इंडोर स्टेडियम का लोकार्पण

उपायुक्त एवं पुलिस अधीक्षक ने संयुक्त रूप से किया इंडोर स्टेडियम का लोकार्पण

स्टेडियम के बेहतर संचालन, रखरखाव एवं 'पे एंड प्ले' व्यवस्था को प्रभावी बनाने के दिए निर्देश

By : Ark Sahuliyar
उपायुक्त एवं पुलिस अधीक्षक ने संयुक्त रूप से किया इंडोर स्टेडियम का लोकार्पण

न्यूज़11 भारत 
लोहरदगा/डेस्क:
उपायुक्त संदीप कुमार मीना एवं पुलिस अधीक्षक सादिक अनवर ने सोमवार को परिसदन, लोहरदगा के समीप नवनिर्मित इंडोर स्टेडियम का संयुक्त रूप से लोकार्पण किया. इस अवसर पर दोनों अधिकारियों ने स्टेडियम का अवलोकन कर उपलब्ध खेल सुविधाओं एवं अन्य संरचनाओं का निरीक्षण किया. इस अवसर पर पदाधिकारियों द्वारा जिम का भी उद्घाटन किया गया.

निरीक्षण के दौरान उपायुक्त ने कार्यपालक अभियंता, भवन प्रमंडल, लोहरदगा को स्टेडियम परिसर में आवश्यक शेष कार्यों को गुणवत्तापूर्ण एवं समयबद्ध ढंग से पूर्ण करने के निर्देश दिए. उन्होंने जिला खेल पदाधिकारी को स्टेडियम की नियमित साफ-सफाई सुनिश्चित करने के लिए पर्याप्त संख्या में सफाईकर्मी एवं वार्डन की व्यवस्था करने का निर्देश दिया, ताकि खिलाड़ियों एवं खेल प्रेमियों को बेहतर वातावरण उपलब्ध कराया जा सके.

उपायुक्त ने स्टेडियम में संचालित 'पे एंड प्ले' व्यवस्था अंतर्गत हुए निबंधनों की जानकारी प्राप्त करते हुए निर्देश दिया कि निर्धारित सदस्यता शुल्क एवं मासिक शुल्क का नियमित रूप से संग्रह सुनिश्चित किया जाए तथा पूरी व्यवस्था पारदर्शी एवं व्यवस्थित ढंग से संचालित की जाए. साथ ही उन्होंने सदस्यता व मासिक शुल्क का संधारण करने के लिए बैंक खाता भी खुलवाने का निदेश दिया.

उपायुक्त ने कहा कि आधुनिक खेल अवसंरचना का उद्देश्य जिले के खिलाड़ियों को बेहतर प्रशिक्षण एवं अभ्यास की सुविधाएं उपलब्ध कराना है. उन्होंने संबंधित अधिकारियों को स्टेडियम के समुचित रखरखाव एवं प्रभावी संचालन सुनिश्चित करने के निर्देश दिए, ताकि अधिकाधिक खिलाड़ी इसका लाभ उठा सकें.

इस अवसर पर उप विकास आयुक्त राज महेश्वरम, अनुमंडल पदाधिकारी अमित कुमार, जिला खेल पदाधिकारी उपवन बड़ा, नगर परिषद के कार्यपालक पदाधिकारी मुक्ति किड़ो, कार्यपालक अभियंता, भवन प्रमंडल, लोहरदगा सहित खिलाड़ी एवं बड़ी संख्या में खेल प्रेमी उपस्थित थे.
 
संबंधित सामग्री

रामगढ़ में जमीन अधिग्रहण का मुआवजा बढ़ा, हाईकोर्ट ने 3,740 से बढ़ाकर 99,300 रुपये प्रति डिसमिल किया

रामगढ़ में जमीन अधिग्रहण का मुआवजा बढ़ा, हाईकोर्ट ने 3,740 से बढ़ाकर 99,300 रुपये प्रति डिसमिल किया

झारखंड हाईकोर्ट ने रामगढ़ के गांदके गांव में नेशनल हाईवे के चौड़ीकरण के लिए अधिग्रहित जमीन के मुआवजे को लेकर बड़ा फैसला सुनाया है.

अभिलाष साहू के निलंबन मुक्ति के निर्णय से झारखंड कांग्रेस प्रभारी के राजू असंतुष्ट, निलंबन मुक्त होल्ड करने का निर्देश

अभिलाष साहू के निलंबन मुक्ति के निर्णय से झारखंड कांग्रेस प्रभारी के राजू असंतुष्ट, निलंबन मुक्त होल्ड करने का निर्देश

कांग्रेस प्रदेश उपाध्यक्ष अभिलाष साहू को निलंबन मुक्त किए जाने के निर्णय से झारखंड कांग्रेस प्रभारी के राजू असंतुष्ट हैं.

CCL में अनुकंपा नियुक्ति पर झारखंड हाई कोर्ट का बड़ा फैसला, NCWA-XI के तहत अविवाहित बहन को भी मिलेगी नौकरी

CCL में अनुकंपा नियुक्ति पर झारखंड हाई कोर्ट का बड़ा फैसला, NCWA-XI के तहत अविवाहित बहन को भी मिलेगी नौकरी

झारखंड हाई कोर्ट ने सेंट्रल कोलफील्ड्स लिमिटेड (CCL) में अनुकंपा के आधार पर नौकरी को लेकर एक बेहद महत्वपूर्ण और संवेदनशील फैसला सुनाया है.

बिना कारण बताओ नोटिस कर्मचारी की बर्खास्तगी गैर-कानूनी, कोर्ट जाने पर सजा देने की प्रथा तुरंत बंद हो: हाई कोर्ट

बिना कारण बताओ नोटिस कर्मचारी की बर्खास्तगी गैर-कानूनी, कोर्ट जाने पर सजा देने की प्रथा तुरंत बंद हो: हाई कोर्ट

झारखंड हाईकोर्ट ने स्वास्थ्य विभाग के इंजीनियरिंग सेल में लंबे समय तक संविदा पर काम करने वाले नौ कर्मचारियों को बड़ी राहत दी है.

पुरानी सूची में नाम से नहीं मिलेगी सरकारी नौकरी, झारखंड हाईकोर्ट ने 35 सुपरवाइजरों की मांग ठुकराई

पुरानी सूची में नाम से नहीं मिलेगी सरकारी नौकरी, झारखंड हाईकोर्ट ने 35 सुपरवाइजरों की मांग ठुकराई

झारखंड हाईकोर्ट ने गैर-औपचारिक शिक्षा योजना में काम कर चुके 35 सुपरवाइजरों को झारखंड सरकार की नियमित सेवा में शामिल करने की मांग खारिज कर दी है.