फैसला, NCWA-XI के तहत अविवाहित बहन को भी मिलेगी नौकरी

झारखंड हाई कोर्ट ने सेंट्रल कोलफील्ड्स लिमिटेड (CCL) में अनुकंपा के आधार पर नौकरी को लेकर एक बेहद महत्वपूर्ण और संवेदनशील फैसला सुनाया है.

बिना कारण बताओ नोटिस कर्मचारी की बर्खास्तगी गैर-कानूनी, कोर्ट जाने पर सजा देने की प्रथा तुरंत बंद हो: हाई कोर्ट

बिना कारण बताओ नोटिस कर्मचारी की बर्खास्तगी गैर-कानूनी, कोर्ट जाने पर सजा देने की प्रथा तुरंत बंद हो: हाई कोर्ट

झारखंड हाईकोर्ट ने स्वास्थ्य विभाग के इंजीनियरिंग सेल में लंबे समय तक संविदा पर काम करने वाले नौ कर्मचारियों को बड़ी राहत दी है.

पुरानी सूची में नाम से नहीं मिलेगी सरकारी नौकरी, झारखंड हाईकोर्ट ने 35 सुपरवाइजरों की मांग ठुकराई

पुरानी सूची में नाम से नहीं मिलेगी सरकारी नौकरी, झारखंड हाईकोर्ट ने 35 सुपरवाइजरों की मांग ठुकराई

झारखंड हाईकोर्ट ने गैर-औपचारिक शिक्षा योजना में काम कर चुके 35 सुपरवाइजरों को झारखंड सरकार की नियमित सेवा में शामिल करने की मांग खारिज कर दी है.