शिलान्यास

विकास को मिली रफ्तार, बरवाडीह मुखिया कालो देवी के प्रयास से नाला व स्लैब निर्माण कार्य का शुभारंभ

वैदिक मंत्रोच्चार के बीच हुए शिलान्यास कार्यक्रम में बड़ी संख्या में ग्रामीण मौजूद रहे.

By : Pramod Kumar , News11 Bharat
विकास को मिली रफ्तार, बरवाडीह मुखिया कालो देवी के प्रयास से नाला व स्लैब निर्माण कार्य का शुभारंभ

प्रमोद कुमार/न्यूज़11 भारत

बरवाडीह/डेस्क:  बरवाडीह पंचायत क्षेत्र में विकास कार्यों को लगातार गति मिल रही है. इसी क्रम में बरवाडीह पंचायत के गढ़वाटाड़ गांव में 15वें वित्त आयोग योजना के तहत बनने वाले नाला एवं स्लैब निर्माण कार्य का शिलान्यास पंचायत की मुखिया कालो देवी ने विधिवत पूजा-अर्चना एवं नारियल फोड़कर किया. वैदिक मंत्रोच्चार के बीच हुए शिलान्यास कार्यक्रम में बड़ी संख्या में ग्रामीण मौजूद रहे.

मेन नाला से बबन शर्मा के घर तक बनने वाले इस नाला एवं स्लैब निर्माण कार्य की प्राक्कलित लागत करीब 1 लाख 33 हजार 300 रुपये है. योजना का मुख्य उद्देश्य गांव में जल निकासी व्यवस्था को बेहतर बनाना है. निर्माण कार्य पूरा होने के बाद बरसात के दिनों में होने वाली जलजमाव की समस्या से ग्रामीणों को काफी राहत मिलने की उम्मीद है.इस मौके पर मुखिया कालो देवी ने कहा कि पंचायत क्षेत्र में मूलभूत सुविधाओं को मजबूत करना उनकी प्राथमिकता है. उन्होंने कहा कि सड़क, नाला, पेयजल सहित अन्य विकास योजनाओं को धरातल पर उतारने के लिए लगातार प्रयास किया जा रहा है. उन्होंने कहा कि निर्माण कार्य गुणवत्तापूर्ण तरीके से समय पर पूरा हो, इसके लिए पंचायत स्तर से निगरानी रखी जाएगी.

ग्रामीणों ने भी इस विकास कार्य की शुरुआत पर खुशी जताई और कहा कि लंबे समय से नाला निर्माण की आवश्यकता महसूस की जा रही थी. नाला बनने से जलभराव, गंदगी और आवागमन की समस्या से लोगों को निजात मिलेगी.ग्रामीणों का कहना है कि मुखिया कालो देवी के प्रयास से पंचायत क्षेत्र में विकास योजनाओं को रफ्तार मिली है. शिलान्यास कार्यक्रम में पंचायत प्रतिनिधि, वार्ड सदस्य, ग्रामीण एवं स्थानीय महिलाएं मौजूद थीं.

यहह भी पढ़ें: बरकट्ठा के अलपीटो गांव में हाथियों का उत्पात, दरवाजा-खिड़की तोड़कर अनाज कर गये चट

संबंधित सामग्री

रामगढ़ में जमीन अधिग्रहण का मुआवजा बढ़ा, हाईकोर्ट ने 3,740 से बढ़ाकर 99,300 रुपये प्रति डिसमिल किया

रामगढ़ में जमीन अधिग्रहण का मुआवजा बढ़ा, हाईकोर्ट ने 3,740 से बढ़ाकर 99,300 रुपये प्रति डिसमिल किया

झारखंड हाईकोर्ट ने रामगढ़ के गांदके गांव में नेशनल हाईवे के चौड़ीकरण के लिए अधिग्रहित जमीन के मुआवजे को लेकर बड़ा फैसला सुनाया है.

अभिलाष साहू के निलंबन मुक्ति के निर्णय से झारखंड कांग्रेस प्रभारी के राजू असंतुष्ट, निलंबन मुक्त होल्ड करने का निर्देश

अभिलाष साहू के निलंबन मुक्ति के निर्णय से झारखंड कांग्रेस प्रभारी के राजू असंतुष्ट, निलंबन मुक्त होल्ड करने का निर्देश

कांग्रेस प्रदेश उपाध्यक्ष अभिलाष साहू को निलंबन मुक्त किए जाने के निर्णय से झारखंड कांग्रेस प्रभारी के राजू असंतुष्ट हैं.

CCL में अनुकंपा नियुक्ति पर झारखंड हाई कोर्ट का बड़ा फैसला, NCWA-XI के तहत अविवाहित बहन को भी मिलेगी नौकरी

CCL में अनुकंपा नियुक्ति पर झारखंड हाई कोर्ट का बड़ा फैसला, NCWA-XI के तहत अविवाहित बहन को भी मिलेगी नौकरी

झारखंड हाई कोर्ट ने सेंट्रल कोलफील्ड्स लिमिटेड (CCL) में अनुकंपा के आधार पर नौकरी को लेकर एक बेहद महत्वपूर्ण और संवेदनशील फैसला सुनाया है.

बिना कारण बताओ नोटिस कर्मचारी की बर्खास्तगी गैर-कानूनी, कोर्ट जाने पर सजा देने की प्रथा तुरंत बंद हो: हाई कोर्ट

बिना कारण बताओ नोटिस कर्मचारी की बर्खास्तगी गैर-कानूनी, कोर्ट जाने पर सजा देने की प्रथा तुरंत बंद हो: हाई कोर्ट

झारखंड हाईकोर्ट ने स्वास्थ्य विभाग के इंजीनियरिंग सेल में लंबे समय तक संविदा पर काम करने वाले नौ कर्मचारियों को बड़ी राहत दी है.

पुरानी सूची में नाम से नहीं मिलेगी सरकारी नौकरी, झारखंड हाईकोर्ट ने 35 सुपरवाइजरों की मांग ठुकराई

पुरानी सूची में नाम से नहीं मिलेगी सरकारी नौकरी, झारखंड हाईकोर्ट ने 35 सुपरवाइजरों की मांग ठुकराई

झारखंड हाईकोर्ट ने गैर-औपचारिक शिक्षा योजना में काम कर चुके 35 सुपरवाइजरों को झारखंड सरकार की नियमित सेवा में शामिल करने की मांग खारिज कर दी है.