न्यूज11 भारत
रांची/डेस्क: JSSC CGL समेत TDPL द्वारा आयोजित सभी परीक्षाएँ रद्द होने के बाद देवेंद्र महतो गुट ने आज आभार यात्रा निकालने के फैसला लिया है. देवेंद्र गुट ने झारखंड सरकार द्वारा सोमवार को की गई घोषणा को छात्र आंदोलन की बड़ी जीत बताते हुए कहा कि हर कोई झुकता है- झुकाने वाला चाहिए. गुट ने छात्र आंदोलन के पुरोधा - दिसुम वीर बाबु देवेन्द्र नाथ महतो को धन्यवाद देते हुए झारखंड सरकार को समर्पित आभार यात्रा निकालने का फैसला लिया है. आभार यात्रा आज शाम 4.00 बजे - जयपाल सिंह मुंडा स्टेडियम से निकल कर अल्बर्ट एक्का चौक तक जाएगी.
इस बीच देवेंद्र नाथ महतो ने प्रेस वार्ता वार्ता कर कहा कि बापू वाटिका से जयपाल सिंह मुंडा स्टेडियम तक लड़ाई लड़ी गई. तिरंगा यात्रा, संविधान यात्रा और मशाल जुलूस भी निकाला गया. सरकार की ओर से बड़ा फैसला सामने आया. सरकार ने कहा कि TDPL के द्वारा ली गई सभी परीक्षा रद्द कर दी गई.
मैं सरकार, प्रशासन और स्वास्थ्य विभाग को धन्यवाद करता हूं. जिन लोगों ने पूरे आंदोलन में हमें खाना पहुंचाया उनको भी धन्यवाद. अब दूसरे चरण की शुरुआत हो रही है. झारखंड में हमने 14 परीक्षा रद्द होते देखा है. 2024 में भी हमने सीजीएल को रद्द करवाया था. लेकिन फिर से इस बार पेपर लीक हो गया था. अगले चरण में ऐसा भर्ती परीक्षा की व्यवस्था हो जिसमें कोई धांधली ना हो. धरना स्थल पर मुख्यमंत्री के आने की मांग कर रहा है रिफॉर्म मंच के लोग कर रहे हैं.
जो कुर्बानी हमें देनी पड़ी है वैसी आने वाली पीढ़ी को न देखना पड़े. सरकार से मांग करते है कि रिफॉर्म के लिए कमिटी बने. कमिटी परीक्षा का हर स्टेप पर ऑडिट करे और SOP का पालन हो. झारखंड की परीक्षा व्यवस्था के लिए विधानसभा से भी बिल लाया जाए.
आंदोलन अभी समाप्त नहीं होगा सिर्फ भूख हड़ताल खत्म किया है. जब तक छात्र चाहते है तब तक हम यहां आंदोलन करते रहेंगे. जब तक रिफॉर्म की प्रणाली नहीं बनती तब तक आंदोलन जारी रहेगा.